Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NEWS: भिलाई इस्पात संयंत्र में Allowance, Perks-Benefits विकल्प की तारीख बढ़ाने की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: भिलाई इस्पात संयंत्र में Allowance, Perks-Benefits विकल्प की तारीख बढ़ाने की मांग

Azmat ali 27/03/2026 1 minute read
SAIL NEWS Demand to Extend the Date for Allowances and Benefits Option in Bhilai Steel Plant

इंटक यूनियन ने प्रबंधन से अनुरोध किया है कि विकल्प चयन की अंतिम तिथि को कम से कम 30 दिनों के लिए बढ़ाया जाए।

  • सभी पात्र कर्मचारियों को इस प्रक्रिया में पूर्ण रूप से सहभागी बनने का मौका दिया जाए।
  • कर्मचारियों को पर्याप्त समय मिलना आवश्यक है, ताकि वे सोच-समझकर अपने हित में उचित विकल्प का चयन कर सकें।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील इम्प्लाइज यूनियन (इंटक) भिलाई ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कार्यपालक एवं गैर-कार्यपालक कर्मचारियों के लिए भत्ते-अनुलाभ चयन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाने की मांग किया है। महासचिव संजय कुमार साहू ने भिलाई इस्पात संयंत्र के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन के नाम ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक औद्योगिक संबंध प्रियंका मीणा को सौंपा।

यूनियन द्वारा जारी पत्र के अनुसार, परिपत्र संख्या नियमन 08/2025 दिनांक 24.02.2025 के तहत भत्तों/अनुलाभों के चयन हेतु अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 निर्धारित की गई थी। किन्तु सीमित समयावधि एवं पर्याप्त जानकारी के अभाव में कई कर्मचारी समय पर सही निर्णय लेकर अपना विकल्प प्रस्तुत नहीं कर सके।

यूनियन का कहना है कि भत्तों एवं अनुलाभों का चयन कर्मचारियों के आर्थिक हितों तथा व्यक्तिगत आवश्यकताओं से सीधे जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण विषय है। ऐसे में सभी कर्मचारियों को पर्याप्त समय मिलना आवश्यक है, ताकि वे सोच-समझकर अपने हित में उचित विकल्प का चयन कर सकें।

इसी संदर्भ में इंटक यूनियन ने प्रबंधन से अनुरोध किया है कि विकल्प चयन की अंतिम तिथि को कम से कम 30 दिनों के लिए बढ़ाया जाए, जिससे सभी पात्र कर्मचारी इस प्रक्रिया में पूर्ण रूप से सहभागी हो सकें।

यूनियन ने विश्वास व्यक्त किया है कि प्रबंधन द्वारा इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा, जिससे कर्मचारियों में संतोष एवं विश्वास की भावना और अधिक मजबूत होगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP NEWS: 2007 की मंथली इंसेंटिव स्कीम में हो सुधार, इंटक बोला-बेस इंसेंटिव राशि में न्यूनतम ₹10,000 प्रतिमाह की करें वृद्धि
Next: Bhilai Steel Plant: भयंकर काम का दबाव, क्रेन ऑपरेटर को ब्रेन स्ट्रोक, लकवा, सेक्टर 9 हॉस्पिटल में भर्ती

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.