Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • नक्सलीय क्षेत्र के बच्चों की जिंदगी संवार रहा SAIL-BSP, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी बचपन की यादों में खोए और फोटो तक खिंचवाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नक्सलीय क्षेत्र के बच्चों की जिंदगी संवार रहा SAIL-BSP, कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी बचपन की यादों में खोए और फोटो तक खिंचवाई

02/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-is-improving-the-lives-of-children-of-Naxalite-area-Coal-Minister-got-lost-in-childhood-memories-and-even-posed-for-photographs

-केन्द्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने सेल की ध्वजवाहक इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र की रावघाट खदान परियोजना द्वारा दूरस्थ अंचल में किये जा रहे सीएसआर के कार्यों की भरपूर सराहना की।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। संसदीय कार्य, कोयला और खान मंत्री मंत्री प्रह्लाद जोशी सेल-भिलाई स्टील प्लांट द्वारा गोद लिए गए बच्चों की प्रतिभा देख दंग रह गए। फर्राटेदार अंग्रेजी और प्रतिभा के धनी बच्चों के बीच मंत्री ने काफी समय गुजारा और उनके साथ फोटो तक खिंचवाई।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL BSP ने 3000 बच्चों को लिया गोद, रोज पिलाएगा दूध

भारतीय खान ब्यूरो के गौरवशाली 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में केन्द्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने सेल की ध्वजवाहक इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र की रावघाट खदान परियोजना द्वारा दूरस्थ अंचल में किये जा रहे सीएसआर के कार्यों की भरपूर सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें: EPS 95 ka Online form kaise bharen

भारतीय खान ब्यूरो के 1 मार्च 2023 को 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में खनिज दिवस पर नागपुर के राष्ट्रीय फायर सर्विस कॉलेज के ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय खान मंत्री श्री प्रहलाद जोशी उपस्थित हुए। इसमें सेल सहित भारत की सभी महत्वपूर्ण खदान ऑपरेटर कंपनियां को भारतीय खान ब्यूरो की ओर से आमंत्रित किया गया था एव सभी के लिये अपने-अपने कार्यों को दर्शाने के लिए स्टॉल की व्यवस्था की गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें:  ग्रेच्युटी सिलिंग पर कोलकाता हाईकोर्ट में सुनवाई, CITU बोला-SAIL प्रबंधन से कोई नहीं आया…

सेल की ध्वजवाहक इकाई भिलाई इस्पात संयंत्र की महत्वाकांक्षी खदान परियोजना रावघाट खदान की ओर से मुख्य महाप्रबंधक समीर स्वरूप के नेतृत्व में स्टॉल में खदान के साथ-साथ रावघाट में संचालित सीएसआर गतिविधियों को बड़े प्रेरक ढंग से दर्शाया गया था।

इसमें मुख्य रूप से बीएसपी द्वारा संचालित डीएवी रावघाट इस्पात सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को भी लाया गया था। जिसे देखकर विशेष रूप से केन्द्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने अत्याधिक प्रशंसा की एवं सेल-बीएसपी के सीएसआर कार्यों की दिल खोलकर सराहना की। इस अवसर पर मंत्री ने वनांचल के इन बच्चों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

ये खबर भी पढ़ें:   SAIL कर्मचारी-अधिकारी ध्यान दें, ऑनलाइन पर्क्स मॉड्यूल 15 मार्च तक ही खुला, भत्ते-पर्क्स का चुनें विकल्प, दोबारा नहीं मिलेगा मौका

विदित हो कि रावघाट का क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण अति संवेदनशील क्षेत्र की श्रेणी में आता है तथा कांकेर एवं नारायणपुर क्षेत्र में आने के कारण यह भारत सरकार की आकांक्षी जिलों में भी शामिल क्षेत्र है। ऐसे नक्सल क्षेत्र में सेल-बीएसपी द्वारा किया जा रहा यह प्रयास सर्वथा प्रशंसनीय है।

EPS 95 पर SAIL का सर्कुलर: EPFO पोर्टल पर एक बार विकल्प का प्रयोग करने के बाद नहीं मिलेगा परिवर्तन का मौका

उल्लेखनीय है कि सेल-बीएसपी ने अपने सीएसआर कार्यों के तहत रावघाट के सुदुर वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल व संस्कृति के साथ-साथ रोजगार, स्वरोजगार, अधोसंरचना विकास में महत्वपूर्ण कार्य किया है। जिसके फलस्वरूप वनांचल के इस पिछडे़ क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी गई है। बीएसपी के प्रयासों से इस आदिवासी क्षेत्र के रहवासियों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन स्पष्ट परिलक्षित हो रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP ने 3000 बच्चों को लिया गोद, रोज पिलाएगा दूध
Next: SAIL कर्मचारियों के लिए बहाल हो पोस्ट ऑफिस में RD-PPF जमा करने की योजना, CISF और गेट पास का उछला मुद्दा

Related Stories

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.