Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 34th CII National Work-Skills Competition-2024: भिलाई स्टील प्लांट के हिस्से आया ये अवॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

34th CII National Work-Skills Competition-2024: भिलाई स्टील प्लांट के हिस्से आया ये अवॉर्ड

25/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-BSPs-employees-bag-9-awards-at-the-34th-CII-National-Work-Skills-Competition-2024-scaled
  • ईडी (वर्क्स) ट्रॉफी कार्य कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को सीआईआई क्षेत्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में भेजा जाता है।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र (SAIL – Bhilai Steel Plant) के कुल 09 कर्मचारियों ने भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) (Confederation of Indian Industry) द्वारा दिल्ली में आयोजित, 34वीं सीआईआई राष्ट्रीय कार्य-कौशल प्रतियोगिता 2024 में पुरस्कार जीते हैं। देश भर के विभिन्न निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के उद्योगों के 211 प्रतिभागियों के बीच, बीएसपी के कर्मचारियों ने छह ट्रेडों में जीत हासिल की है। जिसमें कारपेंट्री, इलेक्ट्रिकल, इंडस्ट्रीयल हाइड्रोलिक्स, पीएलसी, टर्नर और वेल्डर ट्रेड शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : IISCO Steel Plant: IOPL 2024 में 8 टीमें तैयार, मालिक हैं DIC-ED, पढ़िए सबसे महंगे 10 अधिकारियों के नाम

इस उपलब्धि के लिए निदेशक प्रभारी (सेल-बीएसपी) अनिर्बान दासगुप्ता ने 25 अप्रैल 2024 को इस्पात भवन में, विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एस मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (रावघाट) समीर स्वरुप, कार्यपालक निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) पवन कुमार, कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) तापस दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (एचआरडी एवं बीई) निशा सोनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : सड़क हादसे में SAIL BSP के AGM की पलटी कार, पत्नी की मौत

13 कर्मचारियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया

नई दिल्ली में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता 2024 में बीएसपी के कुल 13 कर्मचारियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। जिनमें से 09 ने प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। एसएमएस-2 के प्रमोद भोंडेकर ने कारपेंट्री ट्रेड में प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि एमआरडी के रामसजन ने कारपेंट्री ट्रेड में दूसरा पुरस्कार प्राप्त किया। पीबीएस-2 के कार्तिक राम भगत ने इलेक्ट्रिकल ट्रेड में दूसरा पुरस्कार और सीओ एवं सीसीडी के अखिलेश कुमार ठाकुर ने इंडस्ट्रीयल हाइड्रोलिक्स ट्रेड में दूसरा पुरस्कार जीता।

ये खबर भी पढ़ें : सड़क हादसे में SAIL BSP के AGM की पलटी कार, पत्नी की मौत

ए एंड डी विभाग से कुंचे साई किरण ने पीएलसी ट्रेड में प्रथम पुरस्कार तथा बीएफसी एवं एसजीपी के अखिल कुमार राठौड़ ने इसी ट्रेड में दूसरा पुरस्कार हासिल किया।

दल्ली मैकेनाइज्ड माइंस के श्री ईश्वर लाल डड़सेना ने टर्नर ट्रेड में प्रथम पुरस्कार जीता, जबकि बीआरएम के विजय महादेवराव वारघने ने टर्नर ट्रेड में दूसरा स्थान प्राप्त किया। साथ ही वेल्डर ट्रेड में मार्स-3 के श्री परमेशर को प्रथम पुरस्कार मिला।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला इस्पात जनरल अस्पताल की नर्सों को क्या हो गया, पढ़िए

जानिए डीआईसी अनिर्बान दासगुप्ता ने क्या कहा…

इस अवसर पर अनिर्बान दासगुप्ता ने प्रतियोगिता के विजेताओं को संगठन का नाम रौशन करने के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा, कि जब हमारे संयंत्र के कर्मचारी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं और जीतते हैं, तो इससे न केवल संयंत्र का नाम रोशन होता है, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी भाग लेने के लिए प्रेरणा मिलती है।

ये खबर भी पढ़ें : राउरकेला इस्पात जनरल अस्पताल की नर्सों को क्या हो गया, पढ़िए

हमारे कर्मचारी ट्रेडिशनल ट्रेड्स में बहुत कुशल हैं। हालाँकि, हमें आईटी, मेक्ट्रोनिक्स, वेब डिज़ाइनिंग आदि सहित नए युग के ट्रेडों में अपनी भागीदारीता को और अधिक बढ़ाने की आवश्यकता है। प्रतिभागियों को इन प्रतियोगिताओं की अच्छी तैयारी हेतु सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयोगशाला, उपकरण और अन्य सामग्री एवं सभी आवश्यक संसाधन सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने कहा, विजेताओं को अपने साथियों को भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP NEWS: कर्मचारियों के अच्छे दिन, मिला पुरस्कार

अनिर्बान दासगुप्ता ने कार्यपालक निदेशकों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर, विजेता प्रतिभागियों के साथ बातचीत की। साथ ही आगामी प्रतियोगिताओं में भागीदारी को बढ़ाने और प्रदर्शन को और बेहतर करने के लिए प्रतिभागियों के साथ अपने मूल्यवान विचार साझा किये।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO BIG NEWS: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की आई चौकाने वाली रिपोर्ट, पढ़िए डिटेल

ये जानकारी भी है खास

उल्लेखनीय है कि ईडी (वर्क्स) ट्रॉफी कार्य कौशल प्रतियोगिता के विजेताओं को सीआईआई क्षेत्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भेजा जाता है। जो आगे वार्षिक सीआईआई राष्ट्रीय कार्य-कौशल प्रतियोगिता के लिए पात्रता प्राप्त करते हैं। ईडी (वर्क्स) कार्य कौशल ट्रॉफी प्रतियोगिता 2023-24 का आयोजन, 10 अलग-अलग ट्रेडों में किया गया था। जिसमें प्राप्त 355 नामांकनों में से, संयंत्र और माइंस के 294 कर्मचारियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया था।

ये खबर भी पढ़ें : BSP Summer Sports Training Camp 2024: 25 खेल की बारीकी यहां सीखिए फ्री में, भेजिए बच्चों को

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election: छत्तीसगढ़ की VVIP सीट राजनांदगांव, चार CM-डिप्टी CM रहे है इलेक्शन में, विधानसभा स्पीकर और सबसे कद्दावार मंत्री का भी संबंध
Next: भिलाई टाउनशिप में ठेला माफिया सक्रिय, इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने छेड़ा अभियान

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.