Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Officer Suicide: 42 टन लोहा चोरी, FIR, साजिश और आत्महत्या तक, पुलिस जांच में कई एंगल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Officer Suicide: 42 टन लोहा चोरी, FIR, साजिश और आत्महत्या तक, पुलिस जांच में कई एंगल

09/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-Officer-Suicide-42-ton-iron-theft-FIR-and-suicide-police-will-investigate…
  • बताया जा रहा है कि लोहा चोरी के बाद यूनियन नेता लगातार दबाव बना रहे थे कि विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। बीएसपी की तरफ से जांच कमेटी भी गठित की गई है। पूछताछ चल रही थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के 58 वर्षीय असिस्टेंट मैनेजर कृष्णकांत वर्मा आत्महत्या (Suicide) केस ने सबको उलझाकर रख दिया है। कोई खुलकर विभागीय कामकाज का दबाव तो कोई पिछले दिनों हुई 42 टन लोहा चोरी को लेकर तरह-तरह की चर्चाओं से बाजार गर्म किए हुए है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bsp Officer Suicide: शराब, ज़हर और आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”

सच्चाई क्या है, यह तो पुलिस जांच में ही पता चलेगा। फिलहाल, नगर सेवाएं विभाग में सन्नाटा पसरा हुआ है। बीएसपी के अधिकारी ने रिसाली ही स्थित आवास को छोड़कर सेलूद स्थित घर पर आत्महत्या किया। उतई थाना की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। नगर सेवाएं विभाग के वर्तमान और पूर्व सीजीएम स्तर के अधिकारियों से भी पूछताछ की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: पेंशन अंशदान पर बढ़ा विवाद, 1.16 % को लेकर सीटू के तपन सेन ने श्रम मंत्री को लिखी चिट्‌ठी, कार्मिकों को नुकसान से बचाने की कवायद

नगर सेवाएं विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की जुबां पर 42 टन लोहा चोरी का मामला ताजा हो गया है। करीब डेढ़ माह पूर्व नगर सेवाएं विभाग स्थित वर्कशॉप से एक साथ 9 टन लोहा चोरी का मामला सामने आने के बाद चार्जमैन का तबादला कर दिया गया था। कर्मचारी को विभाग से हटा दिया गया था।

इस मामले को लेकर कई लोगों पर अंगुली उठाई गई थी। मामला तूल पकड़ा तो जांच कमेटी बनाई गई। विवेचना चल ही रही है कि अचानक से आत्महत्या का केस सामने आ गया। इसको लेकर अब पुलिस कई एंगल पर जांच कर सकती है। लोहा चोरी, चोरी का एफआइआर, साजिश आदि बिंदुओं पर पुलिस की जांच भी होगी।

ये खबर भी पढ़ें:  ED के अधिकारी सही है या ईडी का Media Cell, संपत्ति कुर्क को लेकर अलग-अलग बयान, विधायक देवेंद्र की मां अब तलब

बताया जा रहा है कि लोहा चोरी के बाद यूनियन नेता लगातार दबाव बना रहे थे कि विभागीय अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। बीएसपी की तरफ से जांच कमेटी भी गठित की गई है। पूछताछ चल रही थी।

बीएसपी के नगर सेवाएं विभाग के कर्मचारियों ने दावा किया है कि करीब 42 टन लोहे का हिसाब नहीं मिल रहा है। जब एक साथ 9 टन लोहा चोरी हुआ तो इसका राज खुला। इसके पहले थोड़ा-थोड़ा लोहा चोरी होता रहा। इसके बाद कोतवाली में एफआइआर तक दर्ज कराई गई है।

ये खबर भी पढ़ें: देशभर के जहरीले रसायन का खात्मा करेगा भिलाई स्टील प्लांट, जेनेवा सम्मेलन में दुनिया को पसंद आया मॉडल

कार्मिकों ने दावा किया है कि करीब 42 टन लोहा चोरी मामले की जांच चल रही है। बीएसपी (BSP) अधिकारी के आत्महत्या के बाद निश्चित रूप से पुलिस इस दिशा में भी जांच का रुख करेगी। यूनियन नेताओं ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि सेक्शन इंचार्ज को लेकर प्रबंधन पर दबाव बनाया जा रहा था। वहीं, भिलाई के कुछ दलाल किस्म के लोग मामले में अपनी रोटी सेंकने में सक्रिय हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एक पूर्व अधिकारी से खुन्नस निकालने के लिए पैतरे बाजी भी चली जा रही है। फिलहाल, पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bsp Officer Suicide: शराब, ज़हर और आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”
Next: BSP Officer Suicide Case: जिंदगी पर ही दांव, SAIL अधिकारियों में भारी तनाव, घटता मैनपॉवर, बढ़ता मीटिंग टाइम

Related Stories

Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.