BSP PBS में सुरक्षा संस्कृति: सेफ्टी वीक का समापन, 1088 दिन इंज्युरी-फ्री दिवस का बना रिकॉर्ड

BSP PBS Safety Week Concludes Record 1088 Injury-Free Days Achieved
  • नेहा सोनी ने सुरक्षा शपथ दिलाई, जबकि ढाल सिंह ने सुरक्षा एंथम प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जावान बनाया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के पीबीएस विभाग में आयोजित सेफ्टी वीक का भव्य समापन वैलिडेटरी सेरेमनी के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर पीबीएस विभाग ने 1088 दिन एक्सीडेंट-फ्री का उल्लेखनीय कीर्तिमान स्थापित कर एक नई मिसाल पेश की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) बिजय कुमार बेहरा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सीजीएम (पीपीसी) प्रवीण राय भल्ला, मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) टी.के. कृष्णा कुमार, सीजीएम (ब्लास्ट फर्नेस) मनोज कुमार, सीजीएम (शॉप्स) उत्पल दत्ता, सीजीएम (ईएमडी) पी.वी.एस. मूर्ति, , सीजीएम (मैकेनिकल) प्रमोद कुमार तथा सीजीएम (एसएमएस-3) त्रिभुवन बैठा विभाग प्रमुख जीएम (सेफ्टी एवं फायर सर्विसेज) संजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पीबीएस विभाग प्रमुख महाप्रबंधक शेख जाकिर ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा, “सुरक्षा केवल एक नियम नहीं, बल्कि दैनिक व्यवहार का अभिन्न हिस्सा है। हमारा प्रयास होना चाहिए कि दुर्घटनाएं केवल इतिहास तक सीमित रहें और वर्तमान हमेशा सुरक्षित बना रहे।”

मुख्य महाप्रबंधक (मैकेनिकल) पी.के. सिंह ने पीबीएस में विगत वर्षों में सुरक्षा के क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों को रेखांकित करते हुए इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया। वहीं, सुरक्षा एवं फायर सर्विसेज के विभाग प्रमुख संजय अग्रवाल ने कार्यस्थल पर महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयासों पर विशेष प्रकाश डाला।

मुख्य अतिथि बिजय कुमार बेहरा ने अपने संबोधन में पीबीएस विभाग में विकसित हो रही सुरक्षा संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि यहां युवा कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी उत्पादन के साथ-साथ सुरक्षा के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट परिणाम दे रही है। अन्य अतिथियों ने भी पीबीएस में दिख रहे पॉजिटिव सेफ्टी कल्चरल चेंज को सराहनीय एवं अनुकरणीय बताया।

कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे बेस्ट फैटलिटी ऑब्जर्वेशन, हाईएस्ट बिहेवियर इंटरवेंशन ऑब्जर्वेशन, नियर मिस रिपोर्टिंग, कविता, स्लोगन, निबंध, ड्राइंग, नाटक एवं सेफ्टी सॉन्ग का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में 376 से अधिक ठेका श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बॉयलर प्रमुख संजय अग्रवाल, टरबाइन प्रमुख सैयद असद हुसैन, इलेक्ट्रिकल महाप्रबंधक जीपी कुर्रे, मुश्ताक अहमद पर्रे सहित सीनियर ऑफिसर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एस.एन. देशमुख द्वारा किया गया।

नेहा सोनी ने सुरक्षा शपथ दिलाई, जबकि ढाल सिंह ने सुरक्षा एंथम प्रस्तुत कर वातावरण को ऊर्जावान बनाया। महाप्रबंधक पी.के. मोहन ने सुरक्षा सप्ताह की संक्षिप्त जानकारी साझा की। साथ ही, संजीत सेन एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत रेस्क्यू ऑपरेशन सेफ्टी डेमो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

इस सफल आयोजन में तिलक दास ठाकुर, सुलेमान खान, डी.पी. चौधरी, मोहम्मद रफी, पंकज राठौर, दीपक साहू, नवनीत कुमार, चंद्रकांत घाघरे, त्रिभुवन साहू, रौनक सूर्यवंशी, सुभाष, खेमलाल, आशीष सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।