Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ने आटोमोबाइल सेक्टर के लिए स्पेशल ग्रेड ब्लूम्स का किया प्रोडक्शन, Alloy Steels Plant की जरूरत पूरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ने आटोमोबाइल सेक्टर के लिए स्पेशल ग्रेड ब्लूम्स का किया प्रोडक्शन, Alloy Steels Plant की जरूरत पूरी

01/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-produces-special-grade-blooms-for-automobile-sector-fulfills-the-need-of-alloy-steel-plant

एसएमएस-2 से कास्ट स्लैब को प्लेट मील में रोलिंग कर प्लेट उत्पादन किया जाता है और संयंत्र के रेल और स्ट्रक्चरल मील में कास्ट ब्लूम्स को रोल कर रेल का उत्पादन किया जाता है।

Suchnaji.com न्यूज, भिलाई। सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र की स्टील मेल्टिंग शॉप-2 (एसएमएस-2) ने पहली बार, एलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर (Alloy Steels Plant) के लिए 20 एमएनसीआर5 डीगैस्ड स्टील ग्रेड के ब्लूम्स की कास्टिंग कर एक और उपलब्धि दर्ज की है, जिससे अलॉय स्टील प्लांट से लंबे समय से लंबित आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है।

वर्ष 1985 में एसएमएस-2 में क्रूड स्टील का उत्पादन शुरू हुआ। एसएमएस-2 को संयंत्र के 4 मिलियन टन विस्तारीकरण के अंतर्गत चालू किया गया था। एसएमएस-2 अपने कंटीन्यूअस कास्टिंग शॉप (सीसीएस) के कास्टर से कास्ट ब्लूम और कास्ट स्लैब का उत्पादन करता है। एसएमएस-2 से कास्ट स्लैब को प्लेट मील में रोलिंग कर प्लेट उत्पादन किया जाता है और संयंत्र के रेल और स्ट्रक्चरल मील में कास्ट ब्लूम्स को रोल कर रेल का उत्पादन किया जाता है।

ब्लूम कास्टर नंबर 5 शुरू से ही एसएमएस-2 का अभिन्न हिस्सा रहा है, जिसमें पहला ब्लूम 3 फरवरी 1985 को कास्ट किया गया था और तब से लेकर आज तक कास्टर-5 ने निरन्तर भारतीय रेलवे के मांग अनुसार आवश्यक गुणवत्ता को पूरा किया है। यह कास्टर हमेशा सभी कास्टर के बीच उत्कृष्ट रहा है और कास्टर का उपयोग हमेशा 95 प्रतिशत से अधिक रहा है।

एक बार कास्टिंग शुरू हो जाने के बाद कास्टर को फ्लाइंग टंडिश के द्वारा लंबे क्रम तक जारी रखा जाता है और किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में ही रोका जाता है। भारतीय रेलवे की आवश्यकतानुसार कास्टर को समय-समय पर उन्नत किया गया है, जिसमें ईएमएस सिस्टम, स्लैग डिटेक्शन सिस्टम और एएमएलसी शामिल हैं।

एसएमएस-2 सभी आयामों पर उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है। एलॉय स्टील प्लांट दुर्गापुर के लिए 20एमएनसीआर5 डीगैस्ड स्टील ग्रेड के ब्लूम्स की कास्टिंग कर एसएमएस-2 एक और उपलब्धि दर्ज की है, जिससे एलॉय स्टील प्लांट से लंबे समय से लंबित आवश्यकताओं को पूरा किया जा रहा है।

मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) सुशांत कुमार घोषाल के नेतृत्व में एसएमएस-2 के कंटीन्यूअस कास्टिंग शॉप (सीसीएस) के संचालन (ऑपरेशन), मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के अलावा इंस्ट्रूमेंटेशन ग्रुप, प्लांट्स रिसर्च एंड कंट्रोल लेबोरेटरी (आरसीएल), एसएमएस-2 में कन्वर्टर शॉप, एसबीएस, सेकेंडरी रिफाइनिंग यूनिट्स, केएमसी ग्रुप और प्रोटेक्टिव ग्रुप सहित सभी सहयोगी विभागों के अथक प्रयासों से इस उपलब्धि को प्राप्त करना संभव हो पाया।

उल्लेखनीय है कि 20 एमएनसीआर5 डीगैस्ड स्टील ग्रेड के इन ब्लूम्स को ऑटोमोबाइल क्षेत्र में विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए सेल के एएसपी विशेष इस्पात संयंत्र में रोल किया जाएगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL वेतन समझौते के नाम पर धोखाधड़ी और RINL में 800 दिन से जारी है प्रदर्शन, Citu उतरा सड़क पर
Next: BSP के कोक ओवन ने पुशिंग और वैगन अनलोडिंग में दर्ज किए नए रिकॉर्ड

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.