Skip to content
11/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ने सेक्टर-7 इंडोर स्टेडियम का अवैध निर्माण 3 बार रुकवाया, नहीं माना Bhilai Nigam, संपदा न्यायालय ने किया तलब, पार्षद लक्ष्मीपति राजू की बढ़ी मुसीबतें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ने सेक्टर-7 इंडोर स्टेडियम का अवैध निर्माण 3 बार रुकवाया, नहीं माना Bhilai Nigam, संपदा न्यायालय ने किया तलब, पार्षद लक्ष्मीपति राजू की बढ़ी मुसीबतें

19/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-stopped-illegal-construction-of-Sector-7-Indoor-Stadium-3-times-Bhilai-Nigam-did-not-agree-Estate-Court-summoned-Councilor-Lakshmipati-Raju-troubles-increased
  • निर्माणधीन बैडमिंटन कोर्ट को बीएसपी द्वारा अस्थायी निर्माण (Open Court) के लिए NOC दी गयी थी। इसकी अवधि अक्टूबर 2022 में समाप्त हो चुकी है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट की जमीन पर इंडोर स्टेडियम की दीवार गिरने के बाद अब कई राज खुलने शुरू हो गए हैं। क्षेत्रीय पार्षद द्वारा बिना एनओसी लिए इंडोर स्टेडियम का निर्माण कराने का आरोप लगाया गया है। बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता से इसकी लिखित में शिकायत तक की गई है।

ये खबर भी पढ़ें:    SAIL E0 Exam: 14% कर्मचारियों ने सेल में अधिकारी बनने का ठुकराया ऑफर

इस मामले पर संपदा कोर्ट भी सख्त हो गया है। बीएसपी का कहना है कि बिना NOC के सेक्टर-7 में अवैध badminton कोर्ट के निर्माण के संबंध में भिलाई नगर निगम के जोन कमिश्नर-5 को Estate Court में पेश होना था, लेकिन निगम से कोई भी उपस्थित नहीं हो सका।

ये खबर भी पढ़ें:   इंडोर स्टेडियम गिरने पर अब सियासत शुरू, सांसद विजय बघेल ने बीएसपी, कलेक्टर, एसपी और आयुक्त को घेरा

भिलाई स्टील प्लांट के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट का कहना है कि नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अवैध रूप से सेक्टर-7 में इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। निर्माणधीन बैडमिंटन कोर्ट को बीएसपी द्वारा अस्थायी निर्माण (Open Court) के लिए NOC दी गयी थी।

ये खबर भी पढ़ें:    Midtown Club Election 2023: इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारी चुनेंगे नई कमेटी, ट्रेड यूनियन और पार्टी पालिटिक्स का तड़का

इसकी अवधि अक्टूबर 2022 में समाप्त हो चुकी है। वर्तमान में अवैध रूप से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा था, जिसके लिए भिलाई नगर निगम को नवम्बर 2022 तथा फरवरी 2023 में नोटिस सर्व कर सेक्टर-7 मार्केट के समीप बैडमिंटन कोर्ट के नाम पर किए जा रहे अवैध निर्माण को तत्काल बंद करने को कहा गया था।

ये खबर भी पढ़ें:   मिराज सिनेमा, चोपड़ा पंप सील होते ही लीज नवीनीकरण पर व्यापारी आए सामने, कहा-BSP नहीं, मानेंगे कलेक्टर का फैसला

भिलाई इस्पात संयंत्र के Enforcement विभाग द्वारा तीन बार जाकर काम रुकवाया गया। इसके बाद Enforcement विभाग के रिपोर्ट पर भूमि विभाग द्वारा Estate Court मरोदा में भिलाई नगर निगम द्वारा सेक्टर-7 में बैडमिंटन कोर्ट के नाम पर किए जा रहे अवैध निर्माण के संबंध में केस दायर किया गया।

ये खबर भी पढ़ें:  DIC Trophy Tennis Ball Cricket Tournament: बीएसपी के अधिकारी 16 अप्रैल तक जड़ेंगे चौके-छक्के, ईडी तक उतरे मैदान में

Estate Court द्वारा जोन-5 के Zone Commissioner को 17/03/2023 को कोर्ट में उपस्थिति हेतु आदेश दिया गया। एक सप्ताह के भीतर अवैध निर्माण को हटाने का आदेश दिया। अन्यथा Estate कोर्ट द्वारा अवैध निर्माण को Enforcement department के द्वारा हटाया जाएगा। साथ ही Estate Court द्वारा डैमेज charges भी लगाया गया।

ये खबर भी पढ़ें:   एटक सम्मेलन: SAIL और Coal India के कर्मचारियों को बोकारो में ललकारा, आंदोलन के लिए पुकारा

जोन कमिश्नर, जोन-5, भिलाई नगर पालिक निगम 17/03/2023 को Estate Court में पेश नहीं हुए। ना ही कोई लिखित स्पष्टीकरण जमा किया है। बता दें कि सेक्टर-7 में पार्षद लक्ष्मीपति राजू के द्वारा इंडोर स्टेडियम बनवाया जा रहा है। शनिवार को तेज हवा और बारिश के बीच निर्माणाधीन स्टेडियम की दीवार गिर गई, जिसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL E0 Exam: 14% कर्मचारियों ने सेल में अधिकारी बनने का ठुकराया ऑफर
Next: Bokaro Steel Plant: मजदूर उतरे सड़क पर, प्रबंधन को ललकारा, कहा-अधिकारियों के घमंड से नहीं मिल रहा न्याय

Related Stories

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Nagar Nigam Serving the BJP-RSS for 4 Generations Now Awaiting a Mayor Ticket to Serve the Public Kanhaiya Soni is also a Contender
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

4 पीढ़ियों से भाजपा-RSS की सेवा…अब जनता की सेवा के लिए महापौर टिकट का इंतज़ार, समर्थक बोले-कन्हैया सोनी भी दावेदार

Azmat ali 11/09/2026
The Political Game of Reservation in the Bhilai Municipal Corporation BJP and Congress Councilors to be Seen in New Seats 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई निगम आरक्षण का सियासी खेल: सीजू सेक्टर 10, लक्ष्मीपति सेक्टर 7, आदित्य कैंप या टाउनशिप, पीयूष की हाउसिंग बोर्ड वापसी, दया सिंह पर शास्त्रीनगर से दांव…?

Azmat ali 10/09/2026
SAIL ISP Union Election BMS Campaigns HMS moves Supreme Court plea Dismissed 3517 Employees to Cast Votes
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: प्लांट से टाउनशिप तक BMS की दस्तक, HMS पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आवेदन खारिज, 3,517 कर्मी डालेंगे वोट

Azmat ali 10/09/2026
Nayandeep Vidya Mandir Doctors from Sector 9 Hospital visited to conduct health check-ups for visually impaired children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

नयनदीप विद्या मंदिर: दृष्टिबाधित बच्चों की सेहत जांचने पहुंचे सेक्टर 9 हॉस्पिटल के डाक्टर, डॉ. उदय बोले…

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.