BSP की महिला अधिकारी की बेटी ने इंडिपेंडेंट कप कराटे प्रतियोगिता में जीता गोल्ड, Bhilai आया 6 पदक

BSP Woman Officers Daughter Won Gold in Independent Cup Karate Competition Bhilai Got 6 Medals
  • भिलाई के एथलीटों ने अखिल भारतीय स्वतंत्रता कप कराटे 2025 में अपना जलवा बिखेरा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट की महिला अधिकारी की बेटी ने ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट कप कराटे चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में अंडर 7 ग्रुप में साढ़े 6 साल की अमायरा गुप्ता ने बड़ी जीत हासिल की है। बेटी का हौसला बढ़ाने के लिए दुबई से पिता गगन गुप्ता भी पहुंचे।

ऑल इंडिया इंडिपेंडेंट कप कराटे चैंपियनशिप 2025 में बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट की मैनेजर नेहा रानी की बेटी अमायरना ने भी हिस्सा लिया। डीपीएस भिलाई की स्टूडेंट्स अमायरना ने 5 मुकाबले खेले। सभी मुकाबले में बढ़ते बनाए रखी, जिसकी वजह से खिताब पर कब्जा किया। अंडर 7 ग्रुप में 30 खिलाड़ी शामिल हुए थे। प्रतियोगिता में अलग-अलग ग्रुप के करीब 1000 हजार बच्चों ने हिस्सा लिया था।

Vansh Bahadur

अमायरा गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने कोच का नाम भी रोशन किया और भिलाई को गौरवान्वित किया। डी. रमेश कराटे क्लासेस ने 9 से 10 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित अखिल भारतीय स्वतंत्रता कप कराटे 2025 में अपने युवा छात्रों की उल्लेखनीय उपलब्धियों की घोषणा की।

Rajat Dikshit

भिलाई का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और 3 कांस्य पदक जीते।

Janta Mazdoor Sangh Bokaro

कोच डी. रमेश ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके प्रदर्शन पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ कई और युवा एथलीटों को मार्शल आर्ट में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करती हैं।