Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बिना डीजे रामनवमी जुलूस निकालने का तुगलकी फरमान वापस ले हेमंत सरकार: कुमार अमित
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

बिना डीजे रामनवमी जुलूस निकालने का तुगलकी फरमान वापस ले हेमंत सरकार: कुमार अमित

Azmat ali 19/03/2026
Hemant government should withdraw the Tughlaqi order of taking out Ram Navami procession without DJ - Kumar Amit

पुलिस जुलूस के दौरान अखाड़ा समितियों को परेशान करते हुए डीजे मशीनों को जब्त कर केस करने की धमकी दे रही है।

  • बोकारो में रामनवमी अखाड़ा समितियों की बैठक, सभी ने किया इस फरमान का विरोध।
  • बोकारो विधायक श्वेता सिंह का सदन में इस विषय पर चुप्पी को बताया दुर्भाग्यपूर्ण।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो के रामनवमी अखाड़ा समितियों की संयुक्त बैठक बुधवार को सेक्टर 3 थाना मोड़ शिव मंदिर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग विजय अखाड़ा समिति के संजय पांडे ने की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि झारखण्ड की हेमंत सरकार द्वारा बिना डीजे रामनवमी जुलूस निकालने का तुगलकी फरमान सनातन के मनोबल को कुचलने का प्रयास है। यह राज्य सरकार द्वारा अपनाए जा रहे तुष्टिकरण नीति का ही नतीजा है। सरकार और प्रशासन को ऐसे हीं नियम नीति बनाना चाहिए जिसका पालन व्यावहारिक हो और लोग उसका पालन कर सकें।

सरकार और प्रशासन के ऐसे नियम समाज के लिए अव्यावहारिक और हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण भी हैं बोकारो के सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों को इस नियम के विरोध में एक मंच पर आकर जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार की इस तुगलकी फरमान को लोकतांत्रिक तरीके से वापस लेने की पहल करनी चाहिए।

कुमार अमित ने कहा कि विधानसभा चुनाव में सनातनी समाज का वोट लेकर बोकारो की विधायक बनी श्रीमती श्वेता सिंह का इस विषय पर सदन में चुप रहना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हें अपनी कांग्रेस पार्टी की सरकार के इस सनातन विरोधी निर्देश का विरोध कर इसे वापस लेने की मांग करनी चाहिए थी।

बैठक में उपस्थित सभी रामनवमी अखाड़ा समितियों ने भी सरकार के इस निर्देश का विरोध करते हुए कहा कि इस निर्देश के आड़ में पुलिस जुलूस के दौरान अखाड़ा समितियों को परेशान करते हुए डीजे मशीनों को जब्त कर डी जे संचालकों पर केस करने की धमकी देती है। बैठक में अखाड़ा समितियों ने शीघ्र हीं एक मंच पर आकर प्रशासनिक अधिकारियों से मिल इस फरमान को वापस लेने की मांग करने का निर्णय लिया है।

बैठक का संचालन बजरंग अखाड़ा समिति के नागेंद्र सिंह ने किया। बैठक का संचालन बजरंग अखाड़ा समिति के नरेन्द्र सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन राम मंडली अखाड़ा समिति के सुनील कुमार ने किया, बैठक में विभिन्न अखाड़ा समितियों के नवीन सिंह, के.एल गुप्ता, अशोक कुमार, रामाश्रय प्रसाद, संजीव कुमार, जन्मजय गोस्वामी, संतोष पंडित, राजेश साह, लाल बाबू कुमार, कुन्दन कालिन्दी, विवेक कुमार, राजु सिंह, राहुल, सुनील मिश्रा, एके सिंह, बीएन प्रसाद, हरि सिंह आदि उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत: मकान नहीं छोड़ने वाले रिटायर्ड कर्मचारियों की ग्रेच्युटी रोकी जा सकेगी, BSL केस पर फैसला
Next: BSL हाई स्कूल सेक्टर 2/डी हमेशा के लिए बंद, 28 मार्च तक ले लीजिए प्रमाण पत्र, अंक पत्र

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.