Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विशाखापट्टनम स्टील प्लांट को 2-1 से हराकर बीएसएल बना इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप का विजेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट को 2-1 से हराकर बीएसएल बना इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप का विजेता

Azmat ali 20/03/2026 1 minute read
BSL defeated Visakhapatnam Steel Plant 2-1 to win the Inter-Steel Badminton Championship

फाइनल मैच में अरिजीत बनर्जी एवं स्नेहाशीष पात्रा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत सुनिश्चित की।

  • देश के विभिन्न प्रमुख इस्पात संयंत्रों की कुल 09 टीमों ने भाग लिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र ने इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025–26 के पुरुष टीम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बोकारो इस्पात संयंत्र ने आरआईएनएल, विशाखापट्टनम को 2-1 से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की।

मुकाबले के दौरान बीएसएल के खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और उच्च स्तरीय खेल-कौशल का परिचय देते हुए टीम को विजयी बनाया। फाइनल में अरिजीत बनर्जी एवं स्नेहाशीष पात्रा ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए निर्णायक जीत सुनिश्चित की।

इस अवसर पर अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ में मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी एवं कार्यकारी अधिशासी निदेशक (वित्त एवं लेखा) एसके भारद्वाज, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) चौधरी रत्नेश कुमार सुधांशु, उप महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) आलोक कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं खेल-प्रेमी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि बनर्जी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उल्लेखनीय है कि स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान में तथा बीएसएल की मेजबानी में 17 मार्च से सेक्टर-03 स्थित स्टील क्लब एंड रिक्रिएशन सेंटर में इंटर-स्टील बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था, जिसमें देश के विभिन्न प्रमुख इस्पात संयंत्रों की कुल 09 टीमों ने भाग लिया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: पूर्व कर्मचारियों, मृत कर्मचारियों के पति-पत्नी, आश्रितों को मिलेगा ये मकान, करें आवेदन
Next: हिन्दू नववर्ष 2026: सेक्टर 9 चौक में लहराया भगवा, हनुमान चलीसा-महाआरती से मनीष पांडेय का बढ़ता कद

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.