BSPL Cricket Tournament: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, आंनद त्रिपाठी ने बल्लेबाजी से किया आगाज, जानिए कौन-कौन टीम जीती

BSPL Cricket Tournament ED Works Rakesh Kumar Anand Tripathi open the Batting These Teams Won the Match
  • BSPL क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 4 मैच खेले गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। BSPL क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज सेक्टर 1 क्रिकेट ग्राउंड, भिलाई में हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के ईडी वर्क्स राकेश कुमार एवं केपीएस ग्रुप के चेयरमैन आनंद त्रिपाठी थे।
BSPL क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले दिन कुल 4 मैच खेले गए। लीजेंड 11 और सुपर चैलेंजर्स, आयरन पैंथर और रॉयल स्ट्राइकर, संडे 11 और बर्ली बॉयज, स्नाइपर्स और भिलाई बॉयज के बीच खेला गया। ये सभी मुकाबले कांटे का टक्कर देखने को मिला। जिसके विजेता क्रमशः सुपर चैलेंजर्स, रॉयल स्ट्राइकर, बर्ली बॉयज और भिलाई बॉयज हुए।

BSPL क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारम्भ के अवसर पे मुख्य अतिथि के रूप में BSP के ED वर्क्स राकेश कुमार जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद त्रिपाठी जी, सेफी चेयरमैन नरेंद्र बंछोर, DGM स्पोर्ट्स राजेंद्र प्रसाद जी, डेब के अध्यक्ष  राजेश शर्मा, आयोजन समिति के शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, वशिष्ठ वर्मा उपस्थित रहे।

ईडी वर्क्स राकेश कुमार ने अपने सभी एम्प्लॉई का हौसला अफजाई करते हुए प्लांट में सेफ्टी के साथ काम करने का मंत्र दिया। खेलों के लिए जो भी सहयोग होगा मैनेजमेंट की तरफ से करने का वादा किया। मुख्य अतिथियों ने सभी क्रिकेट खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया एवं बैटिंग भी की।

ऑफिसर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर ने सब सभा को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिकेट के माध्यम से हम एक दूसरे को आपस में जुड़ते हैं एंव सहयोग की भावना जागती है। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता ने कहा कि प्रबंधन कर्मचारियों की मांगों के साथ टूर्नामेंट में प्रबंधन के सहयोग से खिलाड़ियों का हौसला हेतु हमेशा ऐसे आयोजन करते रहेंगे।

उपाध्यक्ष विनोद उपाध्याय ने कहा कि युवाओं का क्रिकेट के प्रति अभूतपूर्व उत्साह हमेशा बना रहे, इस बात का हमें ध्यान रखने की आवश्यकता है। BSPL क्रिकेट टूर्नामेंट कमिटी के सभी सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

मंच संचालन की जिम्मेदारी को अजय तामोरिया ने संभाला। BSPL के शुभारंभ के अवसर पर कमेटी से सभी सदस्य शारदा गुप्ता, विनोद उपाध्याय, वशिष्ठ वर्मा,वेगी अभिनाश, गौरव कुमार, हरिशंकर चतुर्वेदी आईपी मिश्रा उषाकर चौधरी, रजनेश सिंह राजेश सिंह, शीतल दुबे दिलीप साहू, दिलिप यादव, येरा वेंकटेश, वीरेंद्र, विवेक सिंह,मोहन, महेश, कोरप्पन्ना रवि, रणधीर राव, प्रेम चंद्र बिहारी, सुबोददीप सरदार, बिमलेश कुमार, किरण, अभिषेक आदि उपस्थित थे।
मैच में अंपायर हरिशंकर, वीरेंद्र, बिमलेश, के रवि थे। स्कोरर की भूमिका में बहुत ही अनुभवी विनोद देवघरे थे। कमेंट्री की जिम्मेदारी को अभय, सुधाकर, दिलीप, महेश साहू, अजय तामोरिया और अन्य ने संभाला।