Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के LDCP RMP-3 ने सर्वाधिक उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के LDCP RMP-3 ने सर्वाधिक उत्पादन का बनाया रिकॉर्ड

13/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BSP-RMP-3-sets-day-record-of-highest-production
  • इस सफलता के जश्न में, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दासगुप्ता ने आरएमपी-3 का दौरा किया और टीम को बधाई दी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai STeel Plant) में स्थापित सेल के मॉडेक्स इकाई योजना के तहत आरएमपी-3 एक नई शॉप है। इसका प्राथमिक कार्य फ्लक्स का कैल्सीनेशन है, जिसे स्टील शुद्धिकरण में उपयोग के लिए स्टील मेल्टिंग शॉप को आपूर्ति की जाती है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL में AWA का पैसा बढ़ने पर मजदूरों ने खिलाई एक-दूसरे को मिठाई, BSL में NJCS नेता दहाड़े

इस्पात निर्माण में दैनिक मांग को पूरा करने के लिए, चूना और कैलक्लाइंड डोलोमाइट जैसे उचित फ्लक्स की उपलब्धता आवश्यक है। इसलिए, इस मांग की आपूर्ति हेतु, आरएमपी-3 ने 11 फरवरी 2024 को 2145 टन का एक दिन में उच्चतम उत्पादन हासिल कर सर्वाधिक उत्पादन का डे रिकॉर्ड बनाया है, जो 31 अक्टूबर 2023 को दर्ज किए गए 2105 टन के अपने पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया।

ये खबर भी पढ़ें : Durg पहुंचे CM विष्णु देव साय, 25-50 लाख का तोहफा

इस सफलता के जश्न में, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (लौह) तापस दासगुप्ता ने आरएमपी-3 का दौरा किया और टीम को बधाई दी। अपने संबोधन में उन्होंने सुरक्षा के महत्व पर जोर देते हुए, सभी से भविष्य में लगातार सुधार की अपील की।

ये खबर भी पढ़ें : Durg पहुंचे CM विष्णु देव साय, 25-50 लाख का तोहफा

महाप्रबंधक (एलडीसीपी आरएमपी-2 और 3) रतन कुमार मुखर्जी ने उत्कृष्टता के लिए विभाग की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा, कि शॉप ने 2023-24 में दर्ज 496302 टन के पिछले वार्षिक सर्वश्रेष्ठ उत्पादन रिकॉर्ड को निर्धारित समय से दो महीने पहले ही पार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township में 12 से 17 फरवरी तक बिजली कटौती, पढ़िए शेड्यूल

महाप्रबंधक (एलडीसीपी) सुशांत पाल, महाप्रबंधक (एलडीसीपी) संजय नाइक, और महाप्रबंधक (एलडीसीपी) दिगेंद्र कुमार वर्मा सहित आरएमपी-3 के कर्मचारियों, संविदा कर्मी और अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि आरएमपी-3 पांच वर्टिकल पीएफआर प्रकार के गैस-फायर्ड किल्न और अत्याधुनिक तकनीक से युक्त है, जो इसे सबसे किफायती विकल्प बनाता है। आरएमपी-3 के कर्मचारी उत्पादन और संयंत्र की फ्लक्स मांग को पूरा करने के लिए समर्पित हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसपी ब्लास्ट फर्नेस के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

इसके अतिरिक्त, वे प्रतिस्पर्धी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं, और कई राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं। पर्यावरण अनुकूल कार्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप, उन्होंने सिंचाई के लिए अपशिष्ट जल का उपयोग करते हुए बड़ी बंजर भूमि पर पेड़ उगाने के लिए वृक्षारोपण अभियान शुरू किया है – जो एक सराहनीय प्रयास है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant ने अब तक का सर्वाधिक हॉट मेटल प्रोडक्शन का बनाया रिकार्ड

इसके अलावा, आरएमपी-3 के गैस-फायर्ड किल्न के उपयोग को बढ़ाकर महत्वपूर्ण लागत बचत प्राप्त की गई है, जिसके परिणामस्वरूप आरएमपी-2 के ऑइल-फायर्ड किल्न का कम उपयोग करते हुए अब तक लगभग 24.50 करोड़ रुपये की बचत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : EIL के प्रबंधन निदेश का अतिरिक्त चार्ज मिला Rashtriya Ispat Nigam के डायरेक्टर पर्सनल सुरेश पांडेय को

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL NEWS: ब्लास्ट फर्नेस से SMS-2 अब जा रहा टॉरपीडो से हॉट मेटल
Next: ईपीएस 95 पेंशन पर बड़ी खबर: श्रम मंत्रालय से न्यूनतम पेंशन के लिए जाएगा प्रपोजल या नहीं…

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.