Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • श्री जगन्नाथ रथयात्रा 2026: बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज निभाएंगे ‘राजा’ की परंपरा, हर तरफ गूंजेगा जय जगन्नाथ की…
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

श्री जगन्नाथ रथयात्रा 2026: बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज निभाएंगे ‘राजा’ की परंपरा, हर तरफ गूंजेगा जय जगन्नाथ की…

Azmat ali 15/07/2026 1 minute read
Shri Jagannath Rath Yatra 2026 BSP Director-in-Charge to Perform the King Tradition

सेक्टर 4 जगन्नाथ मंदिर से दोपहर 1 बजे कार्यक्रम प्रारंभ होगा और 2:30 बजे रथयात्रा मंदिर से विधिवत प्रस्थान करेगी।

  • भिलाई की सड़कों पर दिखेगा आस्था का सैलाब।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा गुरुवार, 16 जुलाई को देशभर के साथ भिलाई में भी पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली जाएगी। सेक्टर-4 स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में आयोजित होने वाली 57वीं श्रीजगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 में हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस बार भी एक विशेष परंपरा का निर्वहन होगा। सेल भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के डायरेक्टर इंचार्ज सी.आर. महापात्रा ‘राजा’ की भूमिका में नजर आएंगे और भगवान जगन्नाथ की सेवा में ‘छेरा पहंरा’ (स्वर्ण झाड़ू से रथ की सफाई) की पवित्र रस्म अदा करेंगे। यह वही परंपरा है, जिसे पुरी में गजपति महाराज निभाते हैं।

दोपहर 1 बजे से शुरू होंगे धार्मिक अनुष्ठान

रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 1 बजे मंदिर परिसर में विधि-विधान और विशेष पूजा-अर्चना के साथ होगा। पारंपरिक पगड़ी रस्म के बाद महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा को श्रद्धापूर्वक रथ पर विराजमान कराया जाएगा। इसके बाद डायरेक्टर इंचार्ज सी.आर. महापात्रा छेरा पहंरा की रस्म निभाएंगे।

इस अवसर पर सीजीएम (एम एंड यू) विजय कुमार बेहरा, बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर, समाजसेवी संजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

दोपहर 2:30 बजे मंदिर से निकलेगा रथ

मंदिर समिति के अनुसार दोपहर 2:30 बजे रथ सेक्टर-4, सड़क-15 स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर से रवाना होगा। यह सेंट्रल एवेन्यू से होते हुए सेक्टर-10 स्थित भव्य गुंडिचा मंडप पहुंचेगा। पूरे मार्ग में श्रद्धालु महाप्रभु के दर्शन करेंगे और जय जगन्नाथ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा।

श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील

मंदिर समिति के महासचिव सत्यवान नायक ने सभी श्रद्धालुओं से रथयात्रा में शामिल होकर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ के दर्शन का पुण्य लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि दोपहर 1 बजे ‘पहंडी विजय’ कार्यक्रम प्रारंभ होगा और 2:30 बजे रथयात्रा मंदिर से विधिवत प्रस्थान करेगी। भक्तों के लिए यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और संस्कृति का भव्य उत्सव होगा, जिसमें हर वर्ष की तरह इस बार भी हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: BAKS बोला-कहने को न्यू एसएमएस, पर समस्याओं में पुराने विभाग को छोड़ा पीछे
Next: आओ Bhilai Steel Plant में जान बचाएं, CITU बोला-हादसे से पहले खतरे की सूचना पहुंचाएं, नंबर 07882-861111, 07882-861212 करें सेव

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.