Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP दल्ली आयरन ओर माइंस में 5 घंटे प्रोडक्शन बंद कर मजदूरों ने प्रबंधन को झुकाया, मांगें फटाफट स्वीकार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP दल्ली आयरन ओर माइंस में 5 घंटे प्रोडक्शन बंद कर मजदूरों ने प्रबंधन को झुकाया, मांगें फटाफट स्वीकार

06/07/2023 1 minute read
By-stopping-production-for-5-hours-in-BSP-Dalli-Iron-Ore-Mines-the-workers-bowed-down-to-the-management-demands-were-accepted-immediately
  • आयरन ओर का उत्पादन ठप होने की वजह से पांच रैक के बजाय करीब 3 या 4 रैक ही भिलाई के लिए डिस्पैच हो पाएगा। बीएसपी को यह नुकसान उठाना पड़ेगा।

सूचनाजी न्यूज, दल्ली। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के मजदूरों ने प्रबंधन को झुकाने का ठोस रास्ता निकाल लिया है। भिलाई स्टील प्लांट के दल्ली आयरन ओर माइंस के मजदूर अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से आवाज उठा रहे थे, कहीं सुनवाई नहीं हो रही थी। इंटक, एटक, जनमुक्ति मोर्चा संग 4 यूनियनों ने संयुक्त रूप से सुबह 6 बजे से 11 बजे तक उत्पादन को ठप करा दिया।

गुरुवार को प्रोडक्शन थमते ही प्रबंधन हरकत में आया। जीएम ने मीटिंग बुलाई। बीएसपी मुख्यालय तक सक्रियता बढ़ी और फटाफट मांगें स्वीकार कर ली गई। प्रदर्शनकारियों ने प्रबंधन का धन्यवाद बोलकर करीब 12 बजे से उत्पादन को बहाल कर दिया है। इस बीच आयरन ओर का उत्पादन ठप होने की वजह से पांच रैक के बजाय करीब 3 या 4 रैक ही भिलाई के लिए डिस्पैच हो पाएगा। बीएसपी को यह नुकसान उठाना पड़ेगा।

प्रदर्शन में शामिल इंटक नेता अभय सिंह ने बताया कि सुबह 6 से 11 बजे तक मजदूरों ने दल्ली को बंद रखा था। जीएम माइंस दल्ली के साथ मीटिंग में इंटक से अभय सिंह, तिलक राम मानकर, सजेंद्र प्रसाद, एटक कमलजीत मान, तोरण लाल साहू, के. चंद्राकर, जन मुक्ति मोर्चा से बसंत रावटे के अलावा अन्य यूनियन से मुश्ताक अहमद आदि मौजूद रहे। 39 माह के बकाया एरियर आदि मांग को लेकर सुबह 6 से 7 बजे तक दल्ली माइंस बंद किया गया था।

इसके बाद सुबह 7 से 11 बजे तक दल्ली प्लांट को बंद किया गया। मशीन बंद कर दिया गया। प्रोडक्शन नहीं किया गया। 39 माह के बकाया एरियर, मेडिकल की सुविधा को लेकर काफी आक्रोश था। मेडिकल एग्रीमेंट हो चुका है, लेकिन लाभ नहीं मिल रहा है। इस मामले में जीएसटी को लेकर अड़चन थी, जिसे हल कर लिया गया है। जीएसटी का पेमेंट बीएसपी करेगी, इससे मामला हल हो गया।
वहीं, अनस्किल्ड लेबर से स्किल्ड का काम करा रहे, लेकिन पेमेंट नहीं मिल रहा। अब इन्हें स्किल्ड का दर्जा मिलेगा और ऑपरेशन में भेजा जाएगा।

इसी तरह हितकसा डैम बारिश में 4 माह बंद हो जाता है। इस बीच मजदूर बेरोजगार हो जाते हैं। ऐसे में मजदूरों को परिवार का खर्च चलाना मुश्किल होता है। इसको देखते हुए प्रबंधन ने रास्ता निकाला है कि यहां के मजदूरों को दूसरे जॉब में काम दिया जाएगा ताकि 4 माह तक इनको राहत मिल सके। वहीं, एक अन्य कंपनी के 92 मजदूरों के प्रमोशन का मामला भी उठाया गया है। इसको भी हल करने की दिशा में सकारात्मक फैसले लिए गए हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL NJCS Meeting 2023: मजदूरों के लिए 8 माह बाद छठी मीटिंग, नतीजे का इंतजार, एनजेसीएस नेताओं की ये है फेहरिस्त
Next: हादसा रोकने भिलाई टाउनशिप में खदेड़े जा रहे कब्जेदार, बरसात में हालात होते हैं और खराब

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.