Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारत की बेटियों की ऐतिहासिक जीत पर भिलाई चेम्बर में उत्सव, अजय भसीन बोले-अब महिला किसी क्षेत्र में पीछे नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भारत की बेटियों की ऐतिहासिक जीत पर भिलाई चेम्बर में उत्सव, अजय भसीन बोले-अब महिला किसी क्षेत्र में पीछे नहीं

Azmat ali 03/11/2025
Celebrations at the Bhilai Chamber on the Womens World Cup Cricket Tournament Victory, Ajay Bhasin Said - now Women are not Lagging Behind in any Field

महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की जीत पर भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ तथा महिला चेंबर का जोश भी हाई।

विश्व कप विजेता बनने पर मिठाई वितरण के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा चेंबर कार्यालय गूंज उठा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत की बेटियों द्वारा ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर भिलाई चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज़ तथा महिला चेंबर भिलाई शाखा की सदस्याओं ने चेम्बर कार्यालय में भव्य तरीके से विजय उत्सव मनाया।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने उपस्थित होकर महिला शक्ति को बधाई दी और कहा कि “आज भारत की बेटियाँ विश्व पटल पर अपना परचम लहरा रही हैं। महिलाएँ अब किसी क्षेत्र में पीछे नहीं, बल्कि वे राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत स्तंभ बन चुकी हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स महिला उद्यमियों को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग करेगा।”

इस अवसर पर भिलाई जिला अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने कहा कि “हमारी महिलाएँ अब खेल, व्यापार, उद्योग, शिक्षा, हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। यह जीत केवल क्रिकेट की नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणा है।”

महिला चेंबर अध्यक्ष सुमन कन्नोजे ने अपने वक्तव्य में कहा कि “महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला चेंबर जल्द ही मिलेट्स (श्री अन्न) आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करेगा, जिससे महिलाएँ स्वरोजगार प्राप्त कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें।”

कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र नेमा ने आयोजन का संचालन किया। इस अवसर पर पवन जिंदल, प्रेमरतन गहलोत, शिवराज शर्मा, सुनील मिश्रा, चिन्ना राव, निरंकार सिंह सहित अनेक व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।

महिला चेंबर पदाधिकारियों में अध्यक्ष सुमन कन्नोजे, कार्यकारी अध्यक्ष रश्मि वर्मा, महामंत्री सविता शाही, उपाध्यक्ष उषालता कपिल, संयुक्त महामंत्री सुनिता साने, संगठन मंत्री विजयलक्ष्मी शाह, सदस्य उर्वशी दत्ता, विजयलक्ष्मी शाह, अमिता जैन, अदिति तिवारी, संरक्षक गीता वर्मा, प्रभारी सरोजनी पाणिग्रही आदि मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से पूरा चेंबर कार्यालय गूंज उठा।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्मचारी पेंशन योजना 1995: EPFO और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक में समझौता, डाकिया करेंगे पेंशनभोगियों की मदद
Next: कल्याण कॉलेज में पुलिस की पाठशाला, साइबर क्राइम से बचाव का टिप्स

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.