Suchnaji

CG Assembly Election Result: छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला बहुमत, BJP नेता ने ही जीत पर उठा दिया बड़ा सवाल

CG Assembly Election Result: छत्तीसगढ़ में भाजपा को मिला बहुमत, BJP नेता ने ही जीत पर उठा दिया बड़ा सवाल
  • BJP नेता ने बड़ा आरोप लगा दिया है। भाजपा की हार को जिला प्रशासन की जीत करार दे दिया है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ में रविवार को विधानसभा चुनाव (Assembly Election) के परिणाम जारी हो चुके हैं। एक ओर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद और कांग्रेस कार्यकाल के नौ मंत्रियों की करारी हार के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों के अलग-अलग बयान सामने आ रहे हैं।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें :  Assembly Election Result 2023: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार गई, मंत्री अमरजीत भगत मुड़वाएंगे मूंछ…!

वहीं, अब BJP नेता ने बड़ा आरोप लगा दिया है। भाजपा की हार को जिला प्रशासन की जीत करार दे दिया है। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री, बस्तर अंचल के बीजापुर से भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने जिला प्रशासन पर कांग्रेस का एजेन्ट बन कर कार्य करने का गंभीर आरोप लगाया हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL बोनस, ग्रेच्युटी और एरियर पर ISP से सबसे बड़ी खबर, महाबैठक में ये फैसला

पत्रकारों से चर्चा करते हुए महेश गागड़ा ने कहा कि क्षेत्र के वोटर्स, पत्रकार और चुनाव ड्यूटी में तैनात अफसरों ने चुनावी समर में खूब मेहनत किया है। गागड़ा ने बीजापुर जिला प्रशासन पर कांग्रेस का एजेन्ट बन कर कार्य करने का बड़ा आरोप लगाया हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  BSP कर्मचारियों ने 50 ग्राम सोना, एरियर, बोनस पर BMS से लिया बदला, जीती बाजी टाउनशिप में हार गए पांडेयजी, बाल-बाल बचे देवेंद्र

वहीं, महेश गागड़ा ने विक्रम मंडावी की विजय को कांग्रेस की जीत न होकर बीजापुर जिला प्रशासन की विजय बताया हैं। भाजपा प्रत्याशी महेश गागड़ा ने बताया कि कांग्रेस हार के भय से BJP सदस्यों के नाम से फर्जी नक्सलवादी पॉमप्लेट लगा कर बीजेपी समर्थित लोगों में डर का वातावरण उत्पन्न करने की पूरी कोशिश किया गया। जबकि मीडिया के साथियों को भी धमकाने और भयभीत करने की कोशिश की गई।

ये खबर भी पढ़ें :  CG Election Breaking: CM भूपेश बघेल ने दिया इस्तीफा, राजभवन ने किया ट्वीट, देखें फोटो

पर्चा कहां से आया था इसकी सम्पूर्ण जानकारियां जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के पास होने के बावजूद भी किसी पर कार्रवाई नहीं होना कई संदेहों को पैदा कर देता हैं। निरंतर मैदानी कर्मियों की मीटिंग करके कांग्रेस के फेवर में वोटिंग करवाने का लगातार निर्देश दिए जाते रहा है।

ये खबर भी पढ़ें :  धाकड़ रवि आर्या को युवा प्रेम प्रकाश पांडेय ने हराया था चुनाव, अब लगातार 2 चुनाव युवा देवेंद्र से हारे

बीजापुर विधानसभा क्षेत्र (Bijapur assembly constituency) में विक्रम और कांग्रेस पार्टी नहीं जीती है, बल्कि बीजापुर में तो यहाँ के जिला प्रशासन की प्रचंड जीत हुई हैं। आगे महेश गागड़ा ने कहा कि अब तो छत्तीसगढ़ में BJP की गवर्नमेंट बनने जा रही हैं। गवर्नमेंट बनते ही सम्पूर्ण बीजापुर जिले में अनेक स्कीम्स में की गई धांधली और भ्रष्टाचार की बारीकी से जांच करवाएंगे। साथ ही इसके सभी दोषियों पर कड़ी कार्रवाई भी करवाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  Election Big Breaking: CM भूपेश बघेल, देवेंद्र यादव, गजेंद्र, ललित, रिकेश और डोमनलाल चुनाव जीते, भिलाई में रि-काउंटिंग

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117