Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG Chunav 2023: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा दांव, कहा-सरकार बनी तो भिलाई टाउनशिप की बस्तियों में लोगों को मिलेगा 75 हजार में मकान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CG Chunav 2023: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा दांव, कहा-सरकार बनी तो भिलाई टाउनशिप की बस्तियों में लोगों को मिलेगा 75 हजार में मकान

26/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Chunav-2023-Prem-Prakash-Pandeys-big-bet-said-If-government-is-formed-people-will-get-houses-in-Bhilai-Township-for-Rs-75-thousand
  • 2018 के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने पर, प्रधानमंत्री आवास (ए.एच.पी) का नाम परिवर्तित कर, “मोर आवास मोर आस” पात्र किरायेदार परिवार हेतु की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई नगर विधानसभा (Bhilai Nagar Assembly) सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय (BJP candidate Premprakash Pandey) ने एक बड़ा दांव खेल दिया है। वोटरों को अपनी ओर खींचने के लिए ऐसा दांव खेला है, जिससे विरोधी ठेका में बैचेनी होना लाजिमी है। पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय (Premprakash Pandey) ने बताया कि वर्ष 2015-16 में भारत सरकार (Indian Government) द्वारा देश में प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) लागू की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: BJP की चौथी लिस्ट जारी, डिप्टी सीएम TS सिंहदेव के खिलाफ भी कैंडिडेट, पढ़ें खबर

इसके साथ ही उस समय छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार (Bhajpa Govt) द्वारा भी सभी शहरी क्षेत्रों में योजना लागू करने का निर्णय लिया गया था। जिसमें शहरी क्षेत्रों में जिनका वार्षिक आय 3 लाख तक के परिवार इस योजना के लिए पात्र हितग्राही थे, जिनका देश में कहीं भी पक्का मकान नहीं था और वे नगरीय क्षेत्र में 31 अगस्त 2015 से पहले से निवास कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें : प्रेम  प्रकाश के रडार पर देवेंद्र, कहा-कांग्रेस सरकार में कानून व्यस्था ध्वस्त, अपराध, लूट, चोरी, खुलेआम गुंडागर्दी आम बात

ऐसी सभी हितग्राहयों का सर्वेक्षण भी नगरीय निकायों द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि ऐसे हितग्राही परिवार जिनके पास 30 वर्षीय पट्टे या स्वयं की जमीन थी उनके मकान बनाने के लिए 2.35 लाख की मदद अनुदान के रूप में दी जाने का निर्णय लिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL में अब Bonus क्रांति, प्लांट से खदान तक संयुक्त मोर्चा, आंदोलन से हड़ताल तक तय

जिसमें भारत सरकार द्वारा 1.50 लाख और राज्य शासन द्वारा 0.85 लाख (पचासी हजार रूपए) कुल 2.35 लाख रूपये किश्तों में (बी.एल.सी) अंतर्गत दिया गया। अतिरिक्त व्यय की व्यवस्था हितग्राही को करना था। अनुदान राशि 4 किश्तों में हितग्राही के खातों में (डी.बी.टी) की गई।

ये खबर भी पढ़ें : देवेन्द्र यादव ने भरा नामांकन, BSP कर्मचारियों के बोनस, 50 ग्राम सोना पर BJP-BMS को लपेटा

2018 के बाद प्रदेश में कांग्रेस सरकार (Congress Govt) आने पर, प्रधानमंत्री आवास (ए.एच.पी) का नाम परिवर्तित कर, “मोर आवास मोर आस” पात्र किरायेदार परिवार हेतु की गई, जिसमें भारत सरकार का अंशदान 1.50 लाख, राज्य सरकार का अंशदान शून्य एवं हितग्राही की अंशदान 3.25 लाख कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : CG Assembly Election 2023: पहले फेस में 07 नवंबर को 20 सीट पर वोटिंग, इतने कैंडिडेट ने खरीदा नामांकन फॉर्म, पढ़ें

इस प्रकार व्यवस्थाापन के अंतर्गत आने वाले हितग्राहियों को (सड़क, नाली, अन्य योजना से प्रभावित) 0.75 हजार में और किरायेदार परिवारों को 3.25 लाख में आवास आबंटन करने का निर्णय कांग्रेस सरकार ने लिया। जिसमें प्रदेश के अधिकांश किरायेदार परिवार जो 75 हजार में आवास मिलने की आस लगाकर बैठे थे, उन्हें 3.25 लाख की व्यवस्था कर 10 किश्तों में 1 वर्ष में ही पैसा जमा करने को कहा गया था।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में तमाम विधायकों का कटा टिकट, जानें किसे, कहां से मिला मौका

इन पांच साल में कांग्रेस सरकार ने किरायेदार पात्र हितग्राही परिवारों के साथ धोखाधड़ी की है। राज्य सरकार योजना में कोई अंशदान तो नहीं दे रहे, साथ ही योजना का नाम बदलकर योजना के हितग्राहियों को गुमराह किया है।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: रमन सिंह कार नहीं, रखते हैं पिस्टल, 21 लाख का कर्ज भी, पढ़िए भाजपा, कांग्रेस के दिग्गजों के पास कितना है सोना-पैसा

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि यदि भाजपा की सरकार बनती है तो हम निश्चित रूप से आवासहीनों को उनका अधिकार दिलाएंगे और पूर्व की तरह ही 75 हजार रूपए में उन्हें आवास दिलाएंगे। टाउनशिप की बस्तियों में निवासरत लोगों को भी निश्चित रूप से इसका लाभ दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: ऐन चुनाव के वक्त प्रदेश में ‘छत्तीसगढ़िया पार्टी’ का गठन, 90 सीट पर उतारेंगे प्रत्याशी, कांग्रेस-बीजेपी की बढ़ी मुश्किलें

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Supreme Court-NGT ऑर्डर: छत्तीसगढ़ में 1 से 31 दिसंबर तक पटाखों पर बैन, दीवाली पर सिर्फ 2 घंटे की छूट
Next: SAIL Bonus 2023: दुर्गापुर में 30 को बाइक रैली, 2 को ED का घेराव, BSP में 27 को प्रदर्शन, संयुक्त यूनियन की बड़ी तैयारी

Related Stories

Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
Difficulties in the execution and registration of Nazul leases in Aamdi Nagar HUDCO
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आमदी नगर हुडको में नजूल पट्टा निष्पादन, पंजीयन में दिक्कत, नजूल अधिकारी को सौंपा पेपर, ये सुझाव

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.