CG Chunav: पूर्व विधायक प्रत्याशी रामप्यारी भारती और क्रांति सेना से ये कांग्रेस में शामिल, देवेंद्र के समर्थकों का बढ़ा कुनबा

  • विश्वास यात्रा में क्रांति सेना कई पदाधिकारी और सतनामी समाज की वरिष्ठ नेत्री ने लिया कांग्रेस प्रवेश।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाईनगर सीट के कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव (Congress candidate Devendra Yadav) के समर्थकों का कुनबा और बढ़ गया है। आज विश्वास यात्रा के दूसरे दिन एक ओर जहां हजारों लोगों ने विधायक श्री यादव का सर्मथन किया। उनकी यात्रा में हजारों की तादात में लोग शामिल हुए। वहीं, दूसरी ओर क्रांति सेना के कई पदाधिकारी और सतनामी समाज की वरिष्ठ नेत्री सहित कई लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।

ये खबर भी पढ़ें : CG Chunav 2023: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा दांव, कहा-सरकार बनी तो भिलाई टाउनशिप की बस्तियों में लोगों को मिलेगा 75 हजार में मकान

भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव (Bhilai Nagar MLA Devendra Yadav) और पूरा विश्वास जताया और वे कांग्रेस में शामिल हुए। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) की मेहनत, भिलाई के विकास और जनता के हित के लिए उनके लगन, उनकी निष्ठा, ईमानदारी और कांग्रेस की जन हितैसी योजनाओं, सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) के विकास को गति देने वालो योजनाओं और उनके 5 साल के कार्यकाल से प्रभावित होकर सब ने कांग्रेस ज्वाइन किया है।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Election 2023: Durg आ रहे PM मोदी, जानें क्या है पूरा प्रोग्राम

Shramik Day

आप को बता दे कि सतनामी समाज वरिष्ठ नेत्री समाज सेविका रामप्यारी भारती, बिंदु दिवाकर, सीमा कुर्रे, संतोष भारती, अहिल्या बंजारे, सौरभ अग्रवाल, बल्लू बंधे और अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए। जिनका विधायक देवेंद्र यादव ने और पूरे कांग्रेस परिवार से स्वागत किया और कांग्रेस का गमछा भेंट कर सब को विधिवत प्रवेश करवाया।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023 : अरुण वोरा, मुकेश और निर्मल ने दाखिल किया नामांकन फॉर्म

इसी के साथ ही छावनी क्रांति सेना संगठन के शुभम वर्मा, राहुल वर्मा  विकास वर्मा, दीप सोनी, सुमित दुबे, देवेंद्र पटेल, हिमांशु साहू, हिरेंद्र वर्मा, मनीष यादव आदि साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किए।

ये खबर भी पढ़ें : Job News:  SAIL के अस्पतालों में 10 डाक्टरों की भर्ती, 1 लाख 60 हजार तक सैलरी, 6 नवंबर को इंटरव्यू