Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मेडिक्लेम स्कीम में बड़े बदलाव की मांग, SEFI ने CMD को लिखा पत्र, पढ़ें
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, मेडिक्लेम स्कीम में बड़े बदलाव की मांग, SEFI ने CMD को लिखा पत्र, पढ़ें

Azmat ali 08/04/2026 (Last updated: 08/04/2026) 1 minute read
Big News for SAIL Officers and Employees Demand for Major Changes in the Mediclaim Scheme SEFI Writes a Letter to the CMD Read

Steel Executives Federation of India ने सुपर टॉप-अप प्रीमियम कम करने और फ्री दवा योजना पूरे देश में लागू करने की मांग की।

  • अब निगाहें सेल प्रबंधन पर टिकी हैं। अइन मांगों पर सहमति बनती है, तो हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिल सकती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सरकारी कंपनी Steel Authority of India Limited (सेल) के कर्मचारियों-अधिकारियों और रिटायर्ड कर्मियों के लिए अहम खबर सामने आई है। Steel Executives Federation of India (सेफी) ने सेल सीएमडी को पत्र लिखकर मेडिक्लेम स्कीम में कई बड़े बदलाव और सुविधाएं बढ़ाने की मांग की है।

सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने सेल के सीएमडी को पत्र लिखा है। कार्यवाहक सीएमडी डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह हैं। सेफी का कहना है कि स्वास्थ्य खर्च लगातार बढ़ रहा है, इसलिए मौजूदा सुविधाएं पर्याप्त नहीं हैं। खासकर रिटायर्ड कर्मचारियों को ज्यादा परेशानी हो रही है।

क्या हैं प्रमुख मांगें

इलाज (IPD) की लिमिट बढ़ाने की मांग
अभी 4 लाख (क्लबिंग पर 8 लाख) की सीमा है, इसे बढ़ाकर 6 लाख (क्लबिंग पर 12 लाख) करने की मांग की गई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: पीबीएस 2 के भीषण हादसे ने सबको दहलाया, आग की लपटों में फंसे कर्मचारी, लटके थे छज्जे पर, रेस्क्यू में ढिलाई, देखिए वीडियो

OPD खर्च बढ़ाने की मांग
अभी सिर्फ 4,000 रुपये सालाना मिलते हैं, जिसे बढ़ाकर 10,000 रुपये करने की मांग की गई है। यह लिमिट कई सालों से नहीं बढ़ी है।

पति-पत्नी के OPD खर्च को जोड़ने की मांग
जैसे IPD में सुविधा है, वैसे ही OPD में भी क्लबिंग की सुविधा देने की बात कही गई है।

प्रीमियम में राहत
70 साल की उम्र से ही कम प्रीमियम लागू करने की मांग (अभी 80 साल से लागू है)।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट हादसा: किस बात की सजा मिली थी CEO एम. रवि, GM-DGM को, कोर्ट ने ED वर्क्स को दोषी मानकर दी सजा

कंपनी की हिस्सेदारी बढ़ाने की मांग
अभी सेल 70% प्रीमियम देता है, इसे बढ़ाकर 80% करने का सुझाव।

कॉर्पोरेट बफर बढ़ाने की मांग
5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ करने और इसमें ज्यादा खर्च कवर करने की बात।

कैंसर इलाज की सीमा बढ़ाने की मांग
इम्यूनोथेरेपी/टारगेटेड थेरेपी पर 1 लाख की सीमा हटाने या कम से कम 4 लाख करने की मांग।

ये खबर भी पढ़ें: BSP PBS 2 Accident Update: जिंदा जलने से बचे 10 कर्मचारी, इलेक्ट्रिकल केबल के सहारे 20 फीट नीचे कूदे, सब जख्मी, पढ़ें नाम

रोबोटिक सर्जरी को शामिल करने की मांग
नई तकनीक को देखते हुए इसे भी स्कीम में शामिल करने की बात।

आंखों के इलाज की सीमा बढ़ाने की मांग
मैक्युलर डिजीज के इलाज की सीमा 1 लाख से बढ़ाकर 3 लाख करने और सभी प्रकार की बीमारी कवर करने की मांग।

आयुष इलाज शामिल करने की मांग
आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी इलाज को भी स्कीम में जोड़ने की बात।

फ्री दवा योजना पूरे देश में लागू करने की मांग
अभी दिल्ली और कोलकाता में लागू योजना को देशभर में लागू करने का सुझाव।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में भीषण आग, अफरा-तफरी, 5 कर्मचारी चपेट में, पैर फ्रैक्चर

हर साल फुल बॉडी चेकअप की सुविधा
साल में एक बार पूरा हेल्थ चेकअप कराने की मांग।

सुपर टॉप-अप प्रीमियम कम करने की मांग
ज्यादा लोगों को जोड़ने के लिए प्रीमियम घटाने का सुझाव।

क्या कहा सेफी चेयरमैन एनके बंछोर ने?
सेफी का कहना है कि सेल प्रबंधन ने पहले कई अच्छे कदम उठाए हैं, लेकिन अभी भी सुधार की जरूरत है। खासकर रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं जरूरी हैं। यह पत्र आने के बाद अब निगाहें सेल प्रबंधन पर टिकी हैं। अगर इन मांगों पर सहमति बनती है, तो हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत मिल सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: सेल बीएसपी एसएमएस 3 के मजदूर की ऑन ड्यूटी मौत

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंफ्रास्ट्रक्चर, रेलवे में स्टील की बढ़ी मांग: उभरती चुनौतियों के बीच वित्त वर्ष 2025-26 में भारतीय इस्पात उद्योग में इज़ाफा
Next: BSP PBS 2 Accident Update: इमरजेंसी एग्जिट पर बड़ी खबर, ED वर्क्स ने CITU से कहा-2 साल पहले के सुझाव को फॉलो क्यों नहीं किए…

Related Stories

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Breaking News Bokaro Steel Plant Loses Case up to the High Court INTUC Wins after 13 Years 70-80 Crore to be Distributed Among Employees 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हाईकोर्ट तक हारा बोकारो स्टील प्लांट, 13 साल बाद इंटक की जीत, कर्मचारियों में बंटेगा 70 से 80 करोड़ तक

Azmat ali 25/08/2026
BSP Management to Rationalize Holidays after Union Elections Talks to be held with the Recognized Union
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अधिकारियों-कर्मचारियों की छुट्टियों में अंतर, नई मान्यता प्राप्त यूनियन से बीएसपी हल करेगा मामला

Azmat ali 25/08/2026
GST Team Conducts Survey at Transporter Inderjit Singhs Bhilai Office Rumors Spread that the CBI had Made an Arrest 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह के सिर्फ BHILAI आफिस में GST टीम का सर्वे, अफवाह उड़ी CBI ने किया गिरफ्तार, छोटू बोले…

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.