Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Durgapur Steel Plant में हंगामा: विरोध-प्रदर्शन, घेराव, सेल कारपोरेट आफिस, डीआइसी को चेतावनी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Durgapur Steel Plant में हंगामा: विरोध-प्रदर्शन, घेराव, सेल कारपोरेट आफिस, डीआइसी को चेतावनी

26/03/2025 1 minute read
Chaos at SAIL Durgapur Steel Plant: Protest, Gherav, Warning to SAIL Corporate Office and DIC

HSWU INTUC के बैनर तले ED HR सुस्मिता रॉय और RMHP CGM मिलन चटर्जी के आफिस सामने विरोध-प्रदर्शन, घेराव किया जा रहा है।

  • दुर्गापुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

सूचनाजी न्यूज, दुर्गापुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के दुर्गापुर स्टील प्लांट (Durgapur Steel plant) के कर्मचारी लंबित मुद्दों के खिलाफ बुधवार को प्रदर्शन कर रहे हैं। सेल डीएसपी के ईडी एचआर और आरएमएचपी के सीजीएम के कार्यालय के सामने इंटक के बैनर तले नारेबाजी की जा रही है।

साथ ही कर्मचारियों का कहना है कि सेल कारपोरेट आफिस (SAIL -Corporate Office) और स्थानीय प्रबंधन कर्मचारियों के मुद्दे पर खामोश है। एनजेसीएस मीटिंग भी नहीं हो रही है। ऐसा कब तक चलता रहेगा। हर कर्मचारी प्रभावित हो रहा है। इसलिए अब सेल कारपोरेट आफिस से आने वाले अधिकारियों और कार्यवाहक डीआइर्सी का घेराव किया जाएगा।

कर्मचारी किसी को वापस जाने नहीं देंगे, सड़क को जाम कर देंगे। इंटक का कहना है कि पिछले दिनों डीआइसी रात में पहुंचे और सुबह रवाना हो गए थे। इसकी भनक तक किसी को नहीं लगने दी गई थी।

आधे-अधूरे वेतन समझौते, 39 माह के बकाया एरियर और स्थानीय मुद्दों को लेकर कर्मचारी हाथों में झंडा लिए नारेबाजी कर रहे हैं। इंटक महासचिव रजत दीक्षित के मुताबिक लंबे समय से लंबित मुद्दों और कुछ स्थानीय महत्वपूर्ण मुद्दों का समाधान नहीं होने से कर्मचारियों का आक्रोश बढ़ा हुआ है।

HSWU INTUC के बैनर तले ED HR सुस्मिता रॉय और RMHP CGM मिलन चटर्जी के आफिस सामने विरोध-प्रदर्शन, घेराव किया जा रहा है। आंदोलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम को सभी नेताओं और विभिन्न विभागों से आए सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।

अंत में ED HR ज्ञापन सौंप दिया गया। शाम तक CGM RMHP को मांग पत्र सौंपा जाएगा। प्रबंधन के साथ कर्मचारियों के लंबित विषय पर गहन चर्चा की गई। डीएसपी प्रबंधन ने जरूरतों को पूरा करने के लिए उचित कदम उठाए जाने का आश्वासन दिया।

प्रदर्शन में महासचिव रजत दीक्षित, परेश कर्मकार, मिलन सिन्हा, शांतनु भट्टाचार्जी. राणा सरकार, देबेश चक्रवर्ती, शुभंकर बोस, असीम मोसन, सजल मुखर्जी, कौशिक बनर्जी, पुरोब बनर्जी, मानस दत्ता, संजीब घोष, समीर रॉय आदि मौजूद हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम भूपेश बघेल, विधायक देवेंद्र यादव और पुलिस अधिकारी के घर पर सीबीआई का छापा
Next: वारंट के बावजूद 2 घंटे तक बाहर खड़ी रही CBI, गेट पर थीं विधायक देवेंद्र की मां, पुलिस अफसरों के यहां सन्नाटा

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.