Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CIL NEWS: वेकोलि में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पेन 4.0 का आगाज, पेंशनभोगियों का जमावड़ा
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

CIL NEWS: वेकोलि में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पेन 4.0 का आगाज, पेंशनभोगियों का जमावड़ा

Azmat ali 05/11/2025 1 minute read
CIL NEWS Digital Life Certificate Campaign 4 Launched at WCL Pensioners Gather
  • सभी पेंशनरों से अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) मुख्यालय में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) कैम्पेन 4.0 का शुभारंभ सीएमडी जेपी द्विवेदी के हाथों किया गया।

सीएमडी जेपी द्विवेदी ने कहा कि डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पेन 4.0 वेकोलि की डिजिटल सशक्तिकरण यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य सेवानिवृत्त कर्मियों को सुविधा, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवा प्रदान करना है।

श्री द्विवेदी ने कहा कि तकनीकी के माध्यम से सेवा-प्रक्रियाओं को सरल बनाना ‘ईज ऑफ लिविंग’ की दिशा में वास्तविक प्रगति है। उन्होंने टीम वेकोलि और सभी सहयोगी संस्थाओं को इस अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं तथा सभी पेंशनरों से अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। अंत में, सीएमडी जेपी द्विवेदी ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पेन 4.0 के औपचारिक शुभारंभ की घोषणा की।

निदेशक (कार्मिक) डॉ. हेमंत शरद पांडे ने अपने संबोधन में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट की उपयोगिता और इससे पेंशनरों को होने वाले लाभ पर विस्तारपूर्वक बात की। उन्होंने कहा कि वेकोलि सदैव अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के कल्याण के लिए तत्पर रही है और यह अभियान उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

कार्यक्रम की शुरुआत महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध/पेंशन) पी. नरेंद्र कुमार के स्वागत भाषण के साथ हुई। उन्होंने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान 4.0 के उद्देश्यों और इसकी पृष्ठभूमि पर प्रकाश डाला। उन्होंने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट कैम्पेन 4.0 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों के विषय में विस्तार से बताया।

इसके पश्चात रीजनल कमिश्नर 1, सीएमपीएफओ नागपुर क्षेत्र शांक रायजादा ने डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट के महत्व एवं इसे जमा करने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीएमपीएफओ बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के सदस्य अशिष मूर्ति ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अभियान की सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर निदेशक (वित्त) विक्रम घोष, निदेशक (तकनीकी-संचालन/परियोजना एवं योजना) आनंदजी प्रसाद, स्टीयरिंग कमेटी के सदस्य सीजे जोसेफ, एसएच बेग एवं एसआर. गबाले, महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजन में वेकोलि पेंशन विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant: प्रमुख इकाइयों ने अप्रैल-अक्टूबर 2025 में किया शानदार प्रोडक्शन
Next: BAKS: बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ का चुनाव 7 दिसंबर को

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.