सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील इंप्लाइज यूनियन सीटू के कार्यकारिणी सदस्य अताउर्रहमानअता उर रहमान की अम्मी का इंतकाल हो गया है।
79 वर्षीय ज़किया रहमान का इलाज के दौरान सेक्टर 9 हॉस्पिटल में मंगलवार रात 11:20 बजे इंतकाल हुआ। इंतकाल की खबर लगते ही रिश्तेदारों के साथ शुभचिंतक अस्पताल पहुंच गए। अता के मुताबिक रामनगर मुस्लिम कब्रिस्तान में बुधवार दिन में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
पिछले एक सप्ताह से उनका सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह अचानक से तबीयत बिगड़ना शुरू हुई। चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक बता दिया था।
दिनभर डॉक्टरों की टीम बेहतर उपचार में जुटी थी। लेकिन जान बचाई ना जा सकी।
रात 11:20 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अता उर रहमान भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी हैं। सेक्टर 10 के सड़क नंबर 1 स्थित आवास संख्या 2A में रहते हैं। यहीं से जनाज़ा कब्रिस्तान के लिए रवाना होगा। नमाज़-ए-जनाजा कब्रिस्तान में ही पढ़ी जाएगी। ज़ोहर बाद दफन किया जाएगा।











