Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Coal India 51st Foundation Day: डब्ल्यूसीएल में दिखा उत्साह, एसईसीएल में कोल इंडिया संग छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की धूम, पढ़ें खबर
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India 51st Foundation Day: डब्ल्यूसीएल में दिखा उत्साह, एसईसीएल में कोल इंडिया संग छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस की धूम, पढ़ें खबर

Azmat ali 01/11/2025 1 minute read
Coal India 51st Foundation Day Enthusiasm Seen in WCL Chhattisgarh Foundation Day Celebrated with Coal India in SECL

एसईसीएल मुख्यालय में ‘51वां कोल इंडिया स्थापना दिवस’ एवं ‘25वां छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस’ का आयोजन किया गया।

  • वेकोलि में ध्वजारोहण के पूर्व कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत बजाय गया।

सूचनाजी न्यूज, बिलासपुर-नागपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर में 1 नवंबर 2025 को ‘51वां कोल इंडिया स्थापना दिवस’ एवं ‘25वां छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस’ के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निदेशक तकनीकी (संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवं विशिष्ट अतिथि निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार रहे। इस अवसर पर एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, महिला कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार एवम विशिष्ट अतिथि निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार एसईसीएल कहा कि कोल इण्डिया एवम छत्तीसगढ़ अपने स्थापना काल से ही देश एवम प्रदेश की प्रगति में अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं, जहाँ कोल इण्डिया अपने स्थापना काल से ही देश को उर्जा आपूर्ति कर रहा है वहीं छत्तीसगढ़ राज्य के सीधे, सरल, मिलनसार निवासियों के बलबूते चहुमुखी विकास कर रहा है।

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ राज्य के विकास में एसईसीएल का प्रमुख योगदान है । गेवरा और कुसमुण्डा जैसी विश्व की प्रमुख खदानें इसी छत्तीसगढ़ की धरती पर स्थित हैं, जो इस राज्य की अपार संभावनाओं का प्रतीक है। एसईसीएल दवारा छत्तीसगढ़ में कोयला उत्पादन के साथ-साथ यहाँ के निवासियों के शिक्षा, स्वास्थ्य, मुलभूत सुविधाओं के लिए विविध कार्य किए जाते है।

इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा कोल इंडिया ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर कोल इंडिया कॉर्पोरेट गीत एवं छत्तीसगढ़ राज्य गीत ‘अरपा पैरी के धार’ प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप, राज्य की माटी, मानचित्र, हल एवं धान की बाली की पूजा अर्चना भी की गई। कार्यक्रम में उद्घोषणा का दायित्व शेख जाकिर हुसैन, मुख्य प्रबंधक (पर्यावरण) द्वारा निभाया गया।

वेकोलि ने हर्षोल्लास के साथ मनाया कोल इंडिया स्थापना दिवस

1 नवंबर को टीम वेकोलि ने ‘51 वें कोल इंडिया स्थापना दिवस’ को पूरी कंपनी में हर्षोल्लास के साथ मनाया। वेकोलि मुख्यालय में, स्थापना दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे ने न केवल झंडी दिखाकर रवाना किया बल्कि खुद साथ चल कर रैली का नेतृत्व भी किया।

रैली के उपरांत मुख्य सतर्कता अधिकारी अजय मधुकर म्हेत्रे ने सीआईएल ध्वज फहराया तथा टीम वेकोलि को संबोधित किया। श्री म्हेत्रे ने अपने संबोधन में सभी को कोल इंडिया स्थापना दिवस की बधाई दी और कोयला उद्योग के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कोल इंडिया लिमिटेड की उपलब्धियाँ तथा उसमें वेकोलि के योगदान का जिक्र किया।

उन्होंने कोयला उद्योग के बदलते स्वरूप एवं देश की बढ़ती कोयला मांग के अनुरूप तकनीकी उन्नयन आदि के बारें में विस्तार से बात की। उन्होंने देश की कोयला आवश्यकताओं को पूर्ण करने में कोल इंडिया लिमिटेड तथा वेकोलि की भूमिका को अहम बताया।

ध्वजारोहण के पूर्व कोल इंडिया कॉरपोरेट गीत बजाय गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक गण, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मी एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रही।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्वी भारत में बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी अपने काम में सबसे दक्ष, सीआईआई ने लगायी मुहर, पढ़ें विजेताओं के नाम
Next: भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने 36वीं सीआईआई क्षेत्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में जीते 7 पुरस्कार

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.