Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Coal India: ठेका मजदूरों को अब दीपावली से पहले मिलेगा बोनस, ठेकेदार नहीं दिए तो प्रबंधन करेगा भुगतान, HMS की लड़ाई लाई रंग
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: ठेका मजदूरों को अब दीपावली से पहले मिलेगा बोनस, ठेकेदार नहीं दिए तो प्रबंधन करेगा भुगतान, HMS की लड़ाई लाई रंग

Azmat ali 16/10/2025 1 minute read
Coal India Contract Workers will now Receive bonus before Diwali Management will Pay if Contractors Fail to Pay

वेकोलि समेत कोल इंडिया की इकाइयों में कार्यरत हजारों ठेका कर्मियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के ठेका कर्मियों के लिए दीपावली से पहले खुशखबरी आई है। कोयला श्रमिक सभा (HMS) की पहल पर वेकोलि प्रबंधन ने साफ किया है कि अगर ठेकेदार अपने श्रमिकों को बोनस (Performance Linked Incentive-PLI) का भुगतान नहीं करते हैं, तो प्रमुख नियोक्ता (Principal Employer) के रूप में वेकोलि स्वयं बोनस भुगतान सुनिश्चित करेगा।

यह निर्णय एक अहम बैठक के बाद लिया गया। बैठक में HMS के केंद्रीय अध्यक्ष-सह-संचालन समिति सदस्य शिवकुमार यादव, महामंत्री शरद धांडे, तथा वेकोलि के चेयरमैन-कम-मैनेजिंग डायरेक्टर जे.पी. द्विवेदी और निदेशक (मानव संसाधन) हेमंत शरद पांडे मौजूद थे।

HMS की स्पष्ट मांग “Principal Employer” की जिम्मेदारी तय हो

बैठक के दौरान शिवकुमार यादव ने Contract Labour (Regulation & Abolition) Act, 1970 का हवाला देते हुए कहा कि ठेका कर्मियों के वेतन और बोनस की अंतिम जिम्मेदारी मुख्य नियोक्ता यानी वेकोलि प्रबंधन की है।

यदि ठेकेदार बोनस या वेतन का भुगतान नहीं करते, तो वेकोलि प्रबंधन को कानूनी और प्रशासनिक रूप से वह भुगतान करना होगा।
प्रबंधन ने इस तर्क को स्वीकार करते हुए सहमति जताई कि बोनस भुगतान में किसी भी स्तर पर देरी या भेदभाव नहीं होना चाहिए।

मुख्यालय से जारी हुआ पत्र, 17 अक्टूबर तक भुगतान का निर्देश

बैठक के बाद वेकोलि मुख्यालय ने 16 अक्टूबर 2025 को सभी इकाइयों को पत्र जारी किया। पत्र में साफ निर्देश दिए गए हैं कि सभी Eligible ठेका कर्मियों को 17 अक्टूबर तक बोनस (PLI) का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।

यदि ठेकेदार भुगतान करने में असमर्थ रहते हैं, तो Principal Employer की हैसियत से वेकोलि को स्वयं यह भुगतान करना होगा।
इसके अनुपालन की रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी, जिसे आगे Coal India Limited (CIL), कोलकाता को प्रेषित किया जाएगा।

HMS का बैठकों से बहिष्कार और फिर पहल से बनी सहमति

ध्यान देने योग्य है कि कोयला श्रमिक सभा (HMS) ने कुछ समय पहले वेकोलि की सभी बैठकों और कार्यक्रमों से बहिष्कार कर दिया था। इसी पृष्ठभूमि में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जिसमें संवाद बहाल हुआ और ठेका मजदूरों के हित में ठोस निर्णय निकला।

त्योहार से पहले राहत की उम्मीद

इस निर्णय से वेकोलि समेत कोल इंडिया की इकाइयों में कार्यरत हजारों ठेका कर्मियों को दीपावली से पहले बड़ी राहत मिलने की संभावना है। अब प्रबंधन की सीधी निगरानी में बोनस भुगतान होने से ठेका मजदूरों में उत्साह देखा जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL IISCO Steel Plant: रिटायर अधिकारियों को Advisors-Consultants बनने का मौका, 50 हजार से 1 लाख तक सैलरी
Next: राउरकेला स्टील प्लांट की न्यू प्लेट मिल को नई सौगात, आरके बिसारे काट गए फीता

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.