Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Coal India Foundation Day 2025: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-वेकोलि को मिले दस अवॉर्ड, पढ़ें विजेताओं के नाम
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Foundation Day 2025: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड-वेकोलि को मिले दस अवॉर्ड, पढ़ें विजेताओं के नाम

Azmat ali 02/11/2025 1 minute read
Coal India Foundation Day 2025 Western Coalfields Limited-WCL Receives 10 Awards Read Winners Names

वेकोलि बल्लारपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक इलियास हुसैन को सर्वोत्कृष्ट क्षेत्रीय महाप्रबंधक (Best Area GM) का अवॉर्ड दिया गया।

  • कोल इंडिया स्थापना दिवस पर वेकोलि को मिले इस सम्मान से टीम डब्लूसीएल में हर्ष व्याप्त है।

सूचनाजी न्यूज, नागपुर। कोल इंडिया लिमिटेड के 51 वें स्थापना दिवस पर वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) को 4 कॉरपोरेट अवार्ड तथा 6 व्यक्तिगत उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया गया।

1 नवम्बर 2025 को आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम में वेकोलि को भूमि अधिग्रहण एवं पुनर्वास (Corporate Award on Land Acquisition & Rehabilitation) के लिए प्रथम पुरस्कार, पर्यावरण प्रबंधन (Corporate Award on Environment Management) के लिए द्वितीय पुरस्कार, सीएसआर उत्कृष्टता (Corporate Award on CSR Excellence) के लिए द्वितीय पुरस्कार तथा स्टार रेटिंग-सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली अनुषंगी कंपनी (Corporate Award on Star Rating-Best Performing Subsidiary) के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

उक्त पुरस्कार कोलकाता में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि सीआईएल चेयरमैन सनोज कुमार झा के कर कमलों से सीएमडी जेपी द्विवेदी, निदेशक तकनीकी (संचालन/परियोजना एवं योजना) आनंदजी प्रसाद, निदेशक (मानव संसाधन) डॉ. हेमंत शरद पांडे, संबंधित विभाग के महाप्रबंधक एवं अधिकारियों ने ग्रहण किए। सीएमडी जेपी. द्विवेदी ने इन उपलब्धियों का श्रेय पूरी टीम वेकोलि को दिया तथा सभी को बधाई दी।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में 31 अक्तूबर, 2025 को सीआईएल मुख्यालय, कोलकता में आयोजित कार्यक्रम में वेकोलि को 06 व्यक्तिगत उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन पुरस्कारों में वेकोलि, बल्लारपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक इलियास हुसैन को सर्वोत्कृष्ट क्षेत्रीय महाप्रबंधक (Best Area GM) का अवॉर्ड दिया गया।

महाप्रबंधक (परियोजना एवं योजना), वेकोलि मुख्यालय, राकेश प्रसाद को सर्वोत्कृष्ट विभागाध्यक्ष (Best HoD), वणी क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक सब्यसाची डे को व्यक्तिगत उत्कृष्टता अवार्ड (Individual Excellence Award), पाथाखेड़ा के मेकानिकल फिटर राजकुमार को आउटस्टैंडिंग स्पोर्ट्सपर्सन (Outstanding Sportsperson), बल्लारपुर की क्रेन ऑपरेटर मंजुशा धोटे को सर्वोत्कृष्ट महिला कर्मी-नॉन एचइएमएम श्रेणी (Best Female Employee-Non HEMM) तथा वेकोलि मुख्यालय के वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) ए. अनिल कुमार को सतर्कता उत्कृष्टता अवार्ड (Vigilance Excellence Award) से सम्मानित किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों ने 36वीं सीआईआई क्षेत्रीय कार्य कौशल प्रतियोगिता में जीते 7 पुरस्कार
Next: SAIL Refractory Unit, Bhilai: भ्रष्टाचार की तोड़ों जंजीर, रंगोली में दिखी नज़ीर

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.