Skip to content
29/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बधाई हो…! Bhilai Township में रहने वालों की बिजली बिल अब होगी हाफ, सीएम ने दी बधाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बधाई हो…! Bhilai Township में रहने वालों की बिजली बिल अब होगी हाफ, सीएम ने दी बधाई

11/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Congratulations…-The-electricity-bill-of-the-people-living-in-Bhilai-Township-will-now-be-half

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई टाउनशिप में रहने वालों के लिए बड़ी खबर है। छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल सरकार की बिजली बिल हॉफ की योजना का लाभ अब टाउनशिपवासियों को मिलने जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इसकी पुष्टि खुद की है।

ये खबर भी पढ़ें:  बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस अब ठहरेगी जौनपुर के केराकत स्टेशन पर, पटना-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन चलेगी 29 सितंबर तक

राज्य सरकार की हाफ बिजली बिल योजना का लाभ अब भिलाई टाउनशिप के हजारों उपभोक्ताओं को भी मिलेगा। राज्य शासन के ऊर्जा विभाग ने आज इसका आदेश जारी कर दिया। पहले भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) के टाउनशिप में निवासरत उपभोक्ताओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलता था, क्योंकि उन्हें बीएसपी प्रबंधन विद्युत आपूर्ति करता है। लंबे समय से वहां के उपभोक्ताओं हाफ बिजली बिल योजना के तहत छूट देवो की मांग कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें:  शासकीय पॉलीटेक्निक Durg में PPT, नॉन-पीपीटी व लेटरल एंट्री से प्रवेश 18 से होगा शुरू

माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने बीएसपी कर्मियों को इसकी सौगात दी है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के सभी घरेलू उपभोक्ताओं द्वारा प्रति माह खपत की गई 400 यूनिट तक की बिजली पर प्रभावशाली विद्युत की दरों के आधार पर आंकलित बिल की राशि का आधी राशि देनी होती है।

ये खबर भी पढ़ें:  खुर्सीपार रेलवे फाटक 13 से 16 अगस्त तक रहेगा बंद, इधर-ये ट्रेनें कैंसिल

फरवरी 2019 से लागू इस योजना का लाभ 42.82 लाख उपभोक्ताओं को मिल रहा है। जिसमें अब तक 3900 करोड़ रूपए से अधिक राशि की छूट प्रदान की जा चुकी है। अब इसका लाभ बीएसपी क्षेत्र के 27 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को भी मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें:  रायपुर रेल मंडल के राजशेखर राव का 14वीं सीनियर वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम के बने प्रशिक्षक

जारी आदेश में कहा गया है कि बी.एस.पी. के डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया में सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रथम 400 यूनिट तक की प्रति माह विद्युत खपत पर देय फिक्स्ड चार्ज, एनर्जी चार्ज एवं वेरियेबल कॉस्ट एडजस्टमेंट के मद में कुल देय राशि का 50 प्रतिशत की रियायत दी जाती है।

ये खबर भी पढ़ें:  राउरकेला स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों ने उत्पादन में नहीं आने दी अड़चन, मिला पुरस्कार

यह योजना 01 सितम्बर 2023 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी। उपभोक्ताओं को रियायत के समतुल्य राशि का अग्रिम भुगतान प्रतिपूर्ति के रूप में राज्य शासन द्वारा बी. एस.पी. को बजट के माध्यम से किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  CG में 5 साल बाद बढ़ी व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की 5% फीस, जानिए किस कोर्स की कितनी फीस

रियायत की राशि का प्रावधान बजट में किए जाने हेतु बी.एस.पी. के द्वारा समुचित प्रस्ताव समय-समय पर ऊर्जा विभाग को उपलब्ध कराया जाए, जिसके आधार पर राज्य शासन द्वारा बजट प्रावधान किया जायेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: शासकीय पॉलीटेक्निक Durg में PPT, नॉन-पीपीटी व लेटरल एंट्री से प्रवेश 18 से होगा शुरू
Next: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों-अधिकारियों को लीज के बाद अब बिजली बिल हाफ का तोहफा, विधायक देवेंद्र यादव संग मन रहा जश्न, आतिशबाजी

Related Stories

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

BSL management statement Residents are not vacating dilapidated quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बिल्डिंग ढहने पर BSL मैनेजमेंट का ये बयान, नोटिस, संवाद, विज्ञापन, फिर भी लोग नहीं छोड़ रहे मकान

Azmat ali 28/08/2026
Modi Government Must withdraw the Mines and Minerals Amendment Bill 2026 public Awareness Campaign Launched at Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

खान-खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस लीजिए मोदी जी, Bokaro Steel Plant में जनजागरण अभियान शुरू

Azmat ali 28/08/2026
Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.