Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • विधायक देवेंद्र यादव पर ईडी कार्रवाई के खिलाफ भड़के कांग्रेसी, सांसद विजय बघेल के आवास पर हंगामे से BWU नाराज, विधायक कार्यालय बोला-हमसे कुछ भी लेना-देना नहीं
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

विधायक देवेंद्र यादव पर ईडी कार्रवाई के खिलाफ भड़के कांग्रेसी, सांसद विजय बघेल के आवास पर हंगामे से BWU नाराज, विधायक कार्यालय बोला-हमसे कुछ भी लेना-देना नहीं

10/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Congressmen-raging-against-ED-action-on-MLA-Devendra-uproar-at-MP-Vijay-Baghels-residence
  • सांसद विजय बघेल देहरादून के दौरे पर हैं। आवास पर कोई भी मौजूद नहीं था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कांग्रेसी नेताओं और विधायक देवेंद्र यादव पर ईडी कार्रवाई से भड़के युवा कांग्रेसियों ने सांसद निवास पर मंगलवार शाम हंगामा किया। दुर्ग के सांसद विजय बघेल के सेक्टर-5 स्थित आवास पर नारेबाजी की गई। केंद्र सरकार के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया गया। करीब 50 की संख्या में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने नारे में ईडी को जमकर कोसा। मांग कर रहे थे कि ईडी ने जो कार्रवाई की है, जो सामान जब्त किया है, छापा में जो मिला है, उसको उजागर किया जाए। वहीं, सांसद विजय बघेल शहर से बाहर हैं। देहरादून दौरे पर हैं। शाम को जिस वक्त यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे, उस वक्त वहां कोई भी नहीं था। थोड़ी देर तक नारेबाजी करने के बाद यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता लौट गए। वहीं, विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से कहा गया है कि इस मामले से हम लोगों का कुछ भी लेना देना नहीं है। जो लोग गए थे वे छत्तीसगढ़ में प्रभावित ट्रेनों के विषयों पर गए थे।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं भाजपा नेता उज्जवल दत्ता ने आरोप लगाया है कि सांसद विजय बघेल के घर अचानक पहुंच कर युवा कांग्रेसियों ने उपद्रव और अभद्र भाषा प्रयोग किया है, जिसकी घोर निन्दा की गई है। और पुलिस प्रशासन से मांग की गई है कि इस प्रकार के उपद्रवी तत्वों पर कड़ी कारवाही किया जाए।

उज्ज्वल दत्ता ने कहा कि क्षेत्र की जनता जानती है कि सांसद विजय बघेल ने हमेशा सज्जनता और शालीनता की राजनीति किया है। उनके घर पर उपद्रव करना कभी भी छत्तीसगढ़ की राजनीति का हिस्सा नहीं हो सकता। ऐसी हरकत छत्तीसगढ़ की कभी भी परंपरा नहीं हो सकती और इस प्रकार के कृत को छत्तीसगढ़ की जनता कभी भी माफ़ नहीं करेगी। ईडी पूरे देश भर में भ्रष्टाचार के विरुद्ध कारवाही कर रही है, पर देश में कही भी इस प्रकार ईडी की कार्यवाही के विरुद्ध किसी सांसद के घर पर हंगामा नहीं मचाया गया है। छत्तीसगढ़ में प्रशासन के सहयोग से ही ऐसी हरकत संभव हो सका है, जो अत्यंत ही निंदनीय घटना है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG Board 10th-12th Result 2023: जानिए टॉपर और जिलों के नाम, टॉप-10 में आने वाले विद्यार्थी करेंगे हेलीकॉप्टर से सैर
Next: BSP Accident में झुलसे ठेका मजदूर का शव लेने को परिवार तैयार, नौकरी और 4 लाख कैश पर बनी बात

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.