Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL के Steel Plant धधक रहे ठेका मजदूरों के गुस्से से, हक-अधिकार के लिए किसी दिन फूटेगा गुस्सा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के Steel Plant धधक रहे ठेका मजदूरों के गुस्से से, हक-अधिकार के लिए किसी दिन फूटेगा गुस्सा

23/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Contract-laborers-burning-with-anger-in-SAIL-steel-plant-for-their-rights-anger-will-explode-someday
  • दुर्घटना बीमा होने से आर्थिक सुरक्षा के साथ सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी और यह बीमा संयंत्र के साथ-साथ संयंत्र के बाहर भी दुर्घटना होने पर लागू होगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक यूनियन कार्यालय में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से आए श्रमिकों ने अपनी समस्याएं बताई। सेल में ठेका श्रमिकों के लंबित वेतन समझौते में देरी होने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया गया। सेल प्रबंधन से मांग की गई जल्द से जल्द सेल के ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता किया जाए।

अध्यक्ष संजय साहू ने कहा बीएसपी के उत्पादन में ठेका श्रमिकों का महत्वपूर्ण योगदान है। सेल प्रबंधन ठेका श्रमिकों की मांगों को अनदेखा नहीं कर सकती। ठेका श्रमिकों के वेतन समझौते एवं अन्य मांगों को लेकर सेल के सभी संयंत्रों के इंटक यूनियन से विचार-विमर्श चल रहा है।

सभी जगहों से एक साथ वेतन समझौते के लिए 1 दिन आंदोलन करने तैयारी चल रही है। सेल के ठेका श्रमिकों के एडब्ल्यूए को न्यूनतम वेतन में मिलाकर एक मूल वेतन तय किया जाए एवं रात्रि भत्ता और अन्य अलाउंस भी दिया जाए। वेतन समझौता में देरी होने के कारण श्रमिकों में काफी आक्रोश है।

ये खबर भी पढ़ें:Education News: छत्तीसगढ़ के 36 ITI को 1188.36 करोड़ की सौगात, TATA से एमओयू साइन, 6 नए ट्रेड व 23 शॉर्ट टर्म कोर्स से जुड़ेंगे युवा

बीएसपी में जल्द हो ठेका श्रमिकों का सामूहिक दुर्घटना बीमा

भिलाई इस्पात संयंत्र के 22 हजार ठेका श्रमिकों के लिए अभी तक सामूहिक दुर्घटना बीमा की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इंटक यूनियन पिछले 4 साल से भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन से मिलकर लगातार प्रयास कर रही है, लेकिन प्रबंधन अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाई है। दुर्घटना बीमा होने से आर्थिक सुरक्षा के साथ सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी और यह बीमा संयंत्र के साथ-साथ संयंत्र के बाहर भी दुर्घटना होने पर लागू होगी।

एचएससीएल मेंअंतिम भुगतान की प्रक्रिया जल्द चालू करें प्रबंधन

उपाध्यक्ष सीपी वर्मा ने कहा की एचएससीएल में ठेका श्रमिकों के अंतिम भुगतान के लिए, प्रक्रिया प्रारंभ करें इस संबंध में प्रबंधन से चर्चा की गई है भिलाई इस्पात संयंत्र के ठेका श्रमिकों का करोड़ों रुपए का अंतिम भुगतान का करोड़ों रुपए एचएससीएल प्रबंधन के पास जमा है।

ये खबर भी पढ़ें:BSP कोक ओवन के अधिकारी को पाली और कर्मचारी को मिला कर्म शिरोमणि अवॉर्ड

एचएससीएल प्रबंधन बीएसपी से अंतिम भुगतान की राशि को लेकर रखी है। लेकिन श्रमिकों को भुगतान नहीं कर रही है, जबकि बीएसपी से ठेका एचएससीएल ने लिया है। भुगतान एचएससीएल को करना है। ठेकेदारों का बहाना बनाकर इसे रोक कर रखी है। एचएससीएल प्रबंधन एवं बीएसपी प्रबंधन जल्द से जल्द कार्रवाई कर अंतिम भुगतान करें। बैठक में संजय साहू, सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह, मनोहर लाल, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, जसवीर सिंह, संतोष ठाकुर, जयराम ध्रुव नारायण, जय कुमार, इंद्रमणि कान्हा कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL के डिप्लोमा इंजीनियर कर सकेंगे रेगुलर BE, B.Tech, BSP ने इन शर्तों के साथ जारी किया सर्कुलर, रावतपुरा यूनिवर्सिटी ने खोले द्वार
Next: खुर्सीपार के युवाओं ने किया भाजपा प्रवेश, कहा-झूठ बताकर ले विधायक निवास और पहनाया कांग्रेसी गमछा

Related Stories

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Interaction with Workers amidst Heavy Rain Disputes over Arrears, Gratuity, and Retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: भारी बारिश के बीच मजदूरों से संवाद, एरियर, ग्रेच्युटी, छंटनी पर जारी विवाद

Azmat ali 27/08/2026
Save Sector 9 Hospital CITU Calls on Employees to Gear up for a Major Agitation
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Save Sector 9 Hospital: अंदर खिचड़ी पक रही है, बाहर रिनोवेशन का ढोल, टेंडर पेपर हो रहा तैयार

Azmat ali 27/08/2026
Last rites of five-time Councilor Vashishtha Narayan Mishra former CM Bhupesh Baghel pays tribute
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

5 बार के पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्र पंचतत्व में विलीन, पूर्व सीएम भूपेश बघेल पहुंचे मुक्तिधाम, विधायक संग भाजपा नेताओं ने दिए कंधे, देखें फोटो

Azmat ali 27/08/2026
Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.