Skip to content
02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • स्टील सिटी, BSP कर्मचारी, निजीकरण, बकाया SAIL एरियर और State Capital Region पर पढ़ें Vijay Baghel का Interview
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील सिटी, BSP कर्मचारी, निजीकरण, बकाया SAIL एरियर और State Capital Region पर पढ़ें Vijay Baghel का Interview

04/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Suchanji-had-a-special-conversation-with-BJP-candidate-Vijay-Baghel
  • BJP प्रत्याशी विजय बघेल से सूचनाजी ने की विशेष बातचीत। National Capital Region के तर्ज पर एससीआर बनाने का प्लान किया साझा।

अज़मत अली, भिलाई। लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) के तीसरे चरण का मतदान 7 मई को है। दुर्ग सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल मैदान में है। लगातार दूसरी जीत की कोशिश में जुटे हुए हैं। इनका सामना कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र साहू से है। पिछले कार्यकाल, जीत के दावे और आगे की प्लानिंग पर Suchnaji.com ने विजय बघेल से बातचीत की।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट के मजदूरों को मिले 26 हजार मजदूरी, देखिए वीडियो

विशेष बातचीत के दौरान विजय बघेल ने बड़ी प्लानिंग का जिक्र किया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा भिलाई स्टील प्लांट के निजीकरण को लेकर किए जा रहे दावे पर भी कटाक्ष किया। कहा-जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ भी नहीं है। पढ़िए बातचीत के कुछ अंश…।

ये खबर भी पढ़ें : HazAn Competition में Bhilai Steel Plant का दबदबा, SAIL ISP, RSP, SSP भी जीता

प्रश्न: क्या मैं भावी केंद्रीय मंत्री से बातचीत कर रहा हूं?

उत्तर: मेरे अंदर यह भाव नहीं होता है। मैं टिकट के लिए भी नहीं गया था। मेरे मन में मंत्री का भाव नहीं है। पार्टी का जो निर्देश होगा, वह अमल करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : कर्मचारी भविष्य निधि की ताज़ा खबर: 15 हजार से ज्यादा सैलरी नहीं है रोड़ा, दो जगह से एक साथ ऐसे बनें EPFO मेंबर

प्रश्न: पिछली बार रिकॉर्ड मत से जीत मिली, इस बार क्या मार्जिन होगी या सीट फंसेगी?

उत्तर: मार्जिन बताना संभव नहीं, लेकिन जीत प्रचंड होगी। जनता के श्रीमुख से आवाज निकल रही है कि इस बार 6 लाख से अधिक से जीतेंगे। जो जिताने वाले हैं, वही खुद बोल रहे हैं कि निश्चित रूप से यही सच साबित होगा।

ये खबर भी पढ़ें : EPFO News: आपके परिवार को कहां से मिलेगा लाखों का बीमा, जानिए

प्रश्न: सेल भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant) के निजीकरण को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी खतरनाक दावा कर रहे हैं?

उत्तर: जब तक मैं जिंदा हूं, ऐसा कुछ भी यहां होने नहीं जा रहा है। कांग्रेस प्रत्याशी जनता को गुमराह कर रहे हैं। निजीकरण को लेकर कोई प्लानिंग नहीं है। भिलाई स्टील प्लांट का विकास होता रहेगा। मेरे जिंदा रहते तक भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) पर संकट नहीं आने दूंगा। सरकार की कोई ऐसी प्लानिंग भी नहीं है। कांग्रेस प्रत्याशी वोट के लिए कर्मचारियों को गुमराह कर रहे हैं। भिलाई स्टील प्लांट में मैंने काम किया है। इसलिए मैं यहां का दर्द अच्छे से समझता हूं।

ये खबर भी पढ़ें : BSP कर्मचारियों का MP विजय बघेल से तीखा सवाल: 52 साल बाद SAIL की ग्रेच्युटी क्यों हुई सीलिंग, 15 लाख तक का नुकसान

प्रश्न: आप बीएसपी के कर्मचारी भी रहे हैं। संयुक्त यूनियन आपके खिलाफ है, इतनी नाराजगी। आपके बचाव में बीएमएस अब सामने आया है?

उत्तर: मैं किसी को प्रेरित नहीं करता हूं। अपना काम करता हूं। मेरी तरफ से कोई निर्देश नहीं होता है। कांग्रेस वाले खुद बनाकर भेजते हैं। सवाल-जवाब कराते हैं। संयुक्त मोर्चा तो इंडिया का धड़ है। वह तो बोलेंगे, मेरे खिलाफ। मैंने जो किया है, वह लोगों को दिखा है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension: आत्मसम्मान के साथ जीने का हक चाहते हैं वरिष्ठ नागरिक, मतदान पर बड़ा फैसला, BJP की बढ़ी धड़कन

प्रश्न: सेल बीएसपी कर्मचारियों (SAIL BSP Employees) के लिए कुछ प्लान है?

उत्तर: बिल्कुल कर्मचारियों के लिए बहुत कुछ प्लान है। वेज रिवीजन का मामला रुका था। एफोर्डेबिलिटी क्लास मैने हटवाया। पूर्व इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तीन चार मिला। लोकसभा में सवाल किया। उसका असर हुआ और एफोर्डेबिलिटी क्लास हटा। हां, अब भी 39 माह का एरियर बाकी है। इस एरियर को भी दिलवाएंगे। असल में, दो-तीन इस्पात मंत्री बदल गए। इससे दिक्कत हुई। ग्रेच्युटी सिलिंग पर भी यही बात है।

ये खबर भी पढ़ें : वित्त वर्ष 25 की आशाजनक शुरुआत, एनएमडीसी ने 50 एमटी का रखा लक्ष्य

प्रश्न: भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) को लेकर क्या प्लान है?

उत्तर: भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) को लेकर बहुत अच्छा प्लान है। मेरा पूरा फोकस इसे स्टील सिटी बनाने पर है। नगर निगम से मुक्त कराना है। विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति के संयोजक का काम मिला था। उसी समय मैंने एनसीआर की तरह एससीआर बनाने का रोडमैप तैयार किया। नया रायपुर से राजनांदगांव तक का प्लान है। इसके तहत भिलाई को स्टील सिटी बनाना है। पीएम से भी मिलेंगे। सीएम विष्णु देव इसके लिए फंड देने को तैयार हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL RSP व BSL की टीम बनी चेयरमैन ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स की दूसरी उपविजेता, BSP चैंपियन

प्रश्न: भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारियों के लिए क्या प्लान बना है या बनाना है‌‌‌?

उत्तर: निश्चित रूप से कर्मचारियों के लिए बहुत काम करना है। कर्मचारियों के साथ बैठेंगे। क्या-क्या करना चाहिए। फीडबैक लेंगे। मैं कभी नहीं यह देखूंगा कि मेरा विरोधी कौन है। संयुक्त मोर्चा के नेताओं के साथ भी बैठेंगे। पिछले चुनाव में जिन लोगों ने मेरा विरोध किया। मैं खुद उन्हें लेकर स्टील सेक्रेटरी और मंत्री तक गया। मुलाकात कराया था। वही लोग शर्त लगाते थे कि विजय बघेल चुनाव नहीं जीतेंगे। मेरे लिए सब बराबर है। वह अपना काम कर रहे थे, मैं अपना। आज वह अफसोस कर रहे हैं। इस बार साइलेंट हैं। साइलेंट होकर मेरे पक्ष में काम कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP के अधिकारी और इन कर्मचारियों को मिला शिरोमणि पुरस्कार, पत्नी को भी सर्टिफिकेट

प्रश्न: इंडिया गठबंधन वोट मांग रहा है 35 लाख नौकरी, महिला को हर माह साढ़े 8 हजार रुपए देने पर, इसका काट क्या है?

उत्तर: जनता जान चुकी है। कांग्रेस की कथनी और करनी क्या है। भाजपा जो कहती है, वह करती है। 2018 में कांग्रेस बहुत सारी बातें लेकर आई थी। 500 रुपए हर महिला को देने की बात कही थी। वृद्धा पेंशन पर भी अमल नहीं हो सका। 5 साल तक बेवकूफ बनाते रहे। जब 500 रुपए नहीं दे पाए। अब 8500 रुपए कहां से देंगे। लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और वोट लेना है। जनता जागरुक हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: नंदिनी खदान ने बनाया सर्वश्रेष्ठ लाइम स्टोन प्रोडक्शन और डिस्पैच का रिकॉर्ड

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSP की संयुक्त यूनियन ने दिया BMS के सवालों का जवाब, कहा-50 ग्राम सोना कहां है ट्रिपल इंजन सरकार
Next: Big Breaking News: ड्यूटी से गायब रहने वाला Bhilai Steel Plant का श्रमिक नेता बर्खास्त, गेट पास जब्त

Related Stories

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

BSP DGM Sudhir Ramteke suffers burns admitted to Sector 9 Hospital 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA महासचिव का चुनाव लड़ चुके DGM सुधीर रामटेके झुलसे

Azmat ali 02/09/2026
Police raids continue in the Shivani alias Sudha murder case
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

रात में झगड़ा, सुबह बिस्तर पर मिली लाश, पत्नी का फोन लेकर पति फरार

Azmat ali 02/09/2026
Job Fair in Durg on September 11 Opportunity for Employment with Private Companies
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग में 11 सितंबर को रोजगार मेला, निजी कंपनियों में नौकरी का मौका

Azmat ali 02/09/2026
Farewell to RSP ED HR Tarun Mishra a 37 year journey with SAIL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ED HR तरुण मिश्रा की विदाई, 37 साल रहा SAIL में सफर, DIC आलोक वर्मा ने कही-बड़ी बात

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.