Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Cricket Tournament: बोकारो-आरएसपी सेमी फाइनल में हारे, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर और भिलाई स्टील प्लांट में फाइनल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Cricket Tournament: बोकारो-आरएसपी सेमी फाइनल में हारे, इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर और भिलाई स्टील प्लांट में फाइनल

Azmat ali 14/11/2025 1 minute read
Cricket Tournament Bokaro-RSP lose final will be between IISCO Steel Plant Burnpur and Bhilai Steel Plant

सेमीफाइनल में बीएसपी और बर्नपुर ने दर्ज की फाइनल में शानदार एंट्री। रोमांचक फाइनल मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

  • इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर ने 6 रनों से बोकारो को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के तत्वावधान में आयोजित सेल क्रिकेट चैंपियनशिप के दोनों सेमीफाइनल मुकाबले आज बीएसपी क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-1 में अत्यंत उत्साह और रोचकता के साथ संपन्न हुए। भारी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। दोनों सेमीफाइनल जीतने के बाद फाइनल मुकाबला शनिवार को बर्नपुर स्टील प्लांट बनाम भिलाई स्टील प्लांट के बीच खेला जाएगा।

पहला सेमीफाइनल इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर ने 6 रनों से बोकारो को हराकर फाइनल में जगह बनाई। बर्नपुर की बल्लेबाजी की बात करें तो 20 ओवरों में 9 विकेट पर 155 रन बनाए। दीपक ने नाबाद 32 रन बनाए। मनोज कांत ने 28 रन, अभिषेक ने 26 रन बनाए। बोकारो के गेंदबाज गणेश पासवान ने 3 विकेट, चंद्रभान झा ने 2 विकेट लिए।

बोकारो स्टील प्लांट की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बोकारो की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन ही बना सकी और मैच 6 रनों से हार गई। मार्शल ने 39 रन, कुंदन ने 31 रन, मयूर ने 24 रन बनाए। बर्नपुर की ओर से राजेश पटेल ने 3 विकेट, अमरजीत ने 3 विकेट लिए।

दूसरा सेमीफाइनल: बीएसपी ने आरएसपी को 49 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया

बीएसपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाए। कपिल नायडू ने नाबाद 48 रन, सुवेंदु 28 रन, मधु इक्का नाबाद 27 रन (सिर्फ 8 गेंदों में, 3 चौके और 2 छक्के) बनाए।

आरएसपी के सुवर्णा सिंह ने 3 विकेट, ज्योतिरामय ने 3 विकेट लिए। वहीं, आरएसपी की टीम बीएसपी की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 102 रन पर सिमट गई। सुवर्ण सिंह ने 37 रन, हमिद ने 17 रन बनाए। बीएसपी से वेंकटेश ने 4 विकेट, कप्तान अनिल सिंह ने 3 विकेट, सुरेश सोनपिपर ने 2 विकेट और आनंद माधव ने 1 विकेट लिए।

वरिष्ठ अधिकारियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति

आज के मुकाबलों के दौरान क्रीड़ा सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधा विभाग के निम्न वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। राजेंद्र प्रसाद (उप महाप्रबंधक एवं अर्जुन अवार्डी), अभिजीत भौमिक, वी. मोहन दास, बी.डी. करूपति, प्रभंजय चतुर्वेदी, सरजीत चक्रवर्ती, पी.टी. उल्लास, दुष्यंत हरमुख, प्रवीण उपाध्याय, महाराणा, सागर, हरिशंकर यादव, धनंजय सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

क्रिकेट टूर्नामेंट के अंपायर संतोष प्रसाद, सोनी राणा प्रताप सिंह, सुनील कुमार डर्से रहे। संजय पूंधीर, गंभीर जाट, राधेश्याम, अरविंद सिंह, राजेश जाट, अमन सिंह, जयप्रकाश आर्य, जे. महबूब जान मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BAKS चुनाव 7 दिसंबर को, 15 से 18 तक जमा कीजिए नामांकन
Next: EPS 95 Higher Pension: कोलकाता हाईकोर्ट से ईपीएफओ को झटका, BPCL, SAIL ISP, DSP ट्रस्ट पर ये फैसला

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.