Cyber Crime: भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व डीआइसी अनिर्बान दासगुप्ता संग कई अधिकारियों-कर्मचारियों का फोन हैक, खाते से कट रहे पैसे

Cyber Crime Phones of Former Bhilai Steel Plant DIC Anirban Dasgupta and Several other Officials and Employees have been Hacked and Money is being Deducted from their Accounts (1)
  • पीड़ित कर्मचारी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। साइबर क्राइम की चपेट में भिलाई स्टील प्लांट के अधिकारी और कर्मचारी आ गए हैं। पूर्व डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता समेत कई कर्मचारियों का फोन हैक कर लिया गया। अनिर्बान दासगुप्ता की तरफ से बकायदा स्टेटस लगाया कि मेरा फोन हैक हो चुका है। कोई मैसेज आए तो उसको ओपन मत कीजिएगा। इस बाबत अनिर्बान दासगुप्ता से संपर्क किया गया तो फोन बंद बता रहा है।

रेल मिल सीजीएम कार्यालय के एक अधिकारी का फोन हैक हो गया और चालान का मैसेज कर्मचारियों के वाट्सएप ग्रुप में डाल दिया गया। जिसने-जिसने मैसेज को ओपन किया, फोन हैक हो गया और खाते से पैसा कटना शुरू हो गया।

RSM PO ग्रुप में सबसे पहले लिंक बार-बार आता रहा। लोगों को शक हुअ और पीड़ितों की तरफ से जानकारी साझा होन पर सबको अलर्ट किया गया। हर तरफ मैसेज वायरल किया गया कि सावधान रहे फ्रॉड लिंक है। कोई भी ओपन न करे। बताया जा रहा है कि रेल मिल के कर्मचारी कुमार सौरभ का 65000 रुपए एकाउंट से कट गया। उनके। क्रेडिट कार्ड से मोबाइल फोन आदि खरीदा गया है। इसी तरह नारायण राव से 5, 50 हजार मांगा गया। बच्ची के नाम पर गुमराह किया गया था।

रेल मिल के कर्मचारी और सीटू पदाधिकारी केके देशमुख का भी मोबाइल हैक कर लिया गया है। थाने में एफआइआर दर्ज करा चुके हैं। केके देशमुख के मुताबिक 14 मार्च को RSM PO ग्रुप में सीजीएम के टीएस के नंबर से 2 बार मैसेज आया। प्लीज चेक कीजिए। ओवर स्पीड का चालान समझकर लोगों ने लिंक को ओपन किया।

इसके बाद से बैंक, आधार आदि का ओटीपी आना शुरू हो गया। बैंक में बात किया। वहां शेयर करने से मना किया। करीब आधे घंटे बाद कोटक महिंद्रा के एकाउंट से पैसा कट गया। फोन-पे ओपन नहीं हो रहा था। मोबाइल हैक हो चुका था। तीन घंटे बाद मैसेज फिर आना शुरू हो गया।

शाम 6 बजे वाट्सएप हैक हो गया और इनके नंबर से मैसेज सबको भेजा गया। सभी ग्रुप आदि को मैसेज फारवड किया गया। भट्ठी थाना में गए और फिर साइबर क्राइम में गए। रिपोर्ट दर्ज कराया गया। फोन को फॉर्मेट किया गया। पुलिस के सामने वाट्सएप को लॉगिन कराया गया तो 2 फोन पर ओटीपी जा रहा है। एक अन्य फोन पर जा रहा, जो अज्ञात है।

मंगलवार सुबह केके देशमुख का फोन बंद होने के बावजूद उनकी बेटी ने अपने पापा के नंबर पर मैसेज किया। लिखा-पापा…। उधर से जवाब आया-हां बेटी बोलो…। जबकि केके देशमुख अपनी बेटी को बेटा बोलकर संबोधित करते हैं। अगर आपके पास भी कोई अज्ञात लिंक आता है तो उसको ओपन मत कीजिए।