Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • यूनियन चुनाव से पहले दल बदल शुरू, इस्पात श्रमिक मंच से इस्तीफा, बीएसपी वर्कर्स यूनियन में शामिल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

यूनियन चुनाव से पहले दल बदल शुरू, इस्पात श्रमिक मंच से इस्तीफा, बीएसपी वर्कर्स यूनियन में शामिल

24/01/2025 1 minute read
Defection starts before union elections, resignation from Ispat Shramik Manch, joins BSP workers union (1)

शेख महमूद के नेतृत्व में ज्यादा सदस्यों ने BWU के ऊपर विश्वास जताते हुए सदस्यता लिया। यूनियन चुनाव से पहले हलचल तेज।

शेख महमूद, डीके सिंह, रेजी कुमार नायर, संदीप नायडू आदि ने इस्पात श्रमिक मंच से दिया इस्तीफा।

BWU यूनियन में जताया विश्वास। श्रमिक नेता राजेश शुक्ला ने ली बीएसपी वर्कर्स यूनियन की सदस्यता।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। इस्पात श्रमिक मंच यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शेख मेहमूद, उपाध्यक्ष रेजी कुमार नायर, वरिष्ठ सचिव संदीप नायडू, सचिव डी.के.सिहं, ने इस्पात श्रमिक मंच से इस्तीफा देकर बीएसपी वर्कर्स यूनियन की सदस्यता ली। इस अवसर पर मशीन शॉप से श्रमिक नेता राजेश शुक्ला ने भी बीएसपी वर्कर्स यूनियन का हाथ थामा।

एक स्वर में सभी ने BWU यूनियन एवं अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में अपना विश्वास जताया। शेख महमूद के नेतृत्व में ज्यादा सदस्यों ने BWU के ऊपर विश्वास जताते हुए सदस्यता लिया।
नए सदस्यों ने कहा कि वर्तमान समय में पूरे प्लांट के वर्क्स एवं नॉन वर्क्स एरिया में बीएसपी वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता के नेतृत्व में कर्मियों के हित में बेहतर काम कर रही है।

उज्जवल दत्ता कर्मचारियों की समस्याओं को बड़े फोरम में विश्वास एवं मजबूती से न केवल रखते हैं, बल्कि उनका समाधान भी करते हैं। इस कारण सभी सदस्यों ने BWU यूनियन से जुड़कर खुशी व्यक्त की।

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मार्गदर्शक नोहर सिंह गजेंद्र एवं यूनियन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित बर्मन ने सभी नव आगंतुकों को पुष्प गुच्छ भेंट कर और माला पहना कर बीएसपी वर्कर्स यूनियन में उनका अभिवादन किया।

सदस्यता दिलाने के साथ यह विश्वास व्यक्त किया कि उनके आने से बीएसपी वर्कर्स यूनियन को कर्मचारियों के हित में काम करने के लिए और भी बल मिलेगा। और वह और मजबूती से अपनी बातों को प्रबन्धन के समक्ष रखेगा।

इस अवसर पर यूनियन के शिव बहादुर सिंह, दिलेश्वर राव, अमित वर्मन, सुरेश सिंह, विमलकांत पांडे, प्रदीप सिंह, मनोज डडसेना, कन्हैया लाल अहीरे, कृष्णामूर्ति, ऋषभ घोष, राजकुमार सिंह, दीपेश चुग, प्रवीण यादव, नरसिंह राव, रवींद्र सिंह, युवराज डहरिया आदि उपस्थित थे।

शेख मेहमूद के नेतृत्व में संदीप नायडू, डीके सिंह, रेंजी नायर, राजेश शुक्ला के अतिरिक्त भिलाई इस्पात संयंत्र के इन नियमित कर्मचारियों ने भी BWU यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता लेने वाले में प्रमुख नाम

माधव राव, खोमन साहू, अजीत बघेल, विवेकानंद सुर, खेत्रों, अरुण कुमार प्रसाद, मायाराम मीणा, देव कुमार चंदेल, बिसेलाल, सोमेश्वर राव, मोहम्मद जलालुद्दीन, योगेश यादव, शुक्ला प्रसाद खरे, भुवन लाल शोरी,रूपेंद्र कुमार, लल्लूराम ठाकुर, गुलाब पडित, रमेश सिंह और इंद्रपाल यादव शामिल थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट के 2300 लोगों ने लगाई दौड़, DIC ने लगाया चक्कर, मस्ती में सब झूमे
Next: ईएसआई योजना में नवंबर 2024 में 16.07 लाख नए श्रमिक रजिस्टर

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.