Skip to content
28/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ई-श्रम ने मात्र 3 वर्षों में 30 करोड़ से अधिक पंजीकरण हासिल किए
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ई-श्रम ने मात्र 3 वर्षों में 30 करोड़ से अधिक पंजीकरण हासिल किए

04/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
e-shram1-1630066649
  • श्रम एवं रोजगार मंत्रालय असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम को “वन-स्टॉप-सॉल्यूशन” के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के साथ समन्वय कर रहा है

सूचनाजी न्यूज।श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) (एमओएलई) ने 26 अगस्त 2021 को ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) का शुभारम्भ किया था। इसके शुरू होने के तीन साल की छोटी सी अवधि में ही ई-श्रम ने 30 करोड़ से ज़्यादा असंगठित कामगारों को पंजीकृत किया जा चुका है, जिससे असंगठित कामगारों के बीच इसके तेजी से और व्यापक रूप से अपनाए जाने का पता चलता है। यह उपलब्धि सामाजिक प्रभाव और देश भर में असंगठित कामगारों को समर्थन देने की सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : छत्तीसगढ़ के हर जिले में कांग्रेस का प्रदर्शन, सड़कों पर उतरेंगे दिग्गज नेताओं से लेकर पार्टी के कार्यकर्ता

सरकार ने देश के असंगठित श्रमिकों के लिए “वन-स्टॉप-सॉल्यूशन (One Stop Solution)” के रूप में ई-श्रम पोर्टल (E-Shram Portal) स्थापित करने की परिकल्पना की है। बजट भाषण 2024-25 के दौरान यह घोषणा की गई है कि “अन्य पोर्टलों के साथ ई-श्रम पोर्टल के व्यापक एकीकरण से ऐसे वन-स्टॉप-सॉल्यूशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।” इस पहल का उद्देश्य ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से असंगठित श्रमिकों को विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच को आसान बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें: बड़ी खबर : गलत ढंग से गाड़ी चलाने वाले 611 लोगों का ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड! Durg Police का बड़ा एक्शन

ई-श्रम-वन स्टॉप सॉल्यूशन असंगठित श्रमिकों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं की निर्बाध पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक सुविधाकर्ता (फैसिलिटेटेटर) के रूप में काम करेगा। इससे असंगठित श्रमिकों के लिए बनाई गई योजनाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी, साथ ही छूटे हुए संभावित लाभार्थियों की पहचान करके उनके लिए योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: ‘तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’ मनाकर सीधे दुर्ग आएंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जानें पूरा शेड्यूल

‘ईश्रम – वन स्टॉप सॉल्यूशन’ परियोजना के भाग के रूप में, श्रम और रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) असंगठित श्रमिकों के हित के लिए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई), प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम-स्वनिधि), महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (पीएमएवाई-जी), राशन कार्ड योजना आदि प्रमुख योजनाओं को एकीकृत करने के लिए काम कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking : भिलाई DPS का मामला फिर उछला, ‘दो डॉक्टर्स की रिपोर्ट में बच्ची के निजी अंगों में चोट के निशान, फिर भी दबा रही पुलिस’

स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच) और ई-श्रम का दो-तरफ़ा एकीकरण भी श्रम और रोजगार मंत्रालय की वन-स्टॉप-सॉल्यूशन परियोजना का एक प्रमुख जोर वाला क्षेत्र है और इसमें उल्लेखनीय प्रगति हो रही है। इस एकीकरण से ई-श्रम और एसआईडीएच पंजीकरणकर्ताओं को किसी भी पोर्टल पर निर्बाध रूप से पंजीकरण करने और इन पोर्टलों द्वारा दी जा रही सेवाओं तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें: MLA और नेताओं की गिरफ्तारी का विरोध, हाथों में मशाल लेकर निकले युवा कांग्रेसी

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर सभी श्रमिकों तक पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए, सभी असंगठित श्रमिकों को इसमें शामिल करना महत्वपूर्ण है, जिनमें आशा कार्यकर्ता जैसे स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और गांवों/ ग्राम पंचायतों/ सभाओं/ परिषदों में काम करने वाले, भवन और निर्माण परियोजनाओं में काम करने वाले मनरेगा श्रमिक और अन्य समान श्रमिक शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : छत्तीसगढ़ सरकार पर कांग्रेस का हमला, ‘BJP राज में रोज हो रहा गैंगरेप

इस उद्देश्य के लिए, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए), ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी), सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच), मत्स्य पालन विभाग (डीओएफ), राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए), राज्य बीओसीडब्ल्यू बोर्ड सहित विभिन्न मंत्रालयों/ विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ नियमित अंतर-मंत्रालयी बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

संबंधित मंत्रालयों/ विभागों से असंगठित श्रमिकों के व्यापक विकास के लिए अपनी योजनाओं को ई-श्रम पोर्टल के साथ एकीकृत करने का अनुरोध किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: ट्राई ने एक्सेस सेवा प्रदाताओं के लिए यूआरएल/एपीके/ओटीटी लिंक को श्वेतसूची में शामिल करने की समय-सीमा बढ़ाई

श्रम और रोजगार मंत्रालय ने भी असंगठित श्रमिकों को जल्द से जल्द ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करने के लिए पंचायती राज मंत्रालय (एमओपीआर), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू), ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमओआरडी) आदि विभिन्न मंत्रालयों से संपर्क किया है।

ये खबर भी पढ़ें: एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने मध्य वायु कमान के एओसी-इन-सी का पदभार संभाला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durg News : धमतरी अमेजन ऑफिस में चोरी का असफल प्रयास, दुर्ग अमेजन में मिली सफलता, पुलिस ने ऐसे दबोचा
Next: श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने वंचित श्रमिकों को आवास योजना में शामिल करने पर जोर दिया

Related Stories

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026

You May Have Missed

SAIL CGM Nirmal Kumar Singh appointed as Director (Finance) of MCL ACC approves the appointment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL के CGM निर्मल कुमार सिंह बने MCL के डायरेक्टर फाइनेंस, कैबिनेट से मंजूरी, पढ़ाई बोकारो के St. Xavier’s School से

Azmat ali 28/09/2026
Bhilai Steel Plants team Pravah shines in Jaipur wins Gold Award at QCFI convention
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट की टीम ‘प्रवाह’ ने जयपुर में लहराया परचम, QCFI कन्वेंशन में जीता गोल्ड अवार्ड

Azmat ali 27/09/2026
OA bids farewell to BSP officers Vice Chairman Sefi shares some thoughts update on EPS 95 higher pension
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी अफसरो को ओए ने दी विदाई, सेफी वाइस चेयरमैन अजय पांडेय ने कुछ बातें बताई, ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ये खबर

Azmat ali 27/09/2026
NMDC-5427-Crore-Project-Pellet-Plant-Nagarnar-Bailadila (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NMDC 5427 करोड़ परियोजना: बैलाडीला के लौह अयस्क से नगरनार में बनेंगे पेलेट, बचेली से नगरनार तक 135 किलोमीटर की स्लरी पाइपलाइन

Azmat ali 27/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.