Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारत का ई-श्रम पोर्टल छाया स्विट्जरलैंड के जिनेवा में, श्रमिक इन सुविधाओं का लें लाभ
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

भारत का ई-श्रम पोर्टल छाया स्विट्जरलैंड के जिनेवा में, श्रमिक इन सुविधाओं का लें लाभ

20/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
112th-International-Labor-Conference-Indias-e-Shram-portal-shadowed-in-Geneva-Switzerland-workers-should-take-advantage-of-these-facilities
  • श्रम और रोजगार मंत्रालय के कामकाज की तारीफ जिनेवा में की गई।
  • स्विट्जरलैंड के जिनेवा में 112वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के दौरान ई-श्रम पोर्टल का प्रदर्शन किया गया।
  • पोर्टल को असंगठित श्रमिकों के लिए वन-स्टॉप-सॉल्यूशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) ने आधार से प्रमाणित असंगठित श्रमिकों का एक व्यापक राष्ट्रीय डेटाबेस बनाने के लिए 26 अगस्त, 2021 को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया। 18 मई, 2024 तक, 29.67 करोड़ से अधिक असंगठित श्रमिक पहले ही ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें : BSP के भगौड़े नेताओं ने काम करने वाले का ही कराया ट्रांसफर, फंसा 3 बार स्टेंट लगवाने वाला बेचारा कर्मी

पोर्टल वर्तमान में राष्ट्रीय करियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल, स्किल इंडिया डिजिटल हब (एसआईडीएच), मायस्कीम पोर्टल और प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएमएसवाईएम) योजना के साथ एकीकृत है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: ईपीएस 95 न्यूनतम-हायर पेंशन में देरी का खुला राज, माथा पकड़ लोगे आप

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) की सचिव सुमिता डावरा के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने 4 जून, 2024 को स्विटजरलैंड के जिनेवा में 112वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) के दौरान ई-श्रम पोर्टल तथा इसके वर्तमान एकीकरण और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक से हाजिरी अनिवार्य करने पर भड़का BMS, लिया यह फैसला

इस कार्यक्रम में जिनेवा में मौजूद विभिन्न देशों के मिशनों के कई गणमान्य व्यक्तियों और स्थायी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आईएलसी में विभिन्न सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने ई-श्रम पोर्टल और इसके विकास में मंत्रालय के प्रयासों की भूरि-भूरि सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 Higher Pension Big News: BSP के पूर्व अधिकारी पहुंचे NCOA के कार्यकारी अध्यक्ष के पास, सुप्रीम कोर्ट की दुहाई

‘वन-स्टॉप-सॉल्यूशन’

श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) देश के असंगठित श्रमिकों के लिए ई-श्रम पोर्टल को ‘वन-स्टॉप-सॉल्यूशन’ के रूप में विकसित करने की परिकल्पना करता है। मंत्रालय का उद्देश्य ई-श्रम पोर्टल के माध्यम से असंगठित श्रमिकों के लाभ के लिये विभिन्न मंत्रालयों/विभागों द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुंच को सुगम बनाना है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bokaro Steel Plant: निजी अस्पतालों के विकास के लिए BGH को किया जा रहा बर्बाद

जानिए श्रमिकों के लिए सरकारी योजनाएं

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana ) (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana) (पीएमएसबीवाई) और आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (Ayushman Bharat-Pradhan Mantri Jan Arogya Yojana) (एबी-पीएमजेएवाई) जैसी कुछ योजनाओं का एकीकरण मंत्रालय का प्राथमिकता वाला एजेंडा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Bhilai Steel Plant में 1 जुलाई से बायोमेट्रिक अटेंडेंस अनिवार्य, विरोध करने वालों झटका

इसके अलावा, पीएम-स्वनिधि, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) और राशन कार्ड डेटा आदि जैसी अन्य योजनाओं को भी समयबद्ध तरीके से ई-श्रम के साथ समेकित किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : पंचायत 3: BSP के पूर्व कर्मचारी के बेटे पलाश ने बनाया पंचायत की खूबसूरत थीम का ‘गीतात्मक संस्करण’, सोशल मीडिया पर वायरल

श्रमिकों के लिए कहां-कहां द्वार खुले…

‘वन-स्टॉप-सॉल्यूशन’ की सोच को साकार करने के लिये श्रम और रोजगार मंत्रालय (Ministry of Labour and Employment) की सचिव सुमिता डावरा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग, ग्रामीण विकास मंत्रालय, मत्स्य पालन विभाग, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण आदि जैसे विभिन्न मंत्रालयों/विभागों के प्रतिनिधियों/वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साप्ताहिक अंतर-मंत्रालयी बैठकें आयोजित कर रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें : शपथ पत्र को लेकर Bhilai Steel Plant के खिलाफ भड़के टाउनशिप के व्यापारी

ई-श्रम के साथ विभिन्न योजनाओं के पोर्टलों के एपीआई एकीकरण पर भी फोकस

इस विषय पर हाल ही में समीक्षा बैठक 19.06.2024 को आयोजित की गयी थी। समीक्षा बैठक मुख्य रूप से डेटा साझा करने के साथ-साथ ई-श्रम के साथ विभिन्न योजनाओं के पोर्टलों के एपीआई एकीकरण के संबंध में प्रगति पर केंद्रित थी।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Provident Fund Organisation: आप कर रहे है Joint Declaration तो आसपास से इन्हें बनाएं Official Authorised

विभिन्न योजनाओं द्वारा डेटा साझा करने तथा आयुष्मान भारत योजना के डेटा को ई-श्रम के साथ मिलान करने के संबंध में प्रगति की सचिव (एमओएलई) द्वारा सराहना की गयी।

सचिव (एमओएलई) ने सभी संबंधित मंत्रालयों/विभागों से देश के असंगठित श्रमिकों के कल्याण के लिये ई-श्रम के साथ डेटा साझा करने तथा एपीआई एकीकरण प्रक्रिया में तेजी लाने का अनुरोध किया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP में मान्यता काल खत्म होने से पहले BMS एक्शन में, पदनाम, बायोमेट्रिक और कर्मचारियों को साधने पर बड़ी प्लानिंग

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में इंवेस्टमेंट: निवेशकों ने मुख्यमंत्री साय से मिलकर सीजी में निवेश करने में दिखाई रूचि
Next: भिलाई स्टील प्लांट: मालगाड़ी में फंसा मजदूर, तड़पकर मौत

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.