Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Independence Day 2023: Attari-Wagah बॉर्डर, Longewala Border और Sabarmati Ashram में मनाएं भारत की आज़ादी का जश्न, आमने-सामने BSF-पाकिस्तानी रेंजर्स
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Independence Day 2023: Attari-Wagah बॉर्डर, Longewala Border और Sabarmati Ashram में मनाएं भारत की आज़ादी का जश्न, आमने-सामने BSF-पाकिस्तानी रेंजर्स

03/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Independence-Day-2023-Celebrate-Indias-independence-at-Attari-Wagah-Border-Longewala-Border-and-Sabarmati-Ashram-BSF-Pakistani-Rangers-face-to-face
  • भारत में आप इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो इन तीनों स्थानों में से किसी एक को चुन सकते हैं। यात्रा का प्लान बना सकते हैं।

अज़मत अली, भिलाई। 15 अगस्त। भारत की आजादी का जश्न। इसी दिन 1947 को भारत आजाद हुआ, जिसका जश्न आज भी भारतीय मनाते हैं। देश हो या विदेश हर जगह इसकी झलक देखने को मिलती है। भारत में आप इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो तीन ऐसे स्थान के बारे में आपको बताया जा रहा है, जो वीरता और आजादी की यादों में आपको खोने को विवश कर देगा।

ये खबर भी पढ़ें: तिरंगे के साये में गुफरान चला साइकिल से हज करने, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा में कटती रात, भिलाई में बताई सारी बात

ये तीनों स्थान ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण हैं और भारत के स्वतंत्रता संग्राम और इसकी वीरतापूर्ण रक्षा की झलक दिखाते हैं। प्रत्येक स्थान एक अनूठा अनुभव प्रदान करता है, जो भारत की समृद्ध विरासत के विभिन्न पहलुओं को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: देश-विदेश की हर आपदा में मदद का फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं SAIL कर्मी मनोज

Attari-Wagah Border: अटारी-वाघा बॉर्डर भारत और पाकिस्तान के बीच पंजाब के अमृतसर के पास स्थित है। यह दुनिया का इकलौता बॉर्डर है, जहां दो देशों की सेना हर दिन खास आयोजन करती है। भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ / BSF) और पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा हर शाम “बीटिंग रिट्रीट” समारोह मनाया जाता है।

यह समारोह सूर्यास्त से पहले होता है और देशभक्तिपूर्ण प्रदर्शन और झंडे उतारे जाने का गवाह बनने के लिए दोनों देशों से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। अटारी बार्डर का प्लान आप करते हैं तो दो अन्य स्थान भी देखने को मिल जाएंगे। अमृतसर स्वर्ण मंदिर और जलियावाला बाग। शहीदों की निशानी आज भी यहां जिंदा है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखी चिट्‌ठी, पढ़िए पत्र में क्या लिखा

Longewala Border: लोंगेवाला बॉर्डर भारत-पाकिस्तान सीमा के पास राजस्थान के थार रेगिस्तान में स्थित है। यह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लोंगेवाला की लड़ाई के लिए प्रसिद्ध है। सीमा पर तैनात बहादुर भारतीय सैनिकों ने बहुत बड़ी पाकिस्तानी सेना के खिलाफ सफलतापूर्वक बचाव किया, जिससे यह वीरता और देशभक्ति का प्रतीक बन गया।

ये खबर भी पढ़ें:   CM भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात: Bhilai में 7 जिलों के हजारों युवाओं का 4 अगस्त को जमावड़ा, तैयारियां शुरू

पाकिस्तान के रेंजर्स ने गोलाबारी की थी, जो तनौत माता मंदिर पर भी गिरा, लेकिन फटा नहीं था। आज भी गोले और उस वक्त की निशानी यहां मौजूद है। वार म्यूजियम भी है। पाकिस्तान टैंक बीच सड़क यहां देखने को मिल जाएगा।

भारत और पाकिस्तान की सीमा पर एक टॉवर बनाया गया है, जहां पर्यटक आसानी से पाकिस्तान और भारत के सैनिकों की गतिविधियों को देख सकते हैं। आपको बता दें कि सनी देयोल की फिल्म बॉर्डर में इसी सरहद का जिक्र किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:   EPS 95 Pension: सरकार और EPFO पर भड़के पेंशनर्स, देशभर में हंगामा का प्लान तैयार

Sabarmati Ashram: साबरमती आश्रम गुजरात के अहमदाबाद में स्थित है। यह बहुत ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि यह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का निवास स्थान था।

आश्रम ने भारत की स्वतंत्रता के अहिंसक आंदोलन के केंद्र के रूप में कार्य किया। आज, यह गांधीजी की यादों को संजोए संग्रहालय और स्मारक है, जो उनके व्यक्तिगत सामानों को संरक्षित करता है और उनके अहिंसा के दर्शन को प्रदर्शित करता है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Junior Engineer Designation: डिप्लोमा इंजीनियर फेडरेशन ने दिल्ली में डाला डेरा, जूनियर इंजीनियर पदनाम और प्रमोशन पॉलिसी की मांग, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ये बोले
Next: Bank Loan: दलालों के चंगुल में मत फंसिए, बैंक से लोन लेने से पहले इसे जरूर पढ़िए

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.