Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL प्रबंधन-NJCS का पुतला Bokaro Steel Plant में आग के हवाले
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL प्रबंधन-NJCS का पुतला Bokaro Steel Plant में आग के हवाले

09/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Effigy-of-SAIL-Management-NJCS-set-on-fire-in-Bokaro-Steel-Plant
  • बीके चौधरी ने कहा-इस्पात कर्मियों के बाद ठेका कर्मियों को भी धोखा।  

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। एनजेसीएस (NJCS) के खिलाफ बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) में पुतला दहन किया गया। बिना एरियर का 8000 के जगह मात्र 1600 रुपए एडब्ल्यूए की बढ़ोतरी के खिलाफ गांधी चौक सेक्टर-4 में एनजेसीएस और सेल प्रबंधन गठजोड़ का नॉन एनजेसीएस के द्वारा पुतला दहन जय झारखंड मजदूर समाज ने किया।

प्रधानमंत्री ट्राफी व SAIL छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2023-2024: BSP कर्मचारी-अधिकारी के बच्चे करें आवेदन, पढ़िए डिटेल

महामंत्री बीके चौधरी ने कहा कि अपने चाल चरित्र के अनुसार एनजेसीएस (NJCS) के नेताओं ने जिस तरह इस्पात कर्मियों को धोखा दिया और गुमराह करते आ रहे हैं, उसी तरह ठेका कर्मियों के साथ किया गया है। लंबित वेतन एवं अन्य मांगों को लेकर अक्टूबर 2021 में बनी सब कमेटी की चौथी बैठक 8 फरवरी को दिल्ली में हुई।

BWU का तंज: NJCS बैठक में नियमित कर्मचारियों के मुद्दे पर सब मौन, BSP कर्मचारियों में हताशा

बीके चौधरी ने कहा कि ठेका कर्मी खून पसीना बहाकर पूरी इमानदारी के साथ उत्पादन में 90% सहयोग करने वालों के साथ जिस तरह से धोखा देने का काम किया है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

जनता मजदूर सभा के अध्यक्ष साधु शरण गोप ने कहा कि एनजेसीएस के नेताओं का आचरण रहा है कि मजदूरों के हक अधिकार को न तो दिलाएंगे और न तो दिलवाने देंगे। इतिहास गवाह है कि इस्पात कर्मियों और ठेका कर्मियों की मांगों और शोषण-दमन के खिलाफ जब-जब नॉन  एनजेसीएस यूनियन ने प्लांट से बाहर और भीतर आन्दोलन को तेज करने और चिमनी  का धुंआ बन्द करने का काम किया, तब-तब एनजेसीएस के नेताओं ने मजदूरों को गुमराह किया।

SAIL NJCS: केंद्रीय पीएफ आयुक्त ने PF की गणना में AWA का पैसा शामिल करने से किया मना

झारखंड क्रान्तिकारी मजदूर युनियन के महामंत्री डीसी गोहाई ने कहा कि आज सभी ठेकाकर्मी परमानेंट नेचर का काम कर रहे हैं। नियमानुसार इस्पात कर्मियों के बराबर तनख्वाह मिलनी चाहिए, लेकिन यहां सेल के अन्य यूनिटों की तरह 20000 से 25000 तक भी नहीं दिया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: एरियर HRA, नाइट शिफ्ट एलाउंस पर SAIL NJCS की बैठक 20 से 25 फरवरी के बीच

इस पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अबू कलाम अंसारी, झामुमो केंद्रीय सदस्य हसन इमाम, जनता मजदूर सभा के   महामंत्री संदीप आस, शंकर कुमार, एनके सिंह, आरबी चौधरी, एसके सिंह, बादल कोइरी, आशिक अंसारी, राजेन्द्र प्रसाद, रामा रवानी, आरआर सोरेन, देवेन्द्र गोराई, धर्मेन्द्र कुमार, तुलसी महतो, रोशन कुमार, दिलीप कुमार, अभिमन्यु मांझी, दिलीप ठाकुर, विनोद कुमार,आई अहमद, विजय कुमार साह, बालेश्वर राय, बीएन तिवारी, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह, राम नाथ रजक, शशि भूषण, बी तेली, संजय कुमार, गणेश राम, एसकेपी साव, एके मंडल, राकेश कुमार, सुरेश प्रसाद, आरपी मंडल इत्यादि उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ बजट 2024: सीएम विष्णु देव साय सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, पढ़िए किसे-क्या मिला

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ट्राफी व SAIL छात्रवृत्ति शैक्षणिक सत्र 2023-2024: BSP कर्मचारी-अधिकारी के बच्चे करें आवेदन, पढ़िए डिटेल
Next: CG बजट 2024: BSP डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 4 करोड़ 74 लाख

Related Stories

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

Bokaro Township Building collapses in Sector 12 people rescued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Township: सेक्टर 12 में 14 अगस्त को गिरी थी पानी टंकी-सीढ़ी, अब पूरी बिल्डिंग ढही, फंसे लोगों को रेस्क्यू से निकाला बाहर, मारपीट

Azmat ali 28/08/2026
BSP OA Retirement of 6 Officers including the CGM (Projects), in August 39 officers took Voluntary Retirement in July, Farewell 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: अगस्त में 78 कर्मचारी व CGM प्रोजेक्ट समेत 6 अफसरों का रिटायरमेंट, जुलाई में 39 अफसरों ने लिए VR, यहां एक साथ विदाई

Azmat ali 28/08/2026
SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.