Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • CG बजट 2024: BSP डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 4 करोड़ 74 लाख
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

CG बजट 2024: BSP डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 4 करोड़ 74 लाख

09/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
CG-Budget-2024-Rs-4-crore-74-lakh-for-domestic-consumers-of-BSP-distribution-licensee-area
  • विद्युत देयक में राहत के लिए 4 करोड़ 74 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय (Former Cabinet Minister Premprakash Pandey) ने भाजपा सरकार (BJP Govt) द्वारा पेश किए गए बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बजट में प्रदेश के साथ ही भिलाई को भी सौगात दी गई है। यह मोदी की गारंटी का बजट है, जिसमें प्रदेश के सर्वांगीण विकास की रूपरेखा रखी है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ बजट 2024: सीएम विष्णु देव साय सरकार का पहला बजट, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने खोला पिटारा, पढ़िए किसे-क्या मिला

बजट में प्रदेश के किसानों, युवाओं, मातृ शक्ति को केंद्रित कर सभी के विकास की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है। प्रदेश की जनता पर कोई नया कर नहीं, कोई भार नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ बजट 2024: इतिहास में पहली बार पेश होगा पेपरलेस डिजिटल बजट

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया था, उनके भरोसे पर खरा उतरने की चेष्टा इस सर्वांगीण वर्ग के विकास के बजट में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि इस बजट में भिलाई को भी सौगात दी गई है, जिसमें बीएसपी डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंसी एरिया के घरेलू उपभोक्ताओं को विद्युत देयक में राहत के लिए 4 करोड़ 74 लाख रूपए का प्रावधान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : रामविलास पासवान की देन है SAIL में Gold और AWA का पैसा, पढ़िए बैकग्राउंड

मनीष पांडेय ने भी की तारीफ

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुर प्रभारी मनीष पाण्डेय ने प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा पेश किये गये बजट का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ की दिशा और दशा तय करने वाला बजट है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: मजदूरों को AWA का कहीं 3300, 3700 और 4100 रुपए ही, बंदरबाट रोकना जरूरी

उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी का बजट है और प्रदेश सरकार का विजन डॉक्यूमेंट है। बजट में प्रदेश के किसानों, युवाओं, मातृ शक्ति को केंद्रित कर सभी के विकास की संभावनाओं को सुदृढ़ करने का प्रयास किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : केरल विवाद पहुंचा भिलाई, CPI(M)-CITU ने प्रदर्शित की एकजुटता,  PM Modi को दिखाया आइना, देखिए वीडियो

श्री पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा पर जो विश्वास जताया था, उनके भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास इस सर्वांगीण वर्ग के विकास के बजट में दिखाई देती है। उन्होंने बजट में सरकार द्वारा आईटी हब के लिए प्रावधान किये जाने पर सभी अभिभावकों को बधाई दी, जिनके बच्चे अन्य प्रदेशों में पलायन करते थे।

ये खबर भी पढ़ें : ग्रेच्युटी पर बड़ा अपडेट: सेल कर्मचारियों के लिए फिर तारीख पर तारीख

आईटी हब की स्थापना से अब प्रदेश में बच्चे बेहतर भविष्य की संभावनाओं को प्राप्त कर सकेंगे। श्री पाण्डेय ने कहा कि बजट में स्कूली शिक्षा के विकास पर जोर दिया गया है और सबसे अधिक राशि का प्रावधान किया गया है जो कि स्वागत योग्य है। यह बजट 2047 के अमृतकाल का बजट है जिसमें लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ भविष्य की संभावनाओं पर जोर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NJCS बैठक में AWA के 4100 रुपए पर सब राजी, मार्च से पेमेंट बढ़कर मिलेगा

बजट में ज्ञान पर फोकस किया गया है, चार शब्दों यानी ज्ञान पर फोकस किया गया है। ‘जी’ का मतलब है गरीब लोग। बस्तर के गरीब लोग तेंदूपत्ता तोड़ते हैं, इसे हरा सोना भी बोलते हैं। ‘वाई’ का मतलब है युवा यानी यूथ के लिए इस बजट में बहुत सारे प्रावधान हैं। सीजीपीएससी में जो अनियमित हुई थी, उसकी जांच कराई जाएगी। ‘ए’ का मतलब है अन्नदाता यानी किसान हैं।  उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है। यहां के लोग अधिकांश खेती पर आधारित है, किसानों के लिए भी इस बजट में प्रावधान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: प्लेट मिल के कैपिटल रिपेयर को देखने पहुंचे DIC-ED, पहली बार बदली जा रही गैस पाइपलाइन

2100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई। ‘एन’ का मतलब नारी है। नारी सशक्तिकरण के लिए भी अनेकों बजट में प्रावधान है। मोदी की गारंटी में महतारी बंधन योजना पर बल दिया गया है। रामलला दर्शन योजना के साथ ही महतारी वंदन योजना, बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र के विकास तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए भी बड़े प्रावधान बजट में किये गये हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: BGH ने अखिल भारतीय इस्पात चिकित्सा अधिकारी सम्मेलन के 10 में से 8 कैटेगरी में दिखाया जलवा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL प्रबंधन-NJCS का पुतला Bokaro Steel Plant में आग के हवाले
Next: Bokaro Steel Plant ने मैन्युफैक्चरिंग कॉम्पिटेटिवनेस 2023-24 के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीता

Related Stories

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
ISP Burnpur Union Election Bhilais manifesto becomes a thorn in the side for BMS at IISCO Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: इस्को स्टील प्लांट में भिलाई का संकल्प पत्र बना BMS की गले की हड्डी, CITU बोला-याद है 50 ग्राम सोने का झांसा

Azmat ali 22/09/2026
Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.