Skip to content
28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा राउरकेला स्टील प्लांट को दे गए खास टिप्स, सेफ्टी, वैल्यू एडेड स्टील प्रोडक्शन पर ज़ोर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD डॉ. अशोक कुमार पंडा राउरकेला स्टील प्लांट को दे गए खास टिप्स, सेफ्टी, वैल्यू एडेड स्टील प्रोडक्शन पर ज़ोर

Azmat ali 30/05/2026 1 minute read
SAIL CMD Dr Ashok Kumar Panda Gives Special Tips to Rourkela Steel Plant Focusing on Safety and Value-Added Steel Production

प्रमुख स्तंभों सुरक्षा, उपकरणों की बेहतर सेहत (इक्विपमेंट हेल्थ) और वैल्यू एडेड स्टील के अधिक उत्पादन पर विशेष जोर दिए।

  • निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने उनका स्वागत किया। सीआइएसएफ ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

सूचनाजी न्यूज, राउरकेला। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर अशोक कुमार पंडा दो दिवसीय दौरा Rourkela Steel Plant का किया। राउरकेला पहुंचने पर संयंत्र के निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक (एचआर) तरुण मिश्रा और कार्यपालक निदेशक (एमएम) अनिल कुमार भी उपस्थित थे। राउरकेला एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ इकाई द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

दौरे के दूसरे दिन डॉ. पांडा ने राउरकेला स्टील प्लांट के विस्तार परियोजना स्थल और न्यू प्लेट मिल का निरीक्षण किया। इस दौरान निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा के साथ कार्यपालक निदेशक (बिजनेस प्लानिंग-सीओ) राजीव रंजन, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) बिस्वरंजन पलई तथा कार्यपालक निदेशक (प्रोजेक्ट्स) एस. पाल चौधरी भी मौजूद रहे।

निरीक्षण के बाद मंथन कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. अशोक कुमार पंडा ने संयंत्र के प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि राउरकेला स्टील प्लांट ने उत्पादन, परिचालन और विभिन्न क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं तथा सेल प्रबंधन को इस इकाई से काफी उम्मीदें हैं।

डॉ. पंडा ने अपने संबोधन में संयंत्र संचालन के तीन प्रमुख स्तंभों सुरक्षा, उपकरणों की बेहतर सेहत (इक्विपमेंट हेल्थ) और वैल्यू एडेड स्टील के अधिक उत्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों और प्रतिस्पर्धा को देखते हुए इन क्षेत्रों में निरंतर सुधार आवश्यक है।

बैठक में निदेशक प्रभारी आलोक वर्मा, सभी कार्यपालक निदेशक, मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। आलोक वर्मा ने चेयरमैन का मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राउरकेला स्टील प्लांट की पूरी टीम सेल प्रबंधन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

दौरे के समापन पर डॉ. अशोक कुमार पंडा दोपहर में राउरकेला से रवाना हुए। एयरपोर्ट पर निदेशक प्रभारी और वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। यह दौरा राउरकेला स्टील प्लांट के भविष्य के विकास, उत्पादन वृद्धि और परिचालन उत्कृष्टता के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL Retirement Ceremony: बोकारो स्टील प्लांट के 5 अधिकारी और 17 कर्मचारियों की विदाई
Next: भिलाई स्टील प्लांट के एससी-एसटी अधिकारियों की ग्रेडिंग खराब, अटकेगा प्रमोशन, भड़का एसोसिएशन

Related Stories

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026

You May Have Missed

SAIL BSP Clash Between Officer and Employee on Duty CISF Deployed (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: ड्यूटी पर अधिकारी-कर्मचारी में मारपीट, बहा खून, CISF तैनात, समझौते की कोशिश

Azmat ali 28/08/2026
INTUC Leaders meet CGM Demand Non Financial Motivational Gifts
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सीजीएम साहब जल्द दिलवाइए नॉन फाइनेंशियल मोटिवेशन का गिफ्ट

Azmat ali 28/08/2026
BSL BAKS Traffic Department Employees troubled by issues ranging from Incentives and Rewards to Toilet Facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL BAKS: यातायात विभाग में कर्मचारियों ने खोली पोल, इंसेंटिव-रिवॉर्ड से लेकर शौचालय तक समस्या ही समस्या

Azmat ali 28/08/2026
Metals Materials Quiz-2026 DPS Bhilai team triumphs selected for national-level quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter Metals & Materials Quiz-2026: डीपीएस भिलाई की टीम ने मारी बाजी, ईडी वर्क्स का खास योगदान

Azmat ali 28/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.