Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण की तैयारियों के खिलाफ लोइमू ने निकाला मार्च, इस्पात सचिव को भेजा ये मांग पत्र
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के निजीकरण की तैयारियों के खिलाफ लोइमू ने निकाला मार्च, इस्पात सचिव को भेजा ये मांग पत्र

Azmat ali 19/11/2025 1 minute read
Employees March Against Preparations for Privatization of Sector 9 Hospital

इस्पात सचिव को मांग पत्र भेजकर अस्पताल को निजी हाथों में देने के प्रयासों को कर्मचारियों और आम जनता के साथ अन्याय बताया है।

  • सेक्टर-9 का जेएलएन अस्पताल वर्षों से कर्मचारियों, उनके परिवारों और आसपास के हजारों नागरिकों को भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करता आया है।

सूचनाजी न्यूज़, भिलाई। सेक्टर-9 स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र (जेएलएन अस्पताल) के संभावित निजीकरण के खिलाफ कड़ा विरोध जताया जा रहा है। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों की ओर से लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन-लोइमू ने विरोध मार्च निकाला। जीएम मेडिकल मोहम्मद शाहिद को इस्पात सचिव को संबोधित मांग पत्र सौंपा। सुरेंद्र मोहंती, राजेंद्र परगनिहा, देवेंद्र कुमार सोनी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया।

यूनियन ने इस संबंध में इस्पात मंत्रालय, भारत सरकार को ज्ञापन भेजकर अस्पताल को निजी हाथों में देने के प्रयासों को कर्मचारियों और आम जनता के साथ अन्याय बताया है।

यूनियन का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र न केवल इस्पात उत्पादन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं में भी उसकी अहम भागीदारी रही है। सेक्टर-9 का जेएलएन अस्पताल वर्षों से कर्मचारियों, उनके परिवारों और आसपास के हजारों नागरिकों को भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करता आया है।

ज्ञापन में उल्लेख है कि प्रबंधन की ओर से अस्पताल संचालन का अध्ययन करने के लिए डेलॉयट कंपनी से रिपोर्ट मांगी गई है, जिससे निजीकरण की आशंका गहराती दिख रही है। यूनियन का आरोप है कि किसी भी प्रकार का निजीकरण मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ाएगा और आम नागरिकों की स्वास्थ्य सुविधाओं में कटौती करेगा।

यूनियन ने सरकार से मांग की है कि जेएलएन अस्पताल को किसी भी परिस्थिति में निजी हाथों में न सौंपा जाए।

अस्पताल की मौजूदा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।

आवश्यकता होने पर सरकार हस्तक्षेप करते हुए आवश्यक कदम उठाए।

यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि अस्पताल को निजीकरण की दिशा में ले जाने का प्रयास किया गया, तो कर्मचारी संगठन बड़े आंदोलन की ओर बढ़ने को बाध्य होंगे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो स्टील प्लांट के सीजीएम संग 8 अधिकारियों का ट्रांसफर, विजय बने जीएम इंचार्ज
Next: BSP Accident Update: ईडी वर्क्स ने बुलाई बैठक, सीटू ने बताए हादसे रोकने के 10 उपाय, अब देखना यह है कि कितने पर होगा अमल

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.