Suchnaji

Durg Breaking : निगम के कर्मचारी अपने ही ऑफिस का करेंगे घेराव और हड़ताल, बिगड़ सकती है स्थिति

Durg Breaking : निगम के कर्मचारी अपने ही ऑफिस का करेंगे घेराव और हड़ताल, बिगड़ सकती है स्थिति

कर्मचारी अपने ही कार्यालय, निगम मुख्यालय को घेरने की बना चुके है रणनीति। मांगें नहीं माने जाने की स्थिति में उग्र रूप ले सकता है प्रदर्शन 

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। कोई कर्मचारी या कर्मचारियों का समूह अपने ही कार्यालय का घेराव कैसे कर सकते है। यह बात थोड़ी अजीब जरूर लगेगी लेकिन ऐसा ही कुछ होने जा रहा है। यह खबर दुर्ग से आ रही है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

असल में दुर्ग नगर निगम के कर्मचारी अपने ही कार्यालय का घेराव करेंगे। हड़ताल करेंगे। तमाम मांगों को लेकर जिम्मेदारों के समक्ष प्रदर्शन करेंगे।

मंगलवार यानी 12 अगस्त को दुर्ग नगर निगम का घेराव होने जा रहा है। निगम कार्यालय में हड़ताल भी की जाएगी। नारेबाजी कर अपनी मांगों को रखा जाएगा। यह वाकया कल यानी मंगलवार को दुर्ग नगर निगम मुख्यालय में सुबह 10 बजे से देखने को मिलेगा।

बताया जा रहा है कि निगम के सफाई कर्मचारियों को बीते कुछ महीनों से वेतन नहीं मिलने से खासे नाराज है। इतना ही नहीं कर्मचारियों को वेतन समय पर नहीं मिलता। नियत तिथि में वेतन नहीं मिल पाने से भी कर्मचारियों में खासी नाराजगी व्याप्त है। इन बातों को लेकर दुर्ग नगर निगम के सफाई कर्मी प्रदर्शन का पूरा मूड बना चुके है।

निगम के सफाई कर्मचारियों के ऐसे प्रदर्शन, हड़ताल करने से शहर का सफाई कामकाज ठप होने की चिंता है। यहीं आलम रहा तो निगम के सफाई कर्मचारी काम बंद कर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी देने की तैयारी में है। ऐसी स्थिति में दुर्ग शहर में कचरा उठाव से लेकर एकत्रिकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ जाएगी। इससे शहरवासियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117