Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant के कर्मचारियों-अधिकारियों को विरोध के बाद अब मिल रही दीवार घड़ी, एक और उपहार के हकदार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant के कर्मचारियों-अधिकारियों को विरोध के बाद अब मिल रही दीवार घड़ी, एक और उपहार के हकदार

05/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
bsl-gift
  • जनवरी 20223 में फर्नेस का उत्पादन 4 लाख 13 हजार 69 टन था। इस आंकड़े को भी मार्च में ध्वस्त कर दिया गया है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस के अधिकारियों और कर्मचारियों के चेहरे पर रौनक आ गई है। जनवरी 2023 में फर्नेस के प्रोडक्शन टारगेट को पार करने पर प्रबंधन ने लड्‌डू का डिब्बा दिया था। लड्‌डू देखते ही कर्मचारी भड़क गए थे।

ये खबर भी पढ़ें:   BSP आफिसर्स आफिसर्स एसोसिएशन ने शुरू की नई परंपरा, जानिए MTT संग क्या हुआ…

कार्मिकों की तरफ से तर्क दिया गया था कि स्टील मेल्टिंग शॉप-एसएमएस के कार्मिकों को उत्पादन लक्ष्य हासिल करने पर दीवार घड़ी दी गई थी। इधर-फर्नेस के कार्मिकों को लड्‌डू का डिब्बा…। कार्मिकों के विरोध को देखते हुए प्रबंधन ने अपना फैसला बदल दिया था। अब कार्मिकों को दीवार घड़ी उपहार में भेंट किया जा रहा है। पांचों फर्नेस के 600 कार्मिकों को दीवार घड़ी देने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:      EPS 95 पर बड़ी खबर: EPFO पोर्टल पर भरा फॉर्म Delete कर बचें लाखों के नुकसान से, चाहिए फायदा तो अब सुधार का मौका

बीएसएल के कार्मिकों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि जनवरी 20223 में फर्नेस का उत्पादन 4 लाख 13 हजार 69 टन था। इस आंकड़े को भी मार्च में ध्वस्त कर दिया गया है। कर्मचारियों और अधिकारियों ने मेहनत के बल पर मार्च में 4 लाख 36 हजार 151 टन का आंकड़ा छू लिया है। अब दावा किया जा रहा है कि जनवरी में उत्पादन लक्ष्य हासिल पर करने पर उपहार दिया गया है। जिसे मार्च में तोड़ते हुए एक और उपहार के हकदार कार्मिक हो गए हैं। अब तक इसको लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  सूद पर पैसा और बच्चों की पढ़ाई, न-बाबा-न, EPFO दे रहा लाखों रुपए एजुकेशन एडवांस | PF Advance For Higher Education

कार्मिकों का कहना है कि बीएसएल प्रबंधन इस दिशा में जल्द फैसला ले। निश्चित रूप से उपहार की वजह से कार्मिकों में सकारात्मक माहौल बनता है। इसका बेहतर रिजल्ट भी अब देखने को मिल रहा है। सीजीएम ब्लास्ट फर्नेस एमपी सिंह, जीएम ऑपरेशन श्याम सुंदर, डीजीएम प्रोडक्शन दुर्गा सोरेन के नेतृत्व में उत्पादन लक्ष्य हासिल करने में कार्मिक सफल हो रहे हैं। बता दें कि बोकारो स्टील प्लांट में 5 ब्लास्ट फर्नेस है। फर्नेस-1, 2, 4, 5 का ही उत्पादन जारी है। ब्लास्ट फर्नेस-3 कैपिटल रिपेयर पर है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP आफिसर्स एसोसिएशन ने शुरू की नई परंपरा, जानिए MTT संग क्या हुआ…
Next: Rourkela Steel Plant का समर कैंप शुरू, 20 दिनों तक 14 खेलों की बारीकी सीखेंगे 1200 बच्चे

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.