Skip to content
13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPFO के नियमों ने उलझाया, तो क्या सेल के कर्मचारी-अधिकारी EPS 95 पेंशन के लिए पात्र नहीं
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO के नियमों ने उलझाया, तो क्या सेल के कर्मचारी-अधिकारी EPS 95 पेंशन के लिए पात्र नहीं

21/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
EPFO-rules-confused-so-are-the-employees-officers-of-SAIL-not-eligible-for-eps-95-pension
  • सीटू के महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि 26(6) के अंतर्गत मांगी गई जानकारी के दस्तावेज किसी भी कर्मी के पास उपलब्ध नहीं है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। ईपीएफओ (EPFO) पोर्टल में उच्च पेंशन विकल्प के लिए आवेदन करना अब टेढ़ी खीर हो गया है। ईपीएफओ ने वर्तमान और पूर्व कार्मिकों से ऐसे दस्तावेज मांगने शुरू कर दिए हैं, जिसे कोई दे नहीं पा रहा है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के कर्मचारी और अधिकारी सबसे ज्यादा परेशान हो रहे हैं।

ईपीएफओ के फॉर्मूले पर विश्वास किया जाए तो सेल का कोई भी कार्मिक उच्च पेंशन के दायरे से बाहर हो जाएंगे। कोई भी पात्र नहीं माना जाएगा। सेल के कार्मिकों ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि ईपीएफओ ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को काफी जटिल कर दिया है। दस्तावेज की मांग की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 का EPFO पोर्टल पर ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर पा रहे सेल कर्मचारी

ईपीएफओ के आदेश के मुताबिक जिन लोगों की पात्रता है, वे ज्वाइंट आप्शन अगर पूर्व में दिए हैं तो कागजात जमा करें। ऐसा कोई कागज किसी के पास नहीं है। इस वजह से कार्मिक आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।

वहीं, इसी मामले को लेकर केरल हाईकोर्ट तक लोग पहुंच चुके हैं। इपीएफओ को नोटिस भी जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट ने कहा है कि पुराने डाक्टयूमेंट को लेकर अधिकार ही नहीं दिया है। ईपीएफओ ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 3 मई तय की है।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें: EPS 95 ka Online form kaise bharen

केरल हाईकोर्ट ने ईपीएफओ से अप्रैल में ही जवाब मांग लिया है। केरल हाईकोर्ट के केस पर सेल प्रबंधन की भी नजर है। प्रबंधन का कहना है कि ईपीएफओ जो दस्तावेज मांग रहा है, वह तो किसी के पास भी नहीं है। ईपीएफओ को अपने नियमों में बदलाव करने की जरूरत है ताकि सभी लोग आवेदन कर सकें। ऐसे तो कोई आवेदन कर ही नहीं पाएगा। इस तरह ईपीएफओ के नियमों के चलते ईपीएफ 95 पेंशन से सेल के कार्मिक वंचित हो जाएंगे।

कर्मियों को EPS 95 का संयुक्त विकल्प (Joint Option) आनलाइन भरने में अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इस संदर्भ में सीटू (CITU) ने भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक (कार्मिक) को पत्र देकर कहा कि ईपीएफओ के उच्च प्रबंधन के साथ चर्चा कर कर्मियों को उच्च पेंशन हेतु ज्वाइंट आप्सन भरने सम्बंधित हो रहे समस्याओं का निराकरण करने के लिए उचित कार्यवाही की मांग की थी।

EPS 95 की पेंशनेबल सैलरी किस आधार पर होगी तय: EPS 95 Ki Pensionable Salary kis Adhar Par Hogi Tai-पढ़ें खबर

ज्ञात हो कि सेल प्रबंधन द्वारा वास्तविक मूल वेतन पर 8.33 प्रतिशत राशि ईपीएफओ में जमा करवा कर उच्च पेंशन हेतु ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरवाने के बाद ईपीएफओ ने सेल (SAIL) के भरवाए हुए फॉर्म को ना मानते हुए ईपीएफओ के पोर्टल में जाकर उच्च पेंशन विकल्प हेतु कर्मियों को ज्वाइंट आप्शन आनलाइन भरने को कहा।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95 Joint Option Form: रिटायर्ड जमा करेंगे पेंशन का डिफ्रेंस एमाउंट, वर्तमान कर्मचारियों-अधिकारियों के खाते से कटेगी रकम…?

कर्मियों को ईपीएफओ पोर्टल में जाकर ज्वाइंट ऑप्शन भरने के दौरान कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें नॉमिनेशन में ई साइन मांगा गया है। यूएएन नंबर को आधार नंबर से लिंक करने को कहा जा रहा है। पोर्टल में 26 (6) के अंतर्गत कुछ दस्तावेज पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड करने को कहा गया है। पूर्व में ज्वाइंट आप्शन दिए थे या नहीं यह भी जानकारी मांगी गई है।

सीटू के महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने कहा कि 26(6) के अंतर्गत मांगी गई जानकारी के दस्तावेज किसी भी कर्मी के पास उपलब्ध नहीं है। ना ही पूर्व में संयंत्र के किसी भी कर्मी द्वारा ईपीएफओ को उच्च पेंशन के लिए ज्वाइंट आप्शन नहीं दिया गया था, जिसके कारण उच्च पेंशन हेतु ज्वाइंट आप्शन भरने की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। जिनका जल्द निराकरण किया जाना आवश्यक है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सीमेंट प्रोडक्शन में कोयले का विकल्प गोबर, CM भूपेश बघेल की मौजूदगी में श्रीसीमेंट और सरकार ने किया एमओयू, रोज खरीदेगा 10 मीट्रिक टन गोबर
Next: SAIL BSP के पूर्व MD वीके अरोड़ा वियतनाम में घूम रहे, घर में घुसे चोर, CCTV का हार्ड डिक्स भी ले गए, सुपेला थाने में FIR दर्ज

Related Stories

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026

You May Have Missed

51-foot saffron flag hoisted amidst heavy rain glimpse of a Naxal-free Bastar in the marathon
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

भारी बारिश के बीच फहराया 51 फीट का विशाल भगवा ध्वज, मैराथन में ‘नक्सलमुक्त बस्तर’ की झलक

Azmat ali 12/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS makes a major demand to the management regarding the dilapidated quarters in Sector 12
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: सेक्टर 12 के जर्जर आवासों पर BAKS ने प्रबंधन से कर दी बड़ी मांग, पढ़ें

Azmat ali 12/09/2026
Water pipeline damaged by JCB in Sector 7 supply to remain disrupted on several roads this Sunday
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 7 में कब्जे के लिए JCB से खुदाई, पाइपलाइन तोड़ी, वाटर सप्लाई ठप

Azmat ali 12/09/2026
RSP ERW Pipe Plant Sets a New Record Over 20,000 Tonnes of Production in a Single Month Focus Shifts to Value-Added Products
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP के ERW पाइप प्लांट का नया रिकॉर्ड, एक महीने में 20 हजार टन से ज्यादा प्रोडक्शन, वैल्यू एडेड प्रोडक्ट पर नज़र

Azmat ali 12/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.