Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • EPS 95 हायर पेंशन: नहीं भेजा पेंशनर्स का डाटा, 11 को BSP, 12 को EPFO के खिलाफ बड़ा हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

EPS 95 हायर पेंशन: नहीं भेजा पेंशनर्स का डाटा, 11 को BSP, 12 को EPFO के खिलाफ बड़ा हंगामा

09/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Higher-Pension-Data-of-pensioners-not-sent-big-uproar-against-BSP-on-11-January-EPFO-__on-12-January
  • 11 जनवरी को बीएसपी IR में प्रदर्शन और 12 को ईपीएफओ कार्यालय रायपुर में प्रदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। EPS 95 हायर पेंशन (Higher Pension) को लेकर अब गुस्सा भड़कता जा रहा है। EPFO के खिलाफ नाराजगी जाहिर की जा रही है। बीएसपी रिटायर्ड इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन भिलाई (BSP Retired Employees Welfare Association Bhilai) के बैनर तले 11 जनवरी को बीएसपी IR डिपार्टमेंट के सामने प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अगले दिन 12 जनवरी को ईपीएफओ कार्यालय रायपुर में प्रदर्शन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पिता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव, रमन सिंह

एसोसिएशन (Association) के उपाध्यक्ष शांत कुमार का कहना है कि बीएसपी एवं ईपीएफओ के टालमटोल रवैया से लगातार हायर पेंशन (Higher Pension) में देरी हो रही है और लोग परेशान हो रहे हैं। हायर पेंशन के लिए पात्र कर्मियों के बेसिक, एरियर्स पर जिनका डाटा व स्पस्टीकरण भेजना था, उनका डाटा नहीं भेजा गया। और जिनका डाटा या यूं कहे जो 8-10 वर्षों बाद सेवानिवृत होंगे उनका डाटा भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें : BSP EX OA के कैंप में पहले सेहत की जांच, फिर EPS 95 आंदोलन पर बात, 12 को करेंगे EPFO दफ्तर पर प्रदर्शन

लेकिन 1995 से लेकर 2001 तक जिन लोगों ने जॉइनिंग की उनका डाटा स्पष्टीकरण नहीं भेजा गया, जो लोग अभी वर्तमान में सेवानिवृत हो रहे हैं  या होने वाले हैं, उन्हीं लोगों का EPFO द्वारा डिमांड लेटर भेजा गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL BSP के RCL में सेफ्टी वीक: सेल्फी, कठपुतली, कविता, पोस्टर और रंगोली पढ़ा रही सुरक्षा का पाठ, देखिए फोटो

ईपीएफओ का कहना है कि प्रबंधन द्वारा जो हायर पेंशन के लिए पात्र कर्मियों का आवेदन व डाटा EPFO रायपुर को प्राप्त हुआ, ऐसे करीब 17000 आवेदन हैं। प्राप्त आवेदनों की  जांच करने के बाद EPFO द्वारा प्रबंधन से डाटा पर स्पष्टीकरण मांगा।

ये खबर भी पढ़ें : बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ के कैलेंडर का विमोचन, पढ़िए 10 लक्ष्य

 शांत कुमार का कहना है कि बीएसपी प्रबंधन द्वारा जिनका स्पष्टीकरण डाटा भेजना था, उनका अभी तक नहीं भेजा। ऐसे लोगो की बड़ी संख्या है। बीएसपी प्रबंधन कहता है कि 9284 लोगों का डाटा भेज दिया है, लेकिन वह तो 2001 के बाद ज्वाइन किए हुए लोग हैं। कुल मिलाकर बॉल को एक दूसरे के कोर्ट में उछाला जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: SEWA ने 10 जनवरी तक बढ़ाई एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम का विकल्प भरने की तारीख

सेवानिवृत्त हुए लोग कभी इस कोर्ट की ओर तो कभी दूसरे कोर्ट की ओर देख रहे है। अब कर्मचारियों के लिए पेंशन एक पहेली बनकर रह गई है।  ईपीएफओ के पास कुछ सेवानिवृत्त कर्मियों की राशि जमा हुई। लेकिन उनका पेंशन क्यों रिलीज नहीं किया जा रहा है? इसका जवाब भी EPFO देता नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : भिलाई स्टील प्लांट: SAIL एथलेटिक्स डे बोर्डिंग स्कीम फिर शुरू, खिलखिलाए खिलाड़ी

इन्हीं सब मुद्दों को लेकर 11 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे बीएसपी  IR कार्यालय के सामने बीएसपी रिटायर्ड इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन, भिलाई के द्वारा प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा जाएगा। 12 जनवरी को ईपीएफओ कार्यालय रायपुर में अपनी मांगों के साथ न्यूनतम पेंशन 7500 रुपये करने, सभी सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों को फ्री स्वास्थ्य सुविधा देने जैसे मांगों को लेकर हो रही राष्ट्रव्यापी आंदोलन प्रदर्शन के साथ एकजुटता व्यक्त किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : राजनांदगांव हाफ मैराथन 2024: Bhilai Steel Plant के कर्मचारियों ने लहराया जीत का परचम

बीएसपी रिटायर्ड इम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन भिलाई के सभी सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों से अपील किया है कि 11 जनवरी (सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक) व 12 जनवरी के कार्यक्रम में (सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक) अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।

 ये खबर भी पढ़ें : Breaking News: SAIL E0 Exam पॉलिसी में 5 बदलाव, नकल,इंटरव्यू में तकरार पर 2 परीक्षा से होंगे बाहर

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township लीज नवीनीकरण मामला अब पहुंचा PM Modi के दरबार
Next: पेंशन स्कीम में हो सकता है बड़ा बदलाव, टैक्स में राहत की बात, पढ़िए डिटेल

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.