Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 पेंशनर्स ने कड़ाके की ठंड को दी मात, भूख हड़ताल पर की 7500 रुपए पेंशन की बात
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 पेंशनर्स ने कड़ाके की ठंड को दी मात, भूख हड़ताल पर की 7500 रुपए पेंशन की बात

01/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
EPS-95-Pensioners-Hunger-strike-at-Jantar-Mantar-Delhi
  • छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स भी 8 फरवरी को आंदोलन में मशाल होंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पिछले कई बरस से न्यूनतम पेंशन को एक हजार रुपए महीना से बढ़ाकर साढ़े सात हजार रुपए महीना करने की मांग की जा रही है। विधवा पेंशन को सौ प्रतिशत भुगतान, इत्यादि मांगों को लेकर  ईपीएस 95 पेंशनर्स आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल की गई।

कड़ाके की ठंड के बावजूद 31 जनवरी को जंतर मंतर में उत्तराखंड, पंजाब के पेंशनर्स एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठे। ईपीएस 95 संघर्ष समिति के अध्यक्ष कैप्टन अशोक राउत के नेतृत्व में पेंशनर्स ने हक की आवाज उठाई। सरकार और ईपीएफओ के रवैये के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

बता दें कि सन 2013 में न्यूनतम पेंशन एक हजार रुपए निर्धारित किया गया था, जो अब दस वर्षों बाद भी पुनर्निर्धारण नहीं किया गया है। इस लंबी अवधि में सरकार के नुमाइंदों से कई बार बातचीत हुई।

प्रधानमंत्री से मिले, वित्त मंत्री के साथ बैठक हुई, रोजगार एवं श्रम मंत्री ने आश्वासन दिया। लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आया है। 7 दिसंबर 2023 को रामलीला मैदान नई दिल्ली में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन भी किया गया था, जिसमें लाखों पेंशनर्स ने भाग लिया।

बाद में 8 दिसंबर से 14 दिसंबर तक जंतर मंतर में श्रृंखलाबद्ध अनशन शुरू किया गया था। लेकिन रोजगार एवं श्रम मंत्री के आश्वासन के बाद अस्थाई रूप में रोक दिया गया। चूंकि अभी तक कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है।

अतः ईपीएस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने निर्णय लिया है कि 31 जनवरी 24 से जंतर मंतर नई दिल्ली राज्यवार एक दिवसीय भूख हड़ताल प्रारंभ किया जाए। 31 जनवरी को पहले दिन उत्तराखंड राज्य के साथी अनशन शुरू करेंगे और इसी क्रम में 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स अनशन में बैठेंगे।

ईपीएस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति छत्तीसगढ़ राज्य के अध्यक्ष एलएम सिद्दीकी ने कहा कि अपने अन्य साथियों के साथ 8 फरवरी के अनशन में सम्मिलित होने नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

बैलाडीला, किरंदूल के रमेश देशमुख, जफर अली, अरुण गुप्ता आदि, राजनांदगांव के एजाजुर रहमान, विश्वकर्मा, बाजपेई आदि सभी एक साथ निकलेंगे।

राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राऊत और महासचिव वीरेन्द्र सिंह राजावत का आह्वान है कि जबतक हमारी मांगों पूरी नहीं होती, यह शृंखला अनशन अनवरत चलता रहेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CG News: 4 फरवरी तक होगी समर्थन मूल्य और लिंकिंग पर धान खरीदी, शनिवार, रविवार को भी धान खरीदी
Next: SAIL NEWS: Bhilai Steel Plant में डेली रिवॉर्ड स्कीम पर होने वाला है कुछ बड़ा फैसला

Related Stories

Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026

You May Have Missed

Agitation by Bokaro Steel Plant employees begins black badges worn under the leadership of BAKS.
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

45 सेल मुद्दे, 60+ बीएसएल मामले लंबित, 5000 कर्मचारियों ने लगाया काला बैज, BAKS बोला-जाएंगे आमरण अनशन तक

Azmat ali 21/09/2026
Selection of SAILs New Director Finance Read about Praveen Kumar Rais Journey from a BSL Employee to the SAIL Board 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

CGM-ED की सीढ़ी छोड़ सीधे डायरेक्टर फाइनेंस, पढ़ें प्रवीण कुमार राय का BSL कर्मचारी से SAIL बोर्ड में चयन तक का सफर

Azmat ali 21/09/2026
Praveen Kumar selected as SAILs new Director Finance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL के नए डायरेक्टर फाइनेंस बने प्रवीण कुमार, बोकारो से आए हैं भिलाई स्टील प्लांट, अब जाएंगे दिल्ली

Azmat ali 21/09/2026
Attack on DGM at Bhilai Steel Plants Ispat Bhawan FIR lodged
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: इस्पात भवन में DGM से मारपीट, हेलमेट से हमला, निकला खून; भट्ठी थाने में FIR

Azmat ali 21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.