Skip to content
10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने गुजारा बच्चों के बीच समय, दिया शिक्षा पर टिप्स और पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय ने गुजारा बच्चों के बीच समय, दिया शिक्षा पर टिप्स और पुरस्कार

13/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Former-minister-of-Chhattisgarh-Prem-Prakash-Pandey-spent-time-among-children-gave-first-education-tips-and-award
  • शिक्षा का महत्व कभी कम नहीं होता और यह समाज के विकास में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्ति के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना है। हर बच्चे में बुद्धि होती है, लेकिन उसे सही दिशा में लगाने की जरूत होती है और एक शिक्षक बच्चे को सही दिशा दिखाने का कार्य करता है।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Big Breaking: सैक्स रैकेट का खुलासा, 7 धराए, पहली बार कम उम्र की लड़कियां भी पकड़ाई, देखिए वीडियो

उक्त बातें छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने खुर्सीपार बालाजी नगर स्थित शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल (Government English Medium School) में आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के दौरान कहीं। श्री पाण्डेय ने गत शैक्षणिक वर्ष के मेघावी छात्रों को पुरस्कृत कर विद्यालय में प्रवेश करने वाले बच्चों के भविष्य की शुभकामनाएं दीं और विद्यालय के शिक्षकों और स्टाफ की सराहना की।

ये खबर भी पढ़ें Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों की जान खतरे में, चाकू लेकर घुसे 5 चोर, CISF पर उठी अंगुली

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री पाण्डेय ने बच्चों के स्कूल में प्रवेश के दौरान माता-पिता और बच्चों की भावनात्मक स्थिति पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि कैसे माता-पिता बच्चों की शिक्षा और उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं और चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त करें और समाज में प्रतिष्ठा हासिल करें।

ये खबर भी पढ़ें: BSP के इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट ने 43 मकानों को कराया खाली, सेक्टर 6 में कब्जेदारों की शामत

प्रेम प्रकाश पाण्डेय (Prem Prakash Pande) ने शिक्षा और गुरु की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा का मूल उद्देश्य व्यक्ति के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाना है। उन्होंने बच्चों को सही दिशा देने में शिक्षकों और संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला।

ये खबर भी पढ़ें DPS की अवैध बाउंड्री, कलेक्टर साहिबा तोड़वा दीजिए, नहीं होगा ट्रैफिक जाम

उन्होंने बताया कि जैसे कच्चे आटे से रोटी, पूड़ी या पराठा बनाया जा सकता है, वैसे ही गुरु बच्चों को सही मार्गदर्शन देकर उन्हें सफल बना सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा का महत्व कभी कम नहीं होता और यह समाज के विकास में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

ये खबर भी पढ़ें Durg Breaking: SP, CSP, DSP, SDOP और जवानों के शहीद होने के बाद Family को ऐसे Help करेगा Police Department, देखिए वीडियो

पूर्व मंत्री ने ज्ञान की शक्ति और उसकी अपरिहार्यता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ज्ञान का कोई बंटवारा नहीं हो सकता और यह सबसे मूल्यवान संपत्ति है। आज के दौर में व्यापार और अन्य क्षेत्रों में सफलता के लिए ज्ञान आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में बालक है, क्योंकि किसी को हर चीज़ का ज्ञान नहीं होता। ज्ञान असीमित और अनंत है, और बच्चों की जिजीविषा को जागृत रखना महत्वपूर्ण है।

ये खबर भी पढ़ें केंद्रीय श्रम मंत्रालय से ESI और EPF पर बड़ी खबर, BMS ने मांगा 5000 रुपए न्यूनतम पेंशन

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने भिलाई के मेहनतकश लोगों की प्रशंसा की और बताया कि यहां के बच्चों ने शिक्षा में ऊंची उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों की भी चर्चा की, उन्होंने कहा कि कठिनाईयों का सामना करने से ही व्यक्ति मजबूत और सफल बनता है।
उन्होंने बताया कि उन्होंने 34 देशों की यात्रा की है, जिसमें कई देशों में भिलाई के लोग मिले जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस दौरान मुख्य रूप से पार्षद गिरीजा बंछोर, वीणा चंद्राकर, सरिता बघेल, विनोद सिंह, श्यामसुंदर राव, पूर्व पार्षद जोगिंदर शर्मा, एसएन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें सरकार का तुगलकी फरमान, एक-दो नहीं पांच लाख उल्लुओं को मारने का जारी हुआ फरमान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: संविधान हत्या दिवस: मनीष पांडेय बोले-आपातकाल की भयावह स्मृतियां लोकतंत्र के माथे पर कलंक
Next: Big Breaking News: SAIL बायोमेट्रिक सिस्टम फेल होने का दावा, Bhilai Steel Plant में मोबाइल की फोटो से लग रही अटेंडेंस, मचा हड़कंप

Related Stories

Contract Workers Bike Stolen from BSP Main Gate Parking Area
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पार्किंग से ठेका श्रमिक की बाइक चोरी, ड्यूटी से लौटा तो मिली गायब

Azmat ali 10/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract Worker Arrested for Stealing Copper Cable Nabbed by CISF
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: कॉपर केबल चोरी करते ठेका मजदूर गिरफ्तार, CISF ने दबोचा, गेट पास जब्त

Azmat ali 10/09/2026
SAIL BSP Arrears and Bonuses are More Important than RFID
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस

Azmat ali 10/09/2026

You May Have Missed

Contract Workers Bike Stolen from BSP Main Gate Parking Area
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पार्किंग से ठेका श्रमिक की बाइक चोरी, ड्यूटी से लौटा तो मिली गायब

Azmat ali 10/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract Worker Arrested for Stealing Copper Cable Nabbed by CISF
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: कॉपर केबल चोरी करते ठेका मजदूर गिरफ्तार, CISF ने दबोचा, गेट पास जब्त

Azmat ali 10/09/2026
SAIL BSP Arrears and Bonuses are More Important than RFID
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSP: आरएफआईडी से ज्यादा जरूरी है एरियर और बोनस

Azmat ali 10/09/2026
Bhilai Steel Plant Employees and workers demand arrears bonuses, and a minimum wage of 26,000
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सुबह-सुबह कर्मचारियों-मजदूरों ने एरियर, बोनस, 26 हजार न्यूनतम वेतन पर भिलाई इस्पात संयंत्र को घेर लिया, हाथों में था इंटक का झंडा

Azmat ali 10/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.