France Protest: सरकार के खिलाफ नेपाल के बाद अब फ्रांस के युवा सड़क पर, तोड़फोड़-आगजनी, दौड़ा-दौड़ाकर पुलिस कर्मियों की पिटाई

France Protest After Nepal now the Uouth of France Protest against the Government Beating of Police Personnel
  • President Emmanuel Macron की सरकार खतरे में बताई जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। सरकार के खिलाफ युवाओं ने नेपाल में क्रांति लाई। अब फ्रांस की बारी आ गई। सरकार की नीतियों के खिलाफ फ्रांस के युवा सड़क पर उतर गए हैं। जगह-जगह आगजनी, तोड़फोड की जा रही है। पुलिस कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है। हर तरफ हड़कंप मचा हुआ है। सोशल मीडिया पर प्रोटेस्ट को लेकर आह्वान किया गया था। देखते ही देखते युवा सड़क पर जुटते गए और फिर विरोध की आवाज बुलंद हो गई।

France Protest का कारण टैक्स के बढ़ाए जाने, सरकार की नीतियों आदि को लेकर लोग भड़के हुए हैं। France में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर आगजनी कर रोड ब्लॉक कर दिए। President Emmanuel Macron की सरकार खतरे में बताई जा रही है। यह सब प्रधानमंत्री François Bayrou के विश्वास मत हारने और इस्तीफा देने के बाद हुआ है।

Vansh Bahadur

फ़्रांस में हज़ारों लोगों ने सरकारी आर्थिक नीतियों के ख़िलाफ़ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस के साथ झड़पों के बाद बड़े शहरों में दंगे भड़क उठे हैं। देश में अशांति के चलते तनाव बढ़ गया है। बुधवार की सुबह राजधानी पेरिस और कई बड़े शहरों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच भीषण टकराव हुआ।

‘ब्लॉक एवरीथिंग’ नाम से शुरू हुए इस अभियान ने पूरे देश में परिवहन व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया है। नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह कचरे के डिब्बे और बैरिकेड्स लगाकर सड़कें जाम कर दीं। बोरदॉ और मार्सिले जैसे शहरों में बवाल किया। पेरिस में अकेले 200 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया।