Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • संघर्ष से स्वर्ण तक: बीएसएल की महिला अधिकारी शिल्पा टोप्पो की प्रेरक सफलता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

संघर्ष से स्वर्ण तक: बीएसएल की महिला अधिकारी शिल्पा टोप्पो की प्रेरक सफलता

Azmat ali 11/11/2025 1 minute read
From Struggle to Gold The Inspiring Success Story of BSL Woman Officer Shilpa Toppo

बीएसएल की महिला अधिकारी ने झारखंड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में जीता स्वर्ण पदक। संघर्ष, साहस और आत्मविश्वास से रचा सफलता का नया अध्याय।

  • वर्ष 2024 में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में उन्होंने 84 किलोग्राम वर्ग में अपने पहले ही प्रयास में दो कांस्य पदक जीते थे।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट की महिला अधिकारी शिल्पा टोप्पो-सहायक महाप्रबंधक (इंस्ट्रूमेंटेशन व ऑटोमेशन) ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति और अथक परिश्रम के बल पर बोकारो में हुए झारखंड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में बेंच प्रेस में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) का नाम गौरवान्वित किया है, बल्कि सभी के लिए प्रेरणास्रोत बन गई हैं।

यह उपलब्धि टोप्पो के असाधारण साहस और आत्मविश्वास की कहानी कहती है। पेशे से इंजीनियर शिल्पा टोप्पो को पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में कोई पूर्व अनुभव नहीं था, लेकिन मात्र एक वर्ष के भीतर उन्होंने अपनी लगन और मजबूत संकल्प से इस कठिन प्रतिस्पर्धा में कई अनुभवी खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए यह स्वर्णिम उपलब्धि हासिल की।

सड़क दुर्घटना में पैर की गंभीर चोट के बाद भी टोप्पो ने हिम्मत नहीं हारी और आत्मबल व परिजनों, सहकर्मियों के सहयोग और अपने गुरु देबी प्रसाद चटर्जी के मार्गदर्शन में खुद को फिर से खड़ा किया और निरंतर अभ्यास और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने अपनी कमजोरी को ताकत में बदलते हुए स्वर्ण पदक की राह बनाई।

उल्लेखनीय है कि शिल्पा ने वर्ष 2023 में पहली बार जिला स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। उसी वर्ष नवंबर में उनका चयन पूर्वी क्षेत्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ, परंतु चोट के कारण वे आगे नहीं बढ़ सकीं। वर्ष 2024 में राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में उन्होंने 84 किलोग्राम वर्ग में अपने पहले ही प्रयास में दो कांस्य पदक जीते।

इसके बाद उन्होंने अपने प्रदर्शन में और निखार लाते हुए इस वर्ष झारखंड पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह इस बात का प्रमाण भी है कि साहस, निरंतरता और आत्मविश्वास से कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती। बीएसएल के शीर्ष प्रबंधन ने शिल्पा टोप्पो को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है और उनके जज़्बे को समर्पण, प्रेरणा और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Pakistan: इस्लामाबाद हाईकोर्ट के बाहर आत्मघाती हमला, 12 की मौत, 30 से ज्यादा जख्मी
Next: बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर होने वाले कर्मचारी-अधिकारी नए सफर पर, मेडिक्लेम-NPS पर मिला खास टिप्स

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.