Skip to content
19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बस में बच्ची से गैंगरेप, ड्राइवर, कंडक्टर समेत 5 गिरफ्तार
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बस में बच्ची से गैंगरेप, ड्राइवर, कंडक्टर समेत 5 गिरफ्तार

19/08/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
Gang-rape-of-girl-in-bus-5-people-arrested-along-with-driver-and-conductor

पीड़ित बच्ची उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद की बताई जा रही है। वह दिल्ली गई थी, जिसे बहला-फुसलाकर रोडवेज कर्मी देहरादून ले गए।

सूचनाजी न्यूज, देहरादून। कोलकाता डाक्टर केस अभी शांत भी नहीं हुआ, उत्तराखंड से एक हैरान करने वाली खबर आ गई। रोडवेज की बस में 5 लोगों ने मिलकर एक बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया है। बलात्कार की इस घटना से उत्तराखंड में हड़कंप मच गया है। पुष्कर सिंह धामी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

सरकारी बस में इस तरह की हरकत को लेकर राज्य सरकार पर भी सवाल उठने लगे हैं। बेटियों की सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में बस का चालक, कंडक्टर, सफाई कर्मी, कैशियर व अन्य शामिल थे।

देहरादून पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के मुताबिक दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली बस में दुष्कर्म किया गया है। नाबालिग लड़की को दिल्ली से बहला-फुसलाकर देहरादून लाया गया। 13 अगस्त की रात आइएसबीटी देहरादून में ही रेप किया गया।

5 लोगों ने मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद लड़की गेट पर अकेले बैठी थी। देर रात को एक नाबालिग को अकेले बैठा देख गॉर्ड ने पूछताछ की, लेकिन वह बोलने की स्थिति में नहीं थी। इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर को सूचना दी गई। टीम अपने साथ ले गई।

दो दिन तक लड़की की काउंटसिंग, फिर बोली…

दो दिन तक लड़की की काउंटसिंग की गई। 15 अगस्त को लड़की होश में आई और उसने दुष्कर्म की बात बताई। इसके बाद एफआइआर दर्ज की गई। सीसी टीवी कैमरे की मदद से पांचों आरोपितों को दबोच लिया गया। फायरेंसिंग टीम पहुंची और घटनास्थल पर खड़ी वॉल्वो बस को भी कब्जे में लिया गया है। छानबीन की जा रही है कि कहीं इस बस का भी तो इस्तेमाल नहीं किया गया।

राज्य बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड सक्रिय 

राज्य बाल संरक्षण आयोग उत्तराखंड की अध्क्ष गीता खन्ना का कहना है कि वह यूपी में अपने सहयोगी से संपर्क में हैं। टीम लड़की के घर वालों से बात करेगी। लड़की के बयान से ऐसा लग रहा है कि वह लंबे समय से यह इस करकूत का शिकार हुई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: इंसेंटिव-बोनस से छुटकारा, अब मिलेगा PRP, BSP OA ने कर्मचारी से जूनियर मैनेजर बनने वालों को दिया मंत्र
Next: Bhilai Steel Plant: इन अधिकारियों की हरकत से बदनाम हो रहे ED वर्क्स, CITU ने गड्ढों में सड़क की सौंपी लिस्ट

Related Stories

36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
IISCO Steel Plant Salaries Linked to Face-Recognition Biometric Attendance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
Laxity in the Safety Department Risk of accidents involving cattle at Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेफ्टी डिपार्टमेंट की ढिलाई, भिलाई स्टील प्लांट बना खटाल

Azmat ali 19/08/2026
IISCO Steel Plant Salaries Linked to Face-Recognition Biometric Attendance
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: फेस रीडर बायोमेट्रिक अटेंडेंस से तय हो रही सैलरी, चेहरा दिखाइए, वरना रुकेगा वेतन

Azmat ali 19/08/2026
SAIL BSL25 GMs of Bokaro Steel Plant appointed as HODs BSOA President AK Singh and PRO Manikant Dhan also Aamong them
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: बोकारो स्टील प्लांट के 25 जीएम बने HOD, BSOA अध्यक्ष एके सिंह, PRO मणिकांत धान का भी नाम

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.