Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

BSP के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र सेक्टर 9 में जेरिएट्रिक ओपीडी शुरू, बुजुर्गों को राहत

11/02/2025 1 minute read
Geriatric OPD started in BSP's Jawaharlal Nehru Hospital and Research Center Sector 9, relief to the elderly

जेरिएट्रिक ओपीडी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों को विशिष्ट चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए क्लिनिकल परामर्श देगा।

  • सप्ताह में दो बार, मंगलवार और गुरुवार को, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ओपीडी ब्लॉक के कमरा नंबर 1 ए में परामर्श प्रदान करेंगी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र (जेएलएनएचआरसी) (Jawaharlal Nehru Hospital and Research Centre (JLNHRC)) में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने के उद्देश्य से वरिष्ठ जनों को समर्पित जेरिएट्रिक आउटपेशेंट विभाग (ओपीडी) का उद्घाटन किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Rourkela Steel Plant: हॉट स्ट्रिप मिल 2 का एचआर कॉइल्स प्रोडक्शन में नया रिकॉर्ड

यह जेरिएट्रिक ओपीडी 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वृद्ध नागरिकों के विशिष्ट चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए विशेष क्लिनिकल परामर्श प्रदान करेगा। यह नया ओपीडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, गठिया, मनोभ्रंश जैसी पुरानी बीमारियों के प्रबंधन और पोषण संबंधी परामर्श जैसी स्वास्थ्य सेवाओं की एक व्यापक सुविधाएँ प्रदान करेगा।

ये खबर भी पढ़ें: खिलाड़ियों को 12 से 20 हजार तक आजीवन पेंशन, 10 लाख तक आर्थिक मदद भी

एसीएमओ (एम एंड एचएस) डॉ. दीप्ता प्रदीप सरकार, जो कि जेरिएट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रमाणित जेरिएट्रिक केयर गिवर हैं, इससे सम्बंधित विभिन्न परामर्श सेवाओं का नेतृत्व करेंगी। डॉ. सरकार सप्ताह में दो बार, मंगलवार और गुरुवार को, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ओपीडी ब्लॉक के कमरा नंबर 1 ए में परामर्श प्रदान करेंगी।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में 13 महीनों में मारे गए 305 नक्सली, 1177 गिरफ्तार, 985 का आत्मसमर्पण

शुरुआत में, मरीज ओपीडी ब्लॉक में रजिस्ट्रेशन काउंटर या ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। बुजुर्ग मरीज, खासकर 70 साल और उससे ऊपर के मरीज, युवा मरीजों की तुलना में उम्र बढ़ने के साथ होने वाले शारीरिक परिवर्तनों के कारण अक्सर स्वास्थ्य चुनौतियों के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: कर्मचारी लाइसेंस पर लें 100 रुपए के फॉर्म पर 400 स्क्वायर फीट तक का मकान, 650 स्क्वायर फीट की मांग अधूरी

यह पहल भिलाई में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य देखभाल की विशेष आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए किए जा रहे व्यापक प्रयास है, जहां बुजुर्ग आबादी ओपीडी आगंतुकों का एक बड़ा हिस्सा है। नई जेरिएट्रिक ओपीडी का उद्देश्य अच्छी देखभाल प्रदान करना, बुजुर्ग मरीजों की विशिष्ट शारीरिक और मानसिक जरूरतों सहित अन्य आवश्यकताओं को बेहतर तरीके से समझना जा सके और एक ऐसा माहौल तैयार किया जा सके जो स्वस्थ उम्र बढ़ने को प्रोत्साहित करें।

ये खबर भी पढ़ें: आयुष्मान योजना: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में फर्जी क्लेम करने वाले 28 अस्पतालों पर एक्शन, 15 हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल

यह जेरिएट्रिक ओपीडी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में मौजूदा चिकित्सा और शल्य चिकित्सा ओपीडी सेवाओं के साथ समन्वय में कार्य करेगा, जिससे बुजुर्ग मरीजों को उनकी आवश्यकताओं के अनुसार समग्र देखभाल प्राप्त हो सकें।

ये खबर भी पढ़ें: आयुष्मान योजना: रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में फर्जी क्लेम करने वाले 28 अस्पतालों पर एक्शन, 15 हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन कैंसिल

इस कदम को वरिष्ठ नागरिकों की जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने के एक छोटे, लेकिन प्रभावशाली प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जो भिलाई इस्पात संयंत्र और सेल की बुजुर्ग समुदाय के स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट: एथिकल स्टील का नारा, सीटू ने ये भी जोड़ा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai News: ऑटिज्म प्रभावित बच्चों को मिले स्टडी टेबल और ग्रीन मैट
Next: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी फॉर यंग मैनेजर्स 2024-25 रिजल्ट घोषित, ये विजेता, मिलेगा 15-15 हजार तक

Related Stories

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.