Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • कब्जेदारों पर BSL का बड़ा एक्शन: 19 मकान कब्जामुक्त
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कब्जेदारों पर BSL का बड़ा एक्शन: 19 मकान कब्जामुक्त

Azmat ali 11/06/2026 1 minute read
BSL Major Action Against Encroachers 19 Houses Cleared of Encroachment

जिन लोगों ने सेल Bokaro Steel Plant के आवासों पर अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें स्वयं आवास खाली करने की सलाह दी गई है।

  • पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में चली कार्रवाई।
  • कंपनी के आवास कर्मचारियों एवं पात्र व्यक्तियों के लिए हैं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कब्जेदारों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। बीएसएल प्रबंधन ने सम्पदा न्यायालय, बोकारो के निर्देश पर दो दिवसीय अभियान चलाकर 19 आवासों को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और बीएसएल सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही।

विशेष अभियान के तहत बीएसएल टाउनशिप के विभिन्न सेक्टरों में स्थित आवासों से अवैध कब्जा हटाया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई और कब्जामुक्त कराए गए आवासों को बीएसएल प्रशासन के नियंत्रण में वापस ले लिया गया।

बीएसएल प्रबंधन लंबे समय से अनधिकृत कब्जों के खिलाफ अभियान चला रहा है। प्रबंधन का कहना है कि कंपनी के आवास कर्मचारियों एवं पात्र व्यक्तियों के लिए हैं। ऐसे में अनधिकृत रूप से कब्जा किए गए मकानों को खाली कराकर वास्तविक जरूरतमंदों को आवंटित किया जाएगा।

ये आवास कब्जामुक्त

04A/E/2109
04A/E/2168
04A/E/3089
04A/D/2248
09C/E/0585
09C/D/0646
09D/E/0007
09D/E/0124
09D/E/0335
09D/E/0329
09D/E/0331
09D/E/0332
04D/C/2098
09D/E/0342
09D/E/0344
09D/E/0346
09D/E/0581
09D/E/0326
06B/D/1286

आगे भी जारी रहेगा अभियान

बीएसएल प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि टाउनशिप में अनधिकृत कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। जिन लोगों ने कंपनी के आवासों पर अवैध कब्जा कर रखा है, उन्हें स्वयं आवास खाली करने की सलाह दी गई है। अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए बेदखली की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बीएसएल की इस कार्रवाई को टाउनशिप में व्यवस्था बनाए रखने और कंपनी संपत्तियों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: संसदीय कमेटी आ रही भिलाई स्टील प्लांट, ममता बनर्जी की करीबी डोला सेन हैं अध्यक्ष, सांसद देखेंगे फर्नेस, URM
Next: SAIL RSP Retirement: 57 कर्मचारी-अधिकारी हो रहे रिटायर, VRS लेने वाले 20 कार्मिकों की भी विदाई

Related Stories

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026

You May Have Missed

Rourkela Steel Plant prioritises direct order fulfilment to strengthen cash flow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

RSP ने बदली स्टील बिक्री की रणनीति: 82.5% माल सीधे ग्राहकों तक, स्टॉकयार्ड पर निर्भरता घटी

Azmat ali 23/08/2026
SAIL Bokaro Township Will the dilapidated quarters be repaired after the death Accident
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bokaro Township: क्या मौत के बाद सिविल डिपार्टमेंट करेगा मरम्मत, जर्जर आवास में हादसा, बची जान

Azmat ali 23/08/2026
Bokaro Steel Plant Regular Employees and Workers on the path to a major Agitation Workers Convention on the 30th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant मैनेजमेंट का बढ़ा तनाव, बड़े आंदोलन की राह पर कर्मचारी, 30 को मजदूर कन्वेंशन

Azmat ali 23/08/2026
SAIL BSL 39 Months Arrears Pending Contractors are Taking Money back from Workers Kumar Amit met with the ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, ठेकेदार कर रहे मजदूरों से धन उगाही, कुमार अमित मिले ईडी वर्क्स से

Azmat ali 23/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.